पिछले हफ्ते डब्लू डब्लू ई (WWE) रॉ रीयूनियन में ब्रॉक लैसनर नजर नहीं आए थे। फैंस को लगा की अब वह सीधा समरस्लैम से पहले वाली रॉ में नजर आएंगे लेकिन इस हफ्ते लैसनर ने अपनी वापसी की। उन्होंने आते ही सैथ रॉलिंस को बुरी तरह मारा। शो में रॉलिंस डॉल्फ ज़िगलर के खिलाफ मैच लड़ रहे थे लेकिन इस मैच का कोई परिणाम नहीं आया।ये भी पढ़ें: SummerSlam 2019 के लिए एक बड़े चैंपियनशिप मैच का एलान हुआपहले तो लैसनर ने रॉलिंस को रिंग में मारा और इसके बाद उन्होंने बैकस्टेज भी उनकी खूब पिटाई की। द बीस्ट के इस रूप को फैंस अच्छे से जानते हैं लेकिन ऐसा करने की जरूरत क्यों आ पड़ी?दोनों रेसलर्स का मैच कुछ समय में ही होने वाला है और फैंस को लग रहा है कि एक बार फिर रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियन बन जाएंगे। हालांकि लैसनर के इस हमले के बाद कई चीज़ें बदल सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 कारणों के बारे में जिन से लैसनर ने रॉलिंस पर हमला किया। #5 पॉल हेमन ने इस सैगमेंट को बुक किया हैEven @HeymanHustle had to be unsettled by this...#RAW @BrockLesnar pic.twitter.com/4lf2RjXitC— WWE (@WWE) July 30, 2019पॉल हेमन रॉ के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और उनके आने के बाद फैंस को लगा कि अब WWE में शानदार चीज़ें देखने को मिलेंगी और हमें ये मानना होगा कि अब तक उन्होंने शानदार काम किया है। हेमन एक समय पर ECW को संभालते थे और इस कंपनी ने तो WWE से भी शानदार चीज़ें फैंस को पेश की थी। हालांकि इसे भी विंस मैकमेहन ने खरीद लिया था और फिर हेमन ने WWE में काम करना शुरू किया। विंस ने हेमन को स्मैकडाउन का हेड बनाया और इसके बाद इस शो ने रॉ से अच्छा कंटेंट देना शुरू कर दिया। इससे पता लगता है कि हेमन एक अच्छे एडवोकेट होने के साथ साथ अच्छे स्क्रिप्ट राइटर का काम भी कर लेते हैं। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं