इस हफ्ते SmackDown के मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन और जे उसो के बीच सिंगल्स मुकाबला हुआ। इस मैच को जीतने वाला सुपरस्टार सर्वाइवर सीरीज में टीम SmackDown का हिस्सा बनने वाला था। जे उसो ने डेनियल ब्रायन को पिन किया औऱ ब्लू ब्रांड की टीम में अपनी जगह को पक्का किया। 😱 😱 😱 😱#SmackDown @WWEUsos @WWERomanReigns @WWEDanielBryan pic.twitter.com/nQTRtZ0L3z— WWE (@WWE) October 31, 2020हालांकि मैच के बाद रोमन रेंस ने रिंग में एंट्री की और इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। जे उसो ने ऐलान कर दिया कि अब वो अपने भाई और ट्राइबल चीफ रोमन रेंस के साथ हैं।यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- 30 अक्टूबर, 2020जे उसो ने फिर हील टर्न लिया और डेनियल ब्रायन के ऊपर खतरनाक तरीके से अटैक किया और रोमन रेंस यह सब देखते हुए हंसते हुए नजर आए। SmackDown खत्म होने के बाद रोमन रेंस ने ट्वीट करते हुए मेन इवेंट में मचे बवाल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी"आखिरकार मुश्किल लैसन तुमने सीखने शुरू कर दिए हैं। एक बार में सिर्फ एक कदम।" #LevelsA hard lesson you’re finally starting to understand... one step at a time, Uce, one step at a time. #Levels https://t.co/Ayr2kA2eGB— Roman Reigns (@WWERomanReigns) October 31, 2020रोमन रेंस और जे उसो SmackDown में एक टीम के तौर पर मचाएंगे बवाल जे उसो ने मैच खत्म होने के बाद पहले डेनियल ब्रायन को किक लगाई थी और फिर उनके ऊपर स्पलैश लगाया। हालांकि वो इतने में ही नहीं रुके और ब्रायन को वो रिंग के बाहर लेकर आए, जहां अटैक जारी रखा। अंत में जे उसो ने डेनियल ब्रायन को कमेंट्री टेबल पर स्पलैश लगाया। यह भी पढ़ें: WWE Survivor Series: Raw vs SmackDown में से किस ब्रांड ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच?SmackDown में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद यह बात साफ है कि रोमन रेंस और जे उसो साथ मिलकर किस तरह का तहलका मचा सकते हैं। उसोस ने जिस तरह से ब्रायन का बुरा हाल किया वो देखकर लग रहा है कि वो अब वो पूरी तरह से अपने भाई के साथ हो सकते हैं। हमने आपको पहले भी बताया था कि रोमन रेंस को उनका फैक्शन मिल सकता है और अब ट्राइबल चीफ को पहला मेंबर भी मिल गया है। डेनियल ब्रायन के ऊपर जो अटैक हुआ उसको लेकर अभी उनकी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और सभी को इस बात का इंतजार भी है कि आखिर जे उसो ने सभी को हैरान करते हुए रोमन रेंस की टीम में क्यों शामिल हो गए हैं। ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown, Twitter Reactions: रोमन रेंस और उनके भाई के शॉकिंग सैगमेंट के बाद ट्विटर पर मचा बवाल