5 चौंकाने वाले सुपरस्टार्स जो WWE के बाहर अपने नाम का उपयोग आसानी से कर सकते हैं

WWE
WWE

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। हर एक सुपरस्टार इस प्रमोशन में आकर अपना नाम बनाना चाहता है। कई सारे सुपरस्टार्स को WWE में आने के बाद जबरदस्त सफलता मिली हैं। इस दौरान WWE के पास सुपरस्टार्स से जुड़े हुए राइट्स रहते हैं। कंपनी के पास ज्यादातर सुपरस्टार्स के नाम का ट्रेडमार्क है।

ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell के अंदर रोमन रेंस ने मचाया था जबरदस्त बवाल, 129 किलो के WWE दिग्गज को हराकर जीता था बड़ा मुकाबला

WWE में ढेरों सुपरस्टार्स मौजूद है जो अगर अन्य कंपनी में कदम रखेंगे तो वो अपने मौजूदा रिंग नेम का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स है जो कंपनी के बाहर भी अपना वर्तमान नाम उपयोग कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WWE के बाहर अपने नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5- WWE दिग्गज गोल्डबर्ग

WWE हॉल ऑफ फेमर और दिग्गज चैंपियन बिल गोल्डबर्ग रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WCW में काफी ज्यादा नाम कमाया है। उन्होंने WWE में काम करते हुए कई सारी चैंपियनशिप जीती हैं। इस दिग्गज ने WWE के अलावा कई सारी फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया है। इसके अलावा वो UFC में भी इसी नाम से दिखाई दिए हैं। असल में ये पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन का असली नाम है।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर का Money In the Bank मैच में किया गया सबसे बड़ा धोखा, 7 WWE सुपरस्टार्स के सपने को तोड़ते हुए रचा था इतिहास

ये WCW दिग्गज अभी भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है। जनवरी 2021 में उन्होंने एक चैंपियनशिप मैच भी लड़ा था। वो WWE के बाहर किसी अन्य कंपनी में इस नाम का उपयोग कर सकते हैं। WWE उनके नाम को ट्रेडमार्क नहीं करा पाया क्योंकि ये उनका असली नाम था। देखा जाए तो गोल्डबर्ग शायद ही अब किसी अन्य कंपनी में जाएं। उनका फुल-टाइम रेसलिंग करियर सालों पहले ही खत्म हो गया है। अब वो सिर्फ कभी-कभी रेसलिंग करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- बॉबी लैश्ले

'बॉबी लैश्ले' वर्तमान WWE चैंपियन का असली नाम नहीं है। दरअसल, इस सुपरस्टार ने WWE से बाहर TNA, AAA और Bellator MMA में इस नाम का इस्तेमाल किया हुआ है। इस दौरान उन्हें लगभग हर एक प्रमोशन में जबरदस्त तरीके से सफल मिली हैं। उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में जबरदस्त रिकॉर्ड है।

WWE ने कई बार बॉबी लैश्ले के नाम को ट्रेडमार्क करने की कोशिश की है। इसके बावजूद हर बात उनकी एप्लिकेशन को रिजेक्ट कर दिया गया है। इसके चलते बॉबी लैश्ले आगे भी अपने इस नाम का उपयोग WWE के बाहर कर सकते हैं। बॉबी लैश्ले का असली नाम फ्रेंक्लिन रॉबर्टो लैश्ले है।

3- MVP

MVP ने 2006 में SmackDown के अंदर अपना डेब्यू मोंटेल वोंटावियस पोर्टर नाम से किया था। इस दौरान WWE में काम करते हुए उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप और टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। 2010 में WWE से रिलीज होने के बाद उन्होंने कई अन्य कंपनी में काम किया।

वो असल में NJPW और IMPACT Wrestling जैसे बड़े प्रमोशन में भी दिखाई दिए। इस दौरान भी उन्होंने MVP नाम का उपयोग किया। दरअसल, WWE ने मोंटेल वोंटावियस पोर्टर को ट्रेडमार्क किया हुआ है। इसके बावजूद उन्होंने MVP नाम को ट्रेडमार्क नहीं कराया था। इसके चलते वो MVP नाम का WWE के बाद उपयोग कर सकते हैं।

2- शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा की किस्मत अच्छी है कि वो जहां भी जाएंगे, वहां अपने इस नाम का उपयोग कर पाएंगे। दरअसल, WWE उनके असली नाम को ट्रेडमार्क नहीं करा सकता क्योंकि ये नियमों के खिलाफ है। शिंस्के नाकामुरा पहले ही अन्य कंपनी में अपने इस नाम के साथ काम कर चुके हैं और बाद में उन्होंने WWE में कदम रखा।

वो NJPW में काफी बड़े सुपरस्टार थे और WWE के अंदर भी उन्हें शुरुआती समय में जबरदस्त पुश मिला। इसके बावजूद वो बाद में नाम बनाने में असफल रहे। अगर वो अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद NJPW या ऑल एलीट रेसलिंग में भी जाते है तो वो अपने असली नाम का उपयोग कर सकते हैं।

1- एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स रेसलिंग बिजनेस के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने TNA और NJPW में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। इस दौरान उन्होंने ढेरों चैंपियनशिप भी जीती हैं। देखा जाए तो किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि एजे स्टाइल्स कभी WWE में कदम रखेंगे। इसके बावजूद 2016 के Royal Rumble में चौंकाने वाला पल आया।

एक फैन ने एजे स्टाइल्स के ट्विच स्ट्रीम पर सवाल किया था कि क्या उनके पास अपने इन-रिंग नाम के राइट्स है। एजे स्टाइल्स ने इस बात को स्वीकारा था कि उनके नाम का उपयोग वो कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE के बाहर भी कर सकते हैं। अगर वो आने वाले समय में अन्य जगह जाते हैं तो वो एजे स्टाइल्स नाम का उपयोग कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों SmackDown के एपिसोड WWE Raw से काफी ज्यादा बेहतर रहते हैं

Quick Links