Raw में ब्रॉक लैसनर द्वारा सैथ रॉलिंस को बुरी तरह पीटने के 5 बड़े कारण

लैसनर ने रॉलिंस को रिंग के अंदर और बाहर मारा
लैसनर ने रॉलिंस को रिंग के अंदर और बाहर मारा

पिछले हफ्ते डब्लू डब्लू ई (WWE) रॉ रीयूनियन में ब्रॉक लैसनर नजर नहीं आए थे। फैंस को लगा की अब वह सीधा समरस्लैम से पहले वाली रॉ में नजर आएंगे लेकिन इस हफ्ते लैसनर ने अपनी वापसी की। उन्होंने आते ही सैथ रॉलिंस को बुरी तरह मारा। शो में रॉलिंस डॉल्फ ज़िगलर के खिलाफ मैच लड़ रहे थे लेकिन इस मैच का कोई परिणाम नहीं आया।

ये भी पढ़ें: SummerSlam 2019 के लिए एक बड़े चैंपियनशिप मैच का एलान हुआ

पहले तो लैसनर ने रॉलिंस को रिंग में मारा और इसके बाद उन्होंने बैकस्टेज भी उनकी खूब पिटाई की। द बीस्ट के इस रूप को फैंस अच्छे से जानते हैं लेकिन ऐसा करने की जरूरत क्यों आ पड़ी?

दोनों रेसलर्स का मैच कुछ समय में ही होने वाला है और फैंस को लग रहा है कि एक बार फिर रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियन बन जाएंगे। हालांकि लैसनर के इस हमले के बाद कई चीज़ें बदल सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 कारणों के बारे में जिन से लैसनर ने रॉलिंस पर हमला किया।

#5 पॉल हेमन ने इस सैगमेंट को बुक किया है

पॉल हेमन रॉ के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और उनके आने के बाद फैंस को लगा कि अब WWE में शानदार चीज़ें देखने को मिलेंगी और हमें ये मानना होगा कि अब तक उन्होंने शानदार काम किया है। हेमन एक समय पर ECW को संभालते थे और इस कंपनी ने तो WWE से भी शानदार चीज़ें फैंस को पेश की थी। हालांकि इसे भी विंस मैकमेहन ने खरीद लिया था और फिर हेमन ने WWE में काम करना शुरू किया।

विंस ने हेमन को स्मैकडाउन का हेड बनाया और इसके बाद इस शो ने रॉ से अच्छा कंटेंट देना शुरू कर दिया। इससे पता लगता है कि हेमन एक अच्छे एडवोकेट होने के साथ साथ अच्छे स्क्रिप्ट राइटर का काम भी कर लेते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए फैंस ज्यादा उत्सुक नहीं थे

समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर के नए विरोधी को चुनने के लिए रॉ में एक बैटल रॉयल कराया गया था जिसे सैथ रॉलिंस ने जीता था। हालांकि जब रॉलिंस ने इस मैच को जीता तो फैंस ज्यादा खुश नहीं हुए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों रेसलर्स के बीच हमें पहले भी कई बार मैच दिख चुका है।

इस हफ्ते लैसनर ने रॉलिंस पर हमला करने के बाद एक बार फिर से फैंस को अपने अगले मुकाबले के लिए उत्सुक कर दिया है और ऐसा ही विंस मैकमैहन उनसे कराना चाहते होंगे।

#3 WWE द्वारा फैंस से किया हुआ वादा

विंस मैकमैहन ने हाल ही में मीडिया से बात की और उन्होंने ये वादा किया था कि जल्द ही रॉ और स्मैकडाउन में हमें पहले ही तरह ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा। फैंस को इस तरह की चीज़ें ही देखना पसंद है और क्योंकि पिछले कुछ समय से ऐसा नहीं हो रहा था तो लोग WWE को देखना बंद कर रहे थे। इससे WWE को ही नुकसान हो रहा था और शायद इसका हल ही अब WWE ने निकाल लिया है।

#2 लैसनर क्या कर सकते हैं ये सभी को याद दिलाने के लिए

WWE में ऐसे कई रेसलर्स हैं जिन्हें एक मॉन्स्टर की तरह पुश नहीं किया जाता है। WWE में ब्रॉन स्ट्रोमैन और बॉबी लैश्ले जैसे सुपरस्टार्स हैं जो रिंग में काफी शानदार काम करते हैं लेकिन इनका इस्तेमाल कंपनी ने ठीक से नहीं किया है।

लैसनर ने रेसलमेनिया में रॉलिंस के खिलाफ मैच हारा था और इसके बाद से उनके किरदार को भी कम खतरनाक दिखाया जा रहा था। हालांकि इस रॉ के बाद सभी को पता चल गया होगा कि लैसनर रिंग में किस हद तक जा सकते हैं।

#1 फैंस के मन में सैथ रॉलिंस के लिए सहानुभूति बढ़ाई जा सके

इस हफ्ते जिस तरह लैसनर ने रॉलिंस पर हमला किया उसे देखकर हर फैन रॉलिंस के जल्द से जल्द ठीक हो जाने के लिए दुआ कर रहा होगा। आखिरकार उन्होंने द बीस्ट के खिलाफ इतने सारे F5 खाए हैं कि पॉल हेमन भी लैसनर से रूकने की विनती करने लगे थे।

समरस्लैम कुछ दिनों ही दूर है और पिछले कुछ समय से फैंस भी रॉलिंस को ज्यादा पसंद नहीं कर रहे थे। हालांकि इस हमले के बाद सभी रॉलिंस को पसंद करने लगे होंगे।

Quick Links