5 Raw सुपरस्टार्स जो SmackDown में ड्राफ्ट किये जा सकते हैं

Raw से SmackDown
Raw से SmackDown

हाल ही में खबरें सामने आयी कि SmackDown स्टार मैंडी रोज़ को WWE ने Raw में ड्राफ्ट कर दिया है। हर एक फैन के लिए बड़ा सरप्राइज था क्योंकि किसी ने नहीं सोचा था कि मैंडी रोज़ अचानक से Raw रोस्टर की सदस्य बन जाएगी। WWE इसे एक स्टोरीलाइन की तरह दिखा रहा है, जहां द मिज़ के कहने पर रोज़ को Raw में भेज दिया गया है।

Ad

अब मैंडी रोज़ Raw पर आ गयी है। ऐसे में आने वाले समय में कुछ और ट्रेड देखने को मिल सकते हैं जहां Raw के कुछ सुपरस्टार्स SmackDown में जाते हुए भी नजर आ सकते हैं। साथ ही WWE इन चीज़ों की सुचना अपने सोशल मीडिया पर देते हुए नजर आ सकता है। इस समय Raw में कुछ स्टार्स है, जिनका सही तरह से उपयोग नहीं हो पा रहा है।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो शायद फिर कभी WWE में नजर नहीं आएंगे

ऐसे में शायद उन्हें ब्लू ब्रांड में अच्छी बुकिंग मिल सकती हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो Raw से जल्द ही SmackDown रोस्टर का हिस्सा बन सकते हैं।

5- SmackDown में वाइकिंग रेडर्स की एंट्री हो

Ad

इस समय SmackDown में टैग टीम जोड़ियों की काफी ज्यादा कमी है। ब्लू ब्रांड की दो मुख्य टैग टीम जोड़ी गायब है। न्यू डे के सदस्य अभी चोटिल है। साथ ही जिमी उसो भी चोटिल है और फॉर्गोटन संस् महीनों से नजर नहीं आए हैं।

ऐसे में Smackdown में टैग टीम जोड़ियों की कमी है। वाइकिंग रेडर्स एक जबरदस्त टैग टीम है लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें कोई अच्छी स्टोरीलाइन नहीं मिली है। ऐसे में WWE ब्लू ब्रांड के टैग टीम डिवीजन को मजबूत करने के लिए रेडर्स को SmackDown में भेज सकता है।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों ब्रॉक लैसनर ही रोमन रेंस को हराकर अगले यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे

4- बियांका ब्लेयर को SmackDown में भेजा जाएं?

Ad

रेसलमेनिया सीजन के दौरान बियांका ब्लेयर ने Raw में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्हें कोई भी अच्छी स्टोरीलाइन नहीं मिली है और कंपनी इस स्टार का सही तरह से यूज़ नहीं कर पा रहा है।

ऐसे में बियांका ब्लेयर SmackDown में जा सकती हैं। साशा बैंक्स, सोन्या डेविल और मैंडी रोज़ की गैरमौजूदगी में SmackDown का विमेंस डिवीजन संघर्ष कर सकता है। इस वजह से ब्लेयर SmackDown में जा सकती हैं।

3- हम्बर्टो कारिलो को SmackDown में भेज दिया जाएं?

Ad

बियांका ब्लेयर की तरह से ही कारिलो को भी Raw में कोई स्टोरीलाइन नहीं मिल रही है। वो अपने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से किसी अच्छी स्टोरीलाइन में नजर नहीं आए हैं।

ऐसे में SmackDown के मिड-कार्ड डिवीजन में वो काफी अच्छा काम करते हुए नजर आ सकते हैं। कारिलो को ब्रांड बदलने के साथ ही अपने गिमिक में भी थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो शायद फिर कभी WWE में नजर नहीं आएंगे

2- बिली के को SmackDown में भेज दिया जाएं?

Ad

कुछ समय पहले ही प्रसिद्ध विमेंस टैग टीम आइकॉनिक्स अलग हो गयी। बिली के और पेटन रॉयस को WWE ने अलग करने का निर्णय लिया है।

ऐसे में किसी एक स्टार को अन्य ब्रांड पर भेजना ही सही निर्णय होगा। इस वजह से बिली को SmackDown में भेजा जा सकता है।

1- रॉबर्ट रूड को SmackDown में भेजा जाएं?

Ad

रॉबर्ट रूड ने अपने मेन रोस्टर करियर में काफी बार ब्रांड बदले हैं। ऐसे में वो एक बार फिर नए शो में जाते हुए नजर आ सकते हैं। WWE ने कुछ समय पहले डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड को Raw में ड्राफ्ट किया था।

ज़िगलर Raw में बढ़िया काम कर रहे हैं वहीं रूड महीनों से WWE के एक्शन से दूर है। कुछ समय बाद उनका रिटर्न हो सकता है। WWE नई शुरुआत देने के लिए उन्हें Raw से SmackDown में भेज सकता है। इससे रूड और ज़िगलर की टैग टीम भी टूट जाएगी।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE स्टार्स जिनकी बेटियां इस समय मेन रोस्टर में काम कर रही हैं

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications