शेन मैकमैहन को WWE से निकाल दिए जाने के 5 कारण

शेन और ओवेंस रिंग में
शेन और ओवेंस रिंग में

स्मैकडाउन का फॉक्स स्पोर्ट्स पर प्रीमियर हो गया है। स्मैकडाउन के पहले ही एपिसोड में फैंस को बड़े सरप्राइज देखने को मिले। शो का सबसे बड़ा रिजल्ट शेन मैकमैहन का केविन ओवेंस के खिलाफ अपना मुकाबला हारना रहा। इस मैच में उनकी हार के बाद अब वो WWE से फायर कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि पिछली बार शो में ओवेंस ने इस बात की शर्त रखी थी कि अगर वो मैच जीत जाएंगे तो वो शेन को फायर कर सकते हैं और अगर शेन मैच को जीत जाते हैं तो वो उन्हें फायर कर सकते हैं।

आप को बता दें कि कुछ समय पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वो कोफी को हराकर WWE चैंपियन भी बन सकते हैं। वहीं अब उन्हें कंपनी से फायर कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते है कि वो 5 कारण जिस वजह से वो कंपनी से फायर हो गए हैं।

#5 अथॉरिटी फिगर के रूप में उनका समय अब खत्म हो गया था

शेन मैकमैहन
शेन मैकमैहन

WWE में वापसी करने के बाद ही शेन पहले फेस अथॉरिटी फिगर के रूप में नज़र आए थे, जहां पर उनके और उनकी बहन स्टेफनी मैकमैहन के बीच रेटिंग को लेकर फ्यूड देखने को मिली था। जिसे दर्शकों ने भी काफी ज्यादा पसंद किया था। जिसके बाद उन्होंने हील टर्न ले लिया था और अपनी बहन से हाथ मिला लिया था।

ये भी पढ़ें: WWE के किंग की चेयर टूटी, रैंडी ऑर्टन नहीं रोक पाए अपनी हंसी

उनके हील टर्न के बाद से फैंस उन्हें कुछ ख़ास पसंद नहीं कर रहे थे। इस वजह से शो की रेटिंग को भी नुकसान हो रहा था। ऐसे में उन्हें आने वाले समय में फैंस की और ज्यादा हीट का सामना ना करना पड़े इस वजह से भी WWE ने उन्हें केविन ओवेंस के खिलाफ इस तरह से बुक किया था।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 WWE शो में कुछ बदलाव करने की तरफ कदम बढ़ाना चाहता है

रैने यंग
रैने यंग

पिछले कुछ समय से WWE स्मैकडाउन शो में बदलाव की तरफ की बढ़ रहा है। वहीं अब शो जब फॉक्स स्पोर्ट्स जैसे बड़े चैनल पर प्रसारित होगा तो WWE में कई बदलाव के बारे में सोच रहा है। हम सब जानते हैं कि WWE अब एंटरटेनमेंट शो बन गया है, जबकि फॉक्स पर आने के बाद शो अब स्पोर्ट्स शो में बदल सकता है। इसी वजह से WWE ने इस बार शो से हील अथॉरिटी फिगर को हटा दिया है।

ये भी पढ़ें: SmackDown के दौरान 6 फुट 9 इंच लंबे फाइटर से उलझे ब्रॉन स्ट्रोमैन

जबकि स्मैकडाउन शो में पहले ही से एरिक बिशफ जुड़ चुके हैं। ऐसे में वो जल्द ही शो के मैनेजर भी सकते हैं।ऐसे में ये देखना ख़ास रहेगा कि वो किस तरह से स्मैकडाउन शो को फॉक्स स्पोर्ट्स पर आगे लेकर जाते हैं।

#3 शेन मैकमैहन इस समय सिर्फ पार्ट-टाइमर के रूप में नजर आना चाहते हैं

शेन मैकमैहन 
शेन मैकमैहन

इस साल की अगर बात करें तो शेन इस समय रिंग में काफी ज्यादा एक्टिव नजर आए हैं। इस साल उन्होंने WWE के कई बड़े पीपीवी में हिस्सा लिया है। जिसमें रेसलमेनिया, सऊदी अरब शो और समरस्लैम प्रमुख हैं। इसमें कोई भी शक नहीं है कि इसके लिए उन्हें काफी बड़ी रकम मिली होगी, लेकिन अब शायद कंपनी के लगता है कि वो एक पार्ट टाइमर की भूमिका को बेहतर तरह से निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: AEW में जल्द ही शामिल हो सकता है पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन

ऐसे में अगर WWE उन्हें आने वाले किसी शो में एक बड़े स्टार्स के रूप में लाता है तो शायद ही आप को हैरानी हो। इसके अलावा WWE उन्हें रेसलमेनिया में एक फेस के रूप में वापसी करा सकती है, जैसे उन्होंने 2016 में किया था जब उनका सामना अंडरटेकर से हुआ था।

#2 ये इस फ्यूड का सबसे बेहतर अंत था

शेन मैकमैहन और केविन ओवेंस स्मैकडाउन शो में
शेन मैकमैहन और केविन ओवेंस स्मैकडाउन शो में

इसमें कोई भी शक नही है कि इस साल स्मैकडाउन की हर बड़ी स्टोरीलाइन में शेन मैकमैहन शामिल रहे हैं।उन्हें हर बार शो में काफी ज्यादा टाइम लाइव टीवी पर मिला है। इसी वजह से कई स्टार काफी ज्यादा परेशान भी थे। लॉकर रूम को भी दो गुट में बंटते हुए दिखाया गया था।

ये भी पढ़ें: WWE न्यूज़: Crown Jewel पीपीवी के लिए Raw में हुआ एक बड़े टैग टीम मैच का एलान

ऐसे में ये इस फ्यूड का सबसे अच्छा अंत है, जिसमें शेन शो से फायर हो गए और केविन ओवेंस एक बार फिर से शो के एंटी हीरो बन गए हैं। इसे फ्यूड में जीत हासिल करने के बाद अब केविन ओवेंस एक बार फिर से टाइटल पिक्चर या फिर मेन इवेंट में नजर आ सकते हैं।

#1 केविन ओवेंस को एक बार फिर से मेन इवेंट के सीन में शामिल किया जा सके

फैंस के साथ केविन ओवेंस
फैंस के साथ केविन ओवेंस

WWE से साइन होने के बाद से केविन ओवेंस लगातार मेन इवेंट का हिस्सा रहे है। रॉ में डेब्यू मैच में उनका सामना जॉन सीना से हुआ था और इस मैच में उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके अलावा वो फिन बैलर के चोटिल होने के बाद यूनिवर्सल चैंपियन भी बने थे।

ये भी पढ़ें: WWE के किंग की चेयर टूटी, रैंडी ऑर्टन नहीं रोक पाए अपनी हंसी

इस साल की शुरुआत में ही रेसलमेनिया 35 में भी WWE चैंपियनशिप के लिए उनका सामना ब्रायन से होना था लेकिन कोफी को मिल रहे फैन सपोर्ट की वजह से इसमें बदलाव कर दिया था। ऐसे में अब जब ओवेंस इस फ्यूड को जीत चुके हैं तो WWE उनके एक बार फिर से मेन इवेंट के सीन में पुश देना चाहेगा और उन्हें शो के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल किया जाएगा।