5 Raw सुपरस्टार्स जो साल 2020 में WWE चैंपियनशिप जीत सकते हैं

एजे स्टाइल्स और केविन ओवेंस
एजे स्टाइल्स और केविन ओवेंस

डब्लू डब्लू ई (WWE) के पास कंपनी में फिलहाल 2 बड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप है। रॉ ब्रांड के पास WWE टाइटल है वहीं स्मैकडाउन के पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। द बीस्ट ब्रॉक लैसनर इस समय WWE चैंपियन है और रॉ ब्रांड का अहम हिस्सा है।

WWE ड्राफ्ट के कुछ समय बाद ब्रॉक लैसनर और उनकी चैंपियनशिप स्मैकडाउन से रॉ में आ गयी थी। इसके बाद से वह रॉ के टॉप चैंपियन बन गए हैं। चैंपियन बनने के बाद द बीस्ट ने WWE चैंपियनशिप को सिर्फ सर्वाइवर सीरीज में डिफेंड किया है।

यह बात तो तय है कि 2020 में ब्रॉक अपनी WWE चैंपियनशिप को हारने वाले हैं। ऐसे में साल 2020 में कई सारे सुपरस्टार्स वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस चीज़ को ध्यान में रखते हुए हम बात करने वाले हैं 5 रॉ सुपरस्टार्स के बारे में जो 2020 में WWE चैंपियनशिप जीत सकते हैं।

#5 एजे स्टाइल्स

youtube-cover

एजे स्टाइल्स WWE के टॉप स्टार्स में से एक है। सुपरस्टार शेक-अप के बाद वह रॉ में आ गए थे और इसके बाद से वह इसी ब्रांड का हिस्सा है। स्मैकडाउन का हिस्सा रहते हुए एजे स्टाइल्स 2 बार WWE टाइटल पर कब्जा कर चुके हैं।

एजे स्टाइल्स इस समय रॉ ब्रांड में गुड ब्रदर्स (ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन) के साथ टीम बनाए हुए हैं। उनकी अभी रैंडी ऑर्टन के साथ दुश्मनी चल रही है। रॉयल रंबल 2020 में दोनों दिग्गजों का फिर मैच देखने को मिल सकता है।

साल 2019 में यह दिग्गज सुपरस्टार मेन इवेंट स्टोरीलाइन ज्यादा समय से दूर रहा था। WWE कभी भी अपने टॉप स्टार को ज्यादा समय तक वर्ल्ड टाइटल से दूर नहीं रखना चाहेगा। इस वजह से वह 2020 में WWE चैंपियनशिप जीत सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब WWE सुपरस्टार्स के बीच असल जीवन में लड़ाई हुई

#4 एलिस्टर ब्लैक

youtube-cover

एलिस्टर ब्लैक NXT के टॉप स्टार थे। वह NXT चैंपियनशिप पर भी कब्जा कर चुके हैं। ब्लैक को मेन रोस्टर पर आए समय हो चुका है जहां 2019 में WWE ने उनके कैरेक्टर बिल्ड-अप पर ध्यान दिया।

WWE मैनेजमेंट को एलिस्टर ब्लैक काफी ज्यादा पसंद है। इस वजह से उनकी बुकिंग बढ़िया तरह से होगी। इस चीज़ को ध्यान रखते हुए कहा जा सकता है कि वह रॉ की टॉप चैंपियनशिप को 2020 में जीत सकते हैं।

#3 ड्रू मैकइंटायर

youtube-cover

ड्रू मैकइंटायर फिलहाल रॉ के टॉप हील सुपरस्टार है। 2019 में उन्हें टाइटल मैच नहीं मिला लेकिन 2020 ड्रू का साल हो सकता है। WWE और विंस को ड्रू में भविष्य का वर्ल्ड चैंपियन नजर आता है।

इस वजह से वह एक समय में जरूर टॉप चैंपियनशिप जीतेंगे। मैकइंटायर के लिए WWE साल 2020 में कुछ बड़ी चीज़ें प्लान कर सकता है जो फैंस को काफी पसंद आएगी।

ये भी पढ़ें:- WWE के 25 सबसे पैसे वाले सुपरस्टार्स

#2 केविन ओवेंस

youtube-cover

केविन ओवेंस को WWE ने 2019 में सबसे बड़ा फेस सुपरस्टार बना दिया है। धीरे-धीरे उन्हें फैंस की ओर से जबरदस्त चीयर मिल रही है। वह लंबे समय से मेन इवेंट पिक्चर से दूर है।

केविन को मिल रहे रिएक्शन से साफ पता चल रहा है कि WWE उनके लिए कुछ बड़ी चीज़ें जरूर प्लान कर सकता है। वह 2020 में WWE चैंपियनशिप जरूर जीत सकते हैं।

#1 रैंडी ऑर्टन

youtube-cover

रैंडी ऑर्टन का WWE करियर काफी ज्यादा सफल रहा है लेकिन जिंदर महल से WWE चैंपियनशिप हारने के बाद उनका करियर डगमगा गया है। कुछ समय पहले ही इस दिग्गज का फेस टर्न हुआ है।

WWE के लंबे समय से उन्हें WWE टाइटल से दूर रखा है। 13 बार के वर्ल्ड चैंपियन का 2020 में टाइटल जीतना लगभग तय है। वह किसी बड़े स्टेज पर यह काम ज्यादा अच्छे से कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- साल 2019 के 12 सबसे यादगार पल जो फैंस को हमेशा याद रहेंगे

Quick Links