मनी इन द बैंक से पहले की आखिरी रॉ में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने सैमी जेन का सामना एक फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच में किया। मुकाबले की शर्त के अनुसार अगर स्ट्रोमैन की हार होती तो वह मनी इन द बैंक में होने वाले लैडर मैच से हट जाते।
ये जरूर पढ़े: Money in the Bank लैडर मैच में हुआ बड़ा बदलाव, स्ट्रोमैन को किया गया बाहर
पिछले हफ्ते स्ट्रोमैन ने सैमी को एक कचड़े के डब्बे में फेंका था और इसके बाद से ही अफवाहें आने लगी कि मनी इन द बैंक से मॉन्स्टर अमंग मेन को हटाया जा सकता है। इन दोनों के बीच हो रहे मुकाबले को स्ट्रोमैन बड़ी ही आसानी से जीत जाते लेकिन बैरन कोर्बिन और ड्रू मैकइंटायर की वजह से ऐसा नहीं हो सका। अब स्ट्रोमैन मनी इन द बैंक के लिए बुक नहीं किए गए हैं लेकिन ऐसी कौनसी वजह हो सकती है जिससे उन्हें इस मैच से हटाया गया होगा? आईये जानें ऐसे ऐसा होने के 5 बड़े कारण।
#5 सैमी जेन को पुश मिल रहा है
![Sami Zayn's latest run has been interesting](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ecf8f-15577964623867-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ecf8f-15577964623867-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ecf8f-15577964623867-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ecf8f-15577964623867-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ecf8f-15577964623867-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ecf8f-15577964623867-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ecf8f-15577964623867-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/ecf8f-15577964623867-800.jpg 1920w)
सैमी जेन एक शानदार रैसलर हैं और रिंग के अंदर इन का काम काफी अच्छा होता है। हालाँकि WWE ने इन्हें कभी भी एक बड़ा पुश नहीं दिया। सैमी रिंग के अंदर और माइक दोनों जगहों पर अच्छा काम करते हैं लेकिन इन्हें मिड कार्ड में ही रखा गया।
ऐसा हो सकता है कि WWE सैमी को एक बड़ा पुश देना चाहती है और इसकी शुरुआत इस हफ्ते रॉ से हो गई हो। हालाँकि इसका मतलब ये नहीं है कि वह मनी इन द बैंक में ब्रीफ़केस को जीत जाएंगे। भले ही जेन के पुश की की शुरुआत धीमी हुई हो लेकिन अगर फैंस उन्हें सपोर्ट करते हैं तो WWE को कोई परेशानी नहीं होगी।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
#4 सैमी जेन इस तरह के मुक़ाबलों में शानदार काम करते हैं
![Sami Zayn hasn't been in the MITB ladder match for a while](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/5d613-15577964741550-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/5d613-15577964741550-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/5d613-15577964741550-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/5d613-15577964741550-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/5d613-15577964741550-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/5d613-15577964741550-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/5d613-15577964741550-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/5d613-15577964741550-800.jpg 1920w)
शायद WWE ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को मनी इन द बैंक से हटाने का फैसला आखिरी समय पर लिया है या फिर काफी लंबे समय से इसे प्लान कर दिया गया था। दोनों ही तरीकों से जेन के लिए चीज़ें अच्छी होनी थी।
इस बात में कोई शक नहीं है कि सैमी एक लैडर मैच में स्ट्रोमैन से कही गुना ज्यादा अच्छा काम कर सकते हैं क्योंकि इन्हें इस तरह के मुक़ाबलों में लड़ने का बड़ा एक्सपीरियंस है। साल 2016 के मनी इन द बैंक मैच से जेन की शानदार परफॉरमेंस दिखी थी और इस कारण फैंस काफी खुश भी हुए थे। शायद इस वजह से ही WWE ने स्ट्रोमैन की जगह इस मैच में जेन को डालने का फैसला लिया हो।
#3 ब्रॉन स्ट्रोमैन के पुश को कैंसल कर दिया गया है
