5 कारण क्यों रोमन रेंस ने सिजेरो को Wrestlemania Backlash में हराकर WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया

WWE
WWE

रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) में रोमन रेंस (Roman Reigns) और (Cesaro) सिजेरो के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। मुकाबला काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। इसे पीपीवी के सबसे बेहतर मैचों में गिना जाएगा। रोमन रेंस ने सिजेरो को भी टॉप रेसलर की तरह दिखाने में मदद मिली। साथ ही इससे रेंस के प्रदर्शन में भी सुधार आया।

अंत में जाकर रोमन रेंस ने अपने सबमिशन में सिजेरो को फंसाया। इस दौरान 'स्विस सुपरमैन' ने काफी कोशिश की लेकिन वो बच नहीं पाए। साथ ही रोमन रेंस ने अपने यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन कर लिया। मैच के बाद जे उसो ने आकर रोमन का सम्मान किया। सैथ रॉलिंस ने चौंकाने वाली एंट्री की।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों बॉबी लैश्ले ने WrestleMania Backlash में ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर WWE चैंपियनशिप रिटेन की

उन्होंने यहां आकर सिजेरो पर बुरी तरह हमला किया। खैर, हर एक फैन के मन मे सवाल होगा कि आखिर क्यों रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जीत दर्ज की। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से रोमन रेंस ने सिजेरो को हराकर यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया।

5- रोमन रेंस से टाइटल लेने के लिए WrestleMania Backlash सही पीपीवी नहीं था

रोमन रेंस ने बतौर यूनिवर्सल चैंपियन काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कई यादगार मैच और स्टोरीलाइन दी है। ऐसे में देखा जाए तो जरूर ही रोमन ने बतौर यूनिवर्सल चैंपियन शानदार काम किया है। अगर उनके शानदार टाइटल रन का अंत WrestleMania Backlash में होता तो शायद ये खराब चीज़ रहती।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के 'शील्ड' भाई ने WWE WrestleMania Backlash में मचाया भयंकर बवाल, दुश्मन का हाथ तोड़कर चैंपियन को दी चेतावनी?

WWE को अगर रोमन रेंस से टाइटल छीनना है तो उन्हें किसी बड़े इवेंट का इंतजार करना होगा। WWE ये बात काफी अच्छे से जानता है। इसके चलते ही उन्होंने टाइटल चेंज के लिए WrestleMania Backlash को नहीं चुना। साथ ही रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन बनाए रखने का निर्णय लिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- रोमन रेंस की पीपीवी में जीत की स्ट्रीक बनाए रखने के लिए

रोमन रेंस ने काफी समय से पीपीवी में कोई भी मैच नहीं हारा है। यूनिवर्सल चैंपियन बनने से पहले भी उन्हें पीपीवी में बड़ी जीत मिली थी। खैर, Payback 2020 में यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा करने के बाद से ही रोमन रेंस का प्रदर्शन हर इवेंट में शानदार रहा है। उन्होंने Survivor Series, Royal Rumble और WrestleMania जैसे इवेंट्स में जीत दर्ज की हुई है।

उनकी जीत के शानदार स्ट्रीक चल रही हैं। WWE इसे आसानी से नहीं तोड़ना चाहेगा। इसके चलते ही उन्होंने WrestleMania Backlash में रोमन रेंस को चैंपियन बनाए रखा। इसके साथ ही रोमन रेंस की जीत के स्ट्रीक भी कायम रही। ट्राइबल चीफ का इस समय सिजेरो को हराना एक अच्छा निर्णय रहा है।

3- सिजेरो को फैंस की वापसी के बाद बड़ा मौका देने के लिए

WWE में फैंस का सपोर्ट हो तो किसी भी सुपरस्टार को सफलता मिल सकती हैं। दरअसल, पिछले कई सालों में डेनियल ब्रायन, बैकी लिंच और कोफी किंग्सटन समेत कई सारे सुपरस्टार्स का करियर फैंस के समर्थन की वजह से बदल गया है। सिजेरो को इस समय अपने सिंगल्स रन में काफी प्रशंसा मिल रही हैं।

हर कोई उन्हें चैंपियन बनते हुए देखना चाहता है। WrestleMania 37 में भी जब फैंस मौजूद थे तो सिजेरो को सैथ रॉलिंस के खिलाफ जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा था। इससे साफ होता है कि WWE के पास सिजेरो के लिए भविष्य में खास पल बनाने का मौका है। इसके चलते उन्होंने इस समय रोमन से टाइटल रिटेन कराया। भविष्य में जरूर ही सिजेरो को फैंस के सामने WWE बड़ा पुश दे सकता है।

2- रोमन रेंस को चैंपियन बनाए रखने से WWE को फायदा मिल रहा है

रोमन रेंस की वजह से WWE को SmackDown में लगातार फायदा हो रहा है। SummerSlam 2020 में रेंस की वापसी से पहले ब्लू ब्रांड काफी ज्यादा संघर्ष कर रहा था। लगातार रेटिंग्स में गिरावट आ रही थी और फैंस को SmackDown में स्टोरीलाइन भी उतनी पसंद नहीं आ रही थी। इसके बावजूद रोमन की वापसी से सबकुछ बदल गया।

SmackDown का एपिसोड पहले से मनोरंजक बन गया है। साथ ही रोमन रेंस का प्रदर्शन भी बेहतर होता गया। रोमन रेंस इस समय WWE को सबसे ज्यादा फायदा करा रहे हैं। ऐसे में रोमन के चैंपियनशिप हार जाने से WWE को नुकसान होता। इसलिए WWE ने रोमन रेंस को चैंपियन बनाए रखने का निर्णय लिया।

1- सिजेरो और सैथ की दुश्मनी जारी रखने के लिए

रोमन रेंस और सिजेरो के बीच दुश्मनी जरूर अच्छी रही थी। इस दौरान सिजेरो असल में सैथ रॉलिंस के साथ स्टोरीलाइन में थे। WrestleMania 37 और SmackDown के एक एपिसोड में सिजेरो ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को हराया है। SmackDown में सिजेरो को सैथ पर बड़ी जीत मिली थी।

इसके बाद लग रहा था कि सिजेरो और सैथ की दुश्मनी जारी रहेगी। इसके बावजूद रोमन रेंस और सिजेरो के मैच के बाद सैथ रॉलिंस ने एंट्री की। उन्होंने आकर सिजेरो पर बुरी तरह हमला किया। इससे साफ होता है कि WWE ने रोमन रेंस से चैंपियनशिप रिटेन कराई, ताकि सिजेरो और सैथ की दुश्मनी जारी रह सके।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania Backlash रिजल्ट्स LIVE: 16 मई 2021