सर्वाइवर सीरीज को लेकर WWE की तीनों ही ब्रांड्स में काफी हलचल तेज हो गई है। इन सब की शुरुआत ट्रिपल एच ने की जिन्होंने NXT सुपरस्टार्स से रॉ और स्मैकडाउन में हमला कराकर दोनों मेन रोस्टर ब्रांड्स में जंग की शुरुआत की है। जब इस बात की घोषणा हुई थी कि इस साल NXT ब्रांड भी सर्वाइवर सीरीज का हिस्सा होगा तो काफी सारे फैंस को लग रहा था कि आगे चलकर चीजें काफी मनोरंजक होने वाली है और WWE भी अभी तक अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरी है।
NXT के अटैक के दौरान एडम कोल, डेनियल ब्रायन और सैथ रॉलिंस के खिलाफ अपना NXT टाइटल डिफेंड कर चुके हैं। वहीँ शायना बैज़लर ने स्मैकडाउन में बेली और साशा बैंक्स पर हमला किया और इसके बाद रॉ में लिंच और बैजलर का आमना-सामना हुआ। साथ ही द ओसी की झड़प द अनडिस्प्यूटेड एरा से हुई।
यह भी पढ़े: 3 सुपरस्टार्स जो साल 2020 में पहली बार WWE चैंपियन बन सकते हैं
इस आक्रमण वाले एंगल की शुरुआत होने के बाद पहली बार NXT का एपिसोड होने जा रहा है और इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि इस हफ्ते NXT में रॉ और स्मैकडाउन सुपरस्टार अपने ऊपर हुए हमले का बदला लेने के लिए आ सकते हैं और इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 सुपरस्टार के बारे में बात करने वाले हैं।
#1 बैकी लिंच
![बà¥à¤à¥ लिà¤à¤ à¤à¤° शायना बà¥à¤à¤²à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/f540e-15730080540603-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/f540e-15730080540603-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/f540e-15730080540603-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/f540e-15730080540603-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/f540e-15730080540603-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/f540e-15730080540603-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/f540e-15730080540603-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/f540e-15730080540603-800.jpg 1920w)
पिछले दो शोज के दौरान रॉ और स्मैकडाउन दोनों में लीडरशिप की कमी थी। वहीं इन दोनों ही शोज के दौरान ट्रिपल एच NXT रोस्टर को लीड करते हुए दिखे। पॉल हेमन और ब्रूस प्रिचार्ड अपने-अपने ब्रांड्स के ऑनस्क्रीन लीडर नहीं है इसलिए उनकी जगह किसी और सुपरस्टार को अपने रोस्टर के लिए लीडर की भूमिका निभानी होगी।
बैकी लिंच पहले भी लीडर की भूमिका निभा चुकी हैं। आपको बता दें, पिछले साल द मैन ने अपनी टीम को लीड करते हुए रोंडा राउजी और बाकी रॉ फीमेल सुपरस्टार्स पर हमला कर दिया था।
रॉ में बैजलर का सामना करने के बाद लिंच भी इस हफ्ते NXT विमेंस चैंपियन को उनके ही ब्रांड में मजा चखाने के लिए आ सकती हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 बेली
![शायना बà¥à¤à¤²à¤° à¤à¤° बà¥à¤²à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30f02-15730091381198-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30f02-15730091381198-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30f02-15730091381198-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30f02-15730091381198-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30f02-15730091381198-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30f02-15730091381198-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30f02-15730091381198-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30f02-15730091381198-800.jpg 1920w)
पिछले हफ्ते स्मैकडाउन के दौरान शायना बैजलर ने बेली और साशा बैंक्स पर बुरी तरह हमला कर दिया था। इसके बाद रॉ में बैकी और शायना के बीच आमना-सामना हुआ।
बैजलर और लिंच पिछले कुछ महीनों से कंपनी की दो सबसे डोमिनेंट फीमेल सुपरस्टार्स रही हैं। बेली के पास मौका है कि वह इन दोनों से फाइट कर इन्हें दिखा सके कि वह इन दोनों सुपरस्टार्स के लिए कितना बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं। बेली इस सबकी शुरुआत NXT से कर सकती है जहां वह शायना बैजलर पर हमला करके अपने उपर हुए हमले का बदला ले सकती हैं।
#3 एजे स्टाइल्स
