WWE ने विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के निर्देश एवं आदेश पर कई ऐसी कहानियों को दिखाया है जिनसे रेसलिंग फैंस को बेहतर एंटरटेनमेंट देखने को मिला है। यही वजह है