स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड के लिए हर कोई उत्साहित है। WWE ने एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है और इसके चलते बड़ी चीज़ों की उम्मीद रहने वाली हैं। SmackDown का अंतिम एपिसोड काफी बढ़िया रहा था जहां एक धमाकेदार स्टील केज मैच देखने को मिला था। इसके अलावा अन्य सैगमेंट भी अच्छे थे। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस को WrestleMania में यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन करना चाहिएWWE इस हफ्ते भी कुछ बढ़िया चीज़ें तय करना चाहिए। अगर WWE को SmackDown का एपिसोड खास बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे जरूर ही शो का मजा बढ़ेगा। साथ ही फैंस के बीच ये शो चर्चा का विषय बनेगा। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- बिग ई SmackDown में वापसी करें और अपोलो क्रूज पर जबरदस्त तरीके से हमला करें View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)कुछ हफ्ते पहले अपोलो क्रूज की वजह से बिग ई चोटिल हो गए थे। इसके चलते वो SmackDown के एपिसोड में नजर नहीं आ रहे थे। पिछले हफ्ते WWE ने घोषणा करते हुए बताया कि बिग ई अब SmackDown के एपिसोड में वापसी करने वाले हैं। ऐसे में वो गुस्से में वापसी कर सकते हैं और सबको चौंका सकते हैं।ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच Fastlane में मैच बुक करना एक गलती हैवो SmackDown में एंट्री करते हुए अपोलो क्रूज पर हमला कर सकते हैं। साथ ही उन्हें चोटिल करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी बिग ई से इस तरह की चीज़ की उम्मीद नहीं करेगा। अगर वो ऐसा कुछ करते हैं तो फैंस के लिए ये बड़ा सरप्राइज होगा। साथ ही बिग ई को भी इस तरह की वापसी से फायदा मिलेगा। कोई भी इसकी उम्मीद नहीं कर रहा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।