![à¤à¤à¥ सà¥à¤à¤¾à¤à¤²à¥à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/ffd43-15730095912828-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/ffd43-15730095912828-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/ffd43-15730095912828-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/ffd43-15730095912828-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/ffd43-15730095912828-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/ffd43-15730095912828-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/ffd43-15730095912828-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/ffd43-15730095912828-800.jpg 1920w)
द ओसी और द अनडिस्प्यूटेड एरा के बीच दुश्मनी अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। रॉ में भी इन दोनों टीमों के बीच थोड़ी-बहुत झड़प हुई थी। पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि सर्वाइवर सीरीज में इन दोनों टीमों के बीच मैच बुक किया जा सकता है। लेकिन अब बॉबी फिश और काइल ओ'राइली को दूसरे मैच में बुक किया जा चुका है। हालांकि, एडम कोल और रॉड्रिक स्ट्रॉंग को अभी तक किसी भी मैच में बुक नहीं किया गया है।
इस बात की संभावना है कि एजे स्टाइल्स इस हफ्ते NXT में आकर एडम कोल को सर्वाइवर सीरीज में मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। साथ ही इस बात की संभावना है कि सर्वाइवर सीरीज में एजे स्टाइल्स, शिंस्के नाकामुरा और स्ट्रॉन्ग के बीच मिड-कार्ड टाइटल ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को भी मिल सकता है।
#4 सैथ रॉलिंस
![सà¥à¤¥ रà¥à¤²à¤¿à¤à¤¸ à¤à¤° à¤à¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/95372-15730114557197-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/95372-15730114557197-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/95372-15730114557197-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/95372-15730114557197-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/95372-15730114557197-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/95372-15730114557197-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/95372-15730114557197-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/95372-15730114557197-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते रॉ में ट्रिपल एच ने सैथ रॉलिंस को उनकी टीम में जॉइन करने का ऑफर दिया। रॉलिंस को यह ऑफर काफी हद तक पसंद आया। इसके बाद उनका मुकाबला NXT चैंपियन एडम कोल के साथ हुआ। हालांकि, द अनडिस्प्यूटेड एरा के दखल के कारण यह मैच डिस्क्वालीफिकेशन में समाप्त हुआ।
उम्मीद है कि रॉलिंस इस स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने के लिए NXT में नजर आ सकते हैं। इस बात की काफी संभावना है कि सर्वाइवर सीरीज में कोल vs रॉलिंस NXT चैंपियनशिप रीमैच हो सकता है। द आर्किटेक्ट इस मैच में टाइटल जीतकर टीम रॉ के लिए जीत हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही टाइटल जीतने के कारण रॉलिंस NXT में चले जाएंगे जो कि रॉ के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा।
#5 द फीन्ड
![द फà¥à¤¨à¥à¤¡](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/19631-15730124509023-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/19631-15730124509023-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/19631-15730124509023-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/19631-15730124509023-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/19631-15730124509023-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/19631-15730124509023-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/19631-15730124509023-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/19631-15730124509023-800.jpg 1920w)
पिछले हफ्ते NXT में अपने प्रोमो के दौरान द फीन्ड पर तंज कसा था। उम्मीद है कि द फीन्ड अपने ऊपर किए कमेंट का जवाब देने के लिए NXT में आ सकते हैं। अब जबकि सर्वाइवर सीरीज में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रे मिस्टीरियो से होने वाला है, यह बात तो पक्की है कि इस पीपीवी में WWE चैंपियनशिप ट्रिपल थ्रेट मैच नहीं होगा और इस वक़्त वायट को एक प्रतिद्वंदी की जरुरत है।
इस बात की संभावना है कि इस पीपीवी में द फीन्ड का मुकाबला एडम कोल के साथ हो सकता है लेकिन अगर इतिहास में झांका जाए तो फिन बैलर उनके लिए सही प्रतिद्वंदी रहेंगे।