WWE सुपरस्टार्स को कंपनी में सफलता हासिल करने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस दौरान कई बार सुपरस्टार्स को मौके नहीं मिलते और उनके टैलेंट का सही तरह से उपयोग नहीं होता। WWE में कई टैलेंटेड सुपरस्टार्स खराब बुकिंग की वजह से आगे नहीं बढ़ पाते हैं। बाद में WWE उन सुपरस्टार्स को रिलीज कर देता है। कई सारे WWE सुपरस्टार्स के साथ ऐसा हो चुका है।Not a fun day for the wrestling world.https://t.co/SjsssRExAH— Sportskeeda Wrestling (@SKWrestling_) June 25, 2021ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयाइसके पहले डीन एम्ब्रोज़ ने WWE से जाने के बाद NJPW और AEW में शानदार काम किया। कुछ ऐसा ही एरिक यंग और अन्य ढेरों सुपरस्टार्स के लिए कहा जा सकता है। 2021 में रिलीज किये गए कुछ ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्हें देखकर लगता है कि वह आसानी से WWE में टॉप स्टार बन सकते थे।5- पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैनIf I leave here tomorrowWould you still remember me?For I must be traveling on now'Cause there's too many places I've got to see!!!! @Skynyrd pic.twitter.com/zkGvlRwkPi— Adam Scherr (@BraunStrowman) June 5, 2021कई लोगों का मानना है कि ब्रॉन स्ट्रोमैन WWE के मेन इवेंटर्स की लिस्ट में शामिल थे और उन्हें वर्ल्ड टाइटल के साथ मौका भी मिला था। इसके बावजूद देखा जाए तो उनका टाइटल रन सिर्फ रोमन रेंस की गैरमौजूदगी की वजह से आया था। स्ट्रोमैन हमेशा ही अपने साइज और ताकत की वजह से प्रशंसकों का ध्यान खींचने में सफल रहते थे।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगीइस वजह से ही वो काफी तेजी से सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में आगे आए। इसके बावजूद WWE की बुकिंग ने उनके लिए चीज़ें पूरी तरह से खराब कर दी। स्ट्रोमैन ने कई दिग्गजों के साथ काम किया है लेकिन फिर भी हमेशा लगता था कि WWE ने उनके टैलेंट को सही तरह से उपयोग नहीं किया। वो आसानी से रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर से स्तर के सुपरस्टार बन सकते थे लेकिन WWE ने कभी उन्हें उस लायक नहीं समझा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।