![Braun Strowman hasn't had a great 2019](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/8cae7-15577954762235-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/8cae7-15577954762235-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/8cae7-15577954762235-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/8cae7-15577954762235-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/8cae7-15577954762235-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/8cae7-15577954762235-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/8cae7-15577954762235-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/8cae7-15577954762235-800.jpg 1920w)
काफी लंबे समय से स्ट्रोमैन WWE के लिए काम कर रहे हैं लेकिन कभी इन्होंने बड़ा टाइटल अपने नाम नहीं किया। पिछले साल स्ट्रोमैन कई बार यूनिवर्सल चैंपियन बनते बनते रह गए थे और अफ़वाहों के अनुसार बैकस्टेज हीट की वजह से ऐसा किया गया था।
अफ़वाहों के अनुसार स्ट्रोमैन शोज के दौरान लेट पहुँचते हैं और जल्दी निकल जाते है। ये बात बैकस्टेज किसी को अच्छी नहीं लगी और शायद इस वजह से WWE स्ट्रोमैन को पुश नहीं कर रही है। रॉयल रंबल के दौरान भी स्ट्रोमैन यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लड़ने वाले थे लेकिन इस मैच में फिन बैलर को दाल दिया गया था।
अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है और पूरी सम्भावना है की WWE ने स्ट्रोमैन के पुश को कैंसल कर दिया है।
#2 सैमी जेन मनी इन द बैंक जीत सकते हैं
![It certainly felt unpredictable](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/aab5e-15577966683236-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/aab5e-15577966683236-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/aab5e-15577966683236-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/aab5e-15577966683236-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/aab5e-15577966683236-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/aab5e-15577966683236-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/aab5e-15577966683236-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/aab5e-15577966683236-800.jpg 1920w)
मनी इन द बैंक लैडर मैच में कुल 8 सुपरस्टार्स लड़ने वाले हैं और मान लीजिए कि स्ट्रोमैन को रिप्लेस नहीं किया गया है। अब मैच में 3 ऐसे सुपरस्टार्स बचते हैं जिन्होंने पहले भी इस ब्रीफ़केस को जीता हो। अब कुल 5 सुपरस्टार्स बचते हैर इनमें से 2 कुछ महीनों पहले ही मेन रोस्टर में आए हैं और उनके जीतने की सम्भावना भी काफी कम है। बचे हुए 3 सुपरस्टार्स में से फिन बैलर के पास पहले से ही एक चैंपियनशिप है, एंड्राडे भी एक नए सुपरस्टार हैं और अब ड्रियू मैकइंटायर बचते हैं।
अफ़वाहों के अनुसार मैकइंटायर ही इस मैच को जीतने वाले हैं लेकिन स्ट्रोमैन को हटाकर सैमी को डालने से चीज़ें बदल सकती है। अभी सब उम्मीद कर रहे हैं कि मैकइंटायर इस मैच में जीतेंगे लेकिन लैडर मैच कई चौंकाने वाली चीज़ें दिखती हैं। ऐसा हो सकता है कि इस बार का ब्रीफ़केस सैमी के हाथों लगे और इस वजह से उन्हें इस मैच में डाला गया हो।
#1 ब्रॉन स्ट्रोमैन शायद चोटिल हैं
![Braun Strowman could be dealing with niggling injuries](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0329b-15577966224711-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0329b-15577966224711-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0329b-15577966224711-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0329b-15577966224711-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0329b-15577966224711-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0329b-15577966224711-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0329b-15577966224711-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/0329b-15577966224711-800.jpg 1920w)
कुछ महीनों पहले अफवाहें आई थी कि स्ट्रोमैन के घुटनो में चोट लगी हुई है और इस कारण वह ठीक से रैसलिंग नहीं कर पा रहे हैं। इसके कुछ समय बाद स्ट्रोमैन को एक और चोट लगी और इन्हें सर्जरी करवानी पड़ी।
ऐसा ही सकता है कि स्ट्रोमैन अब फिर से चोटिल हो गए हैं। अगर ये सच है तो WWE को मजबूरन मनी इन द बैंक के लैडर मैच में बदलाव करना पड़ा होगा क्योंकि अगर कोई रैसलर चोटिल होने के बावजूद काम करता है तो उसे गंभीर नुकसान हो सकता है। मनी इन द बैंक में सुपरस्टार्स लैडर्स से खेलेंगे और एक मॉन्स्टर होने की वजह से स्ट्रोमैन को ही नुकसान होता।