5 कारण जो बताते हैं कि सैथ रॉलिंस का रोमन रेंस को टॉप बेबीफेस के रूप में रिप्लेस करने का निर्णय सही है
एक साल में काफी कुछ बदल सकता है। समरस्लैम 2018 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। यह तब हुआ था जब रेसलमेनिया 31 में रोमन WWE वर्ल्ड टाइटल जीतने में विफल रहे थे क्योंकि सैथ रॉलिंस ने अपने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन करके उनसे जीत छीन ली थी।
रेसलमेनिया 34 में लैसनर ने रोमन को कई एफ 5 लगाए थे। रेसलमेनिया 35 में लैसनर को धराशाई करने के बाद हाल ही में रॉलिंस ने समरस्लैम के मेन के इवेंट में भी लैसनर को हराया था। रॉलिंस WWE के फ्लैगशिप शो के टॉप चैंपियन हैं।
WWE के फेस के रूप में कंपनी ने रोमन रेंस की जगह सैथ रॉलिंस को दे दी है। आइए जानते हैं वो 5 कारण जिनसे साबित होता है कि यह निर्णय सही है।
यह भी पढ़ें: सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के Raw टैग टीम चैंपियन बनने के 5 सबसे बड़े कारण
#5 रोमन रेंस को लेकर किए गए प्रयोग सफल नहीं हो रहे थे
2014 में जब रॉलिंस ने द शील्ड से गद्दारी की थी तब रोमन को काफी बड़ा पुश दिया गया था और उन्हें इस तरह से प्रमोट किया गया था कि वही हमें लैसनर से छुट्टी दिलाएंगे। फैंस को रोमन का पुश किया जाना अच्छा नहीं लगा। 2015 रॉयल रंबल में उनकी जीत की काफी आलोचना हुई थी।
अगले तीन सालों तक इस स्थिति में बदलाव नहीं आया। रोमन ने लैसनर को हराने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वह हर बार असफल रहे और WWE यूनिवर्स उन्हें टॉप स्टार के रूप में देखने में दिलचस्पी नहीं ले रहा था। रेसलमेनिया में अंडरटेकर के खिलाफ रोमन की जीत ने उनका काम और भी खराब कर दिया।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं