रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। WWE ने पिछले हफ्ते Raw को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की थी। इसमें वो जरूर ही सफल हुए थे। इस हफ्ते के लिए WWE ने ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद Raw का एपिसोड देखने लायक रहेगा क्योंकि कई अच्छी स्टोरीलाइन जारी है। It was a Brogue Kick @DMcIntyreWWE will never forget, and now the #WWEChampion is set to address it this Monday on #WWERaw. @WWESheamus https://t.co/XDfSbBSqO3— WWE (@WWE) February 6, 2021ये भी पढ़ें:- WWE Raw में दोस्त से दुश्मन बने दो सुपरस्टार्स आएंगे आमने-सामने, मचेगा जबरदस्त बवाल? WWE जरूर ही Raw के एपिसोड को खास और रोचक बनाना चाहेगा। ऐसे में कुछ बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं। शॉक्स और सरप्राइज से ही फैंस की शो में रूचि बढ़ेगी और WWE को एक बड़ा फायदा होगा। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो इस हफ्ते Raw के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं। 5- Raw में रिडल नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन जाएंIs this Matt Riddle’s day? Or will Bobby Lashley give him ANOTHER black eye? #WWERaw pic.twitter.com/oIaetUFIxy— Peyton Wesner (@pcwesner) February 2, 2021रिडल और बॉबी लैश्ले के बीच पिछले हफ्ते यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इस मैच का अंत DQ से देखने को मिला था। इसके बाद भी बॉबी लैश्ले ने रिडल पर हमला किया था। इससे साफ हो गया कि उनकी स्टोरीलाइन का अंत नहीं हुआ है। ऐसे में WWE एक बार फिर दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच तय कर सकता है।ये भी पढ़ें:- दिग्गज फुटबॉलर ने अचानक से जीती WWE की फेमस चैंपियनशिप, जॉन सीना के फैन हराकर रचा इतिहास अगर इस बार रिडल चैंपियन बन जाते हैं तो ये बड़ा शॉक होगा। हर कोई रिडल को WWE में चैंपियन बनते हुए देखना चाहता है और उन्हें अब अपनी पहली चैंपियनशिप मिल सकती हैं। खैर, अगर बॉबी लैश्ले जैसे बड़े सुपरस्टार को हराकर अगर वो चैंपियन बनते हैं तो ये बड़ा शॉक होगा। कोई भी इसकी उम्मीद नहीं करेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।