5 बड़े कारणों से जे उसो ने SmackDown में हील टर्न लेते हुए रोमन रेंस के साथ आने का चौंकाने वाला फैसला लिया

WWE SmackDown में हुआ सबसे बड़ा हील टर्न
WWE SmackDown में हुआ सबसे बड़ा हील टर्न

इस बात को हर कोई मानता है कि रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन WWE और यहां तक कि रेसलिंग में सबसे ज्यादा बेस्ट है। इससे SmackDown को काफी फायदा हुआ है और इसने शो की क्वालिटी में भी काफी सुधार किया है।

रोमन रेंस और जे उसो के बीच रियल लाइफ रिलेशनशिप के कारण भी इस स्टोरीलाइन को मदद मिली है। इस हफ्ते हुए SmackDown के एपिसोड के मेन इवेंट में जे उसो ने आखिरकाल हील टर्न ले लिया।

यह भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई

जे उसो ने डेनियल ब्रायन को हराया और फिर कहा कि वो रोमन रेंस के साथ हैं। रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन के ऊपर अटैक करने का ऑर्डर दिया, जिसे जे उसो ने अच्छे से फॉलो भी किया।

इसग आर्टिकल में हम SmackDown में जे उसो का हील टर्न लेते हुए रोमन रेंस के साथ आने के कारणों पर बात करेंगे:

#) रोमन रेंस के 'हील' फैक्शन की शुरुआत करने के लिए

हील फैक्शन
हील फैक्शन

काफी टाइम से यह अफवाह चल रही है कि WWE रोमन रेंस की वापसी के बाद से ही समोअन हील फैक्शन की शुरुआत करना चाहती है। रोमन रेंस अब हील हैं, तो उनका फैक्शन बनाने का यह सही समय है। रोमन रेंस के ग्रुप में जिन सुपरस्टार्स को जरूर शामिल होना चाहिए, वो जे और जिमी उसो ही हैं।

यह भी पढ़ें: SmackDown के मेन इवेंट में मचे जबरदस्त बवाल को लेकर रोमन रेंस ने दिया चौंकाने वाला बयान

रोमन रेंस अपने कजिन के साथ इमोशनल फिउड में शामिल हैं। इसके अलावा जिमी उसो दो बार शामिल हो चुके हैं। हैल इन ए सैल में रोमन रेंस ने जिमी उसो के ऊपर बुरी तरह अटैक किया, जिसकी वजह से जे उसो को आई क्विट कहना पड़ा।

इस फिउड के कारण समोआन फैक्शन की शुरुआत करना रहा और अब उस दिशा में कदम बढ़ाया जा चुका है। जिमी उसो 2021 की शुरुआत में वापसी कर सकते हैं और किसी को भी हैरानी नहीं होगी कि अगर वो इस एलायंस में शामिल हो जाए।

यह भी पढ़ें: WWE Survivor Series: Raw vs SmackDown में से किस ब्रांड ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच?

#) रोमन रेंस औऱ पॉल हेमन की पार्टनरशिप का अंत

Enter caption

रोमन रेंस और पॉल हेमन का साथ में आना 2020 का सबसे बड़ा गेम चेंजर रहा। रोमन रेंस ने हालांकि एक बात क्लियर कर दी है कि वो पॉल हेमन गाय नहीं है बल्कि पॉल हेमन ही रोमन रेंस गाय हैं।

रोमन रेंस को बात करने के लिए पॉल हेमन की जरूरत नहीं है। उनके हील कैरेक्टर में प्रोमो स्किल्स भी काफी सुधर गए हैं। रोमन रेंस के हील टर्न से लोगों ने जो उम्मीद की थी, वैसा ही कुछ देखने को मिला है।

रोमन रेंस की राइज में पॉल हेमन का अहम रोल रहा है, लेकिन इन दोनों का साथ लॉन्ग टर्म के लिए नहीं हो सकता है। इसके अलावा इस बात को देखकर हैरानी नहीं होगी कि जे उसो के रोमन रेंस के साथ आ जाने के बाद पॉल हेमन का रोल खत्म हो जाए और यह अच्छा भी रहेगा।

#) रोमन रेंस के साथ फिउड के बाद जे उसो का सही इस्तेमाल

Enter caption

जे उसो ने दो बार रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया, लेकिन यह बात हर किसी को पता है कि वो रोमन रेंस को हराकर चैंपियन नहीं बनने वाले थे। यह बात को ध्यान में रखते हुए भी फैंस को इस फिउड में काफी मजा आया। इस स्टोरीलाइन को शानदार तरीके से प्ले किया गया।

इस स्टोरीलाइन में सबकुछ था, जो फैंस देखना चाहते थे। हालांकि एक लिमिट तक ही WWE जे उसो को इस स्पॉट में रख सकती थी। जे उसो के लिए बेस्ट रहेगा कि वो रोमन रेंस के आस-पास ही रहे लेकिन अलग तरह से। हील बनने के बाद रोमन रेंस के साथ टीम बनाना बिल्कुल सही फैसला है। WWE ऐसा नहीं करती है, तो जल्द ही वो पूरा मोमेंटम खो देते, जो उनके लिए सही नहीं रहता।

#) रोमन रेंस के कैरेक्टर को एंहैंस करना

Enter caption
Enter caption

हम यह बात काफी बार कह चुके हैं रोमन रेंस जिस कैरेक्टर में अभी है, उन्हें यह 5 साल पहले ही अपना लेना चाहिए था। काफी सालों से फैंस रोमन रेंस के पुश का विरोध कर रहे हैं, लेकिन WWE उन्हें दूसरा जॉन सीना बनाने का प्रयास करती रही।

रोमन रेंस अब अपने नए किरदार में आ चुके हैं और वो काफी ज्यादा जबरदस्त काम भी कर रहे हैं। इस समय कंपनी में रोमन रेंस से बेहतर सुपरस्टार यूनिवर्सल चैंपियनशिप को संभालने के लिए और कोई नहीं है। इसी वजह से अगर वो लंबे समय तक चैंपियन बने रहते हैं, तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। जे उसो के रोमन रेंस के साथ आने से दोनों सुपरस्टार्स का ही फायदा होगा।

#) रोमन रेंस को हाइलाइट करते हुए SmackDown को बेस्ट स्टोरीलाइन देना

Enter caption
Enter caption

रोमन रेंस और जे उसो SmackDown का हिस्सा हैं और इस समय वो WWE के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। इसी वजह से WWE विश्व का सबसे अच्छा रेसलिंग शो प्रोड्यूस कर रही है। WWE चाहती है कि स्टोरीलाइन को जितना बड़ा बनाया जा सके उसे करना चाहिए। रोमन रेंस कंपनी के सबसे बड़े फुल टाइम सुपरस्टार हैं और इसी वजह से उनका आगे से लीड करना जरूरी है। उम्मीद की जा सकती है कि इससे रेटिंग्स में भी सुधार देखने को मिले।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications