डब्लू डब्लू ई (WWE) के पास कंपनी में फिलहाल 2 बड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप है। रॉ ब्रांड के पास WWE टाइटल है वहीं स्मैकडाउन के पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। द बीस्ट ब्रॉक लैसनर इस समय WWE चैंपियन है और रॉ ब्रांड का अहम हिस्सा है।
WWE ड्राफ्ट के कुछ समय बाद ब्रॉक लैसनर और उनकी चैंपियनशिप स्मैकडाउन से रॉ में आ गयी थी। इसके बाद से वह रॉ के टॉप चैंपियन बन गए हैं। चैंपियन बनने के बाद द बीस्ट ने WWE चैंपियनशिप को सिर्फ सर्वाइवर सीरीज में डिफेंड किया है।
यह बात तो तय है कि 2020 में ब्रॉक अपनी WWE चैंपियनशिप को हारने वाले हैं। ऐसे में साल 2020 में कई सारे सुपरस्टार्स वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस चीज़ को ध्यान में रखते हुए हम बात करने वाले हैं 5 रॉ सुपरस्टार्स के बारे में जो 2020 में WWE चैंपियनशिप जीत सकते हैं।
#5 एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स WWE के टॉप स्टार्स में से एक है। सुपरस्टार शेक-अप के बाद वह रॉ में आ गए थे और इसके बाद से वह इसी ब्रांड का हिस्सा है। स्मैकडाउन का हिस्सा रहते हुए एजे स्टाइल्स 2 बार WWE टाइटल पर कब्जा कर चुके हैं।
एजे स्टाइल्स इस समय रॉ ब्रांड में गुड ब्रदर्स (ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन) के साथ टीम बनाए हुए हैं। उनकी अभी रैंडी ऑर्टन के साथ दुश्मनी चल रही है। रॉयल रंबल 2020 में दोनों दिग्गजों का फिर मैच देखने को मिल सकता है।
साल 2019 में यह दिग्गज सुपरस्टार मेन इवेंट स्टोरीलाइन ज्यादा समय से दूर रहा था। WWE कभी भी अपने टॉप स्टार को ज्यादा समय तक वर्ल्ड टाइटल से दूर नहीं रखना चाहेगा। इस वजह से वह 2020 में WWE चैंपियनशिप जीत सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब WWE सुपरस्टार्स के बीच असल जीवन में लड़ाई हुई