5 कारणों से Roman Reigns और Seth Rollins के बीच WWE Royal Rumble में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हो सकता है 

WWE Royal Rumble में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच हो सकता है
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच हो सकता है

WWE SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहा। इस एपिसोड में कई शानदार चीज़ें देखने को मिली। रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी हुई और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) भी नजर आए। दरअसल, स्मैकडाउन (SmackDown) की शुरुआत रेंस और लैसनर के सैगमेंट से हुई। इस दौरान ट्राइबल चीफ ने लैसनर पर एक जबरदस्त सुपरमैन पंच लगा दिया।

बाद में बैकस्टेज सैगमेंट में एडम पीयर्स (Adam Pearce) ने बताया कि रोमन रेंस के लिए रॉयल रंबल (Royal Rumble) में विरोधी की जरूरत है। मेन इवेंट के बाद सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने रोमन रेंस के रूम में एंट्री की और यहां से दोनों के बीच मैच टीज़ हो गया है। WWE on Fox के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच Royal Rumble में यूनिवर्सल टाइटल मैच का ऐलान कर दिया था।

बाद में उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि, उन्होंने संकेत दे दिए हैं कि रेंस का अगले इवेंट में रॉलिंस से मैच हो सकता है। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे WWE ने ट्राइबल चीफ और Raw सुपरस्टार के बीच दुश्मनी शुरू करने का निर्णय लिया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच WWE Royal Rumble में मैच हो सकता है।

5- WWE SmackDown में रोमन रेंस के लिए बेहतर विकल्प नहीं है

ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के बीच पहले ही मैच तय हो गया था। इसी वजह से रोमन रेंस का लैसनर के खिलाफ Royal Rumble में मैच होना मुश्किल था। SmackDown में रोमन के लिए ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) सबसे बेहतर विकल्प रहते लेकिन अभी वो चोटिल हैं। इसी कारण वो एक्शन से दूर हैं। SmackDown में बड़े सुपरस्टार्स की कमी थी और इसी कारण सैथ रॉलिंस को चुना गया।

वो कुछ समय पहले तक WWE चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन का हिस्सा थे लेकिन उस फिउड का अंत हो गया था। इसी वजह से सैथ के पास कोई भी बड़ी स्टोरीलाइन नहीं थी और इसी कारण WWE ने उन्हें रोमन के अगले विरोधी के रूप में चुनने का निर्णय लिया है। रोमन को इससे एक बेहतर विकल्प मिल जाएगा।

4- रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के मैच को WrestleMania 38 के लिए बचाने के लिए

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच काफी समय से दुश्मनी देखने को मिल रही है। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर काफी प्रभावित किया है और कई खबरें सामने आ रही है कि उनके बीच WrestleMania के लिए मैच प्लान किया जा रहा है। इसी वजह से रेंस और लैसनर के बीच Royal Rumble में मैच बुक नहीं किया गया।

उनके मैच को WrestleMania जैसे बड़े इवेंट के लिए बचाने के लिए अभी सैथ रोलिंस और रोमन रेंस के बीच स्टोरीलाइन शुरू की गई है। इससे अभी के लिए द बीस्ट और ट्राइबल चीफ का मैच आगे बढ़ जाएगा। इसी कारण WWE ने सैथ रॉलिंस को SmackDown में लाने का निर्णय लिया है।

3- रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच बड़ा इतिहास रहा है, बेहतर स्टोरीलाइन तैयार होगी

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है। वो पहले द शील्ड का हिस्सा थे और उन्होंने लंबे समय तक साथ में काम किया। रेंस और रॉलिंस ने साथ में भी काम किया है और वो एक-दूसरे के खिलाफ भी कई मौकों पर दिखाई दिए हैं। इसी वजह से उनके बीच हमेशा स्टोरीलाइन अच्छी रहती है।

Royal Rumble के आयोजन में कम समय बचा है और WWE को यूनिवर्सल टाइटल के लिए अच्छी स्टोरीलाइन बनाने की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच स्टोरीलाइन शुरू की। इससे WWE कम समय में बेहतर दुश्मनी तैयार कर पाएगा क्योंकि रेंस और रॉलिंस के बीच पहले बड़ा इतिहास रहा है।

2- रोमन रेंस को Royal Rumble में तगड़ा विरोधी देने के लिए

रोमन रेंस को Royal Rumble में एक अच्छे विरोधी की जरूरत थी। ड्रू मैकइंटायर चोटिल थे और इसी वजह से SmackDown में और कोई बड़ा नाम नहीं था। रोमन रेंस पहले ही सिजेरो और सैमी जेन का सामना कर चुके थे जबकि शिंस्के नाकामुरा के पास पहले ही इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप थी।

WWE के पास रिकोशे, शेमस और जिंदर महल के रूप में विकल्प रहते लेकिन रेंस के इन सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच उतने खास नहीं रहते। Royal Rumble जैसे बड़े इवेंट के लिए रोमन रेंस को तगड़े विरोधी की जरूरत थी और इसी वजह से Raw से सैथ रॉलिंस को चुना गया। दोनों के बीच जल्द ही मैच का ऐलान हो सकता है।

1- रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच पहले दो मौकों पर मैच टीज़ हो गया था और इसी वजह से अब उनके बीच मैच हो सकता है

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच लंबे समय से मैच के संकेत मिल रहे थे लेकिन उनके बीच मैच नहीं हो पाया था। दोनों कई महीनों पहले एक बैकस्टेज सैगमेंट में आमने-सामने आए थे और यहां उनका मैच टीज़ हुआ था। इसके बाद WrestleMania Backlash में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का कंफ्रंटेशन हुआ था।

सभी दोनों दिग्गजों के बीच मैच का इंतजार कर रहे थे। इसी वजह से WWE ने दोनों को अब आमने-सामने लाने का निर्णय लिया है। WWE के पास अभी सबसे सही समय था और इसी वजह से उन्होंने रेंस और रॉलिंस की दुश्मनी को आखिर शुरू करने का निर्णय लिया है। दोनों सुपरस्टार्स Royal Rumble 2022 में अपने मैच से जरूर प्रभावित करेंगे।

Quick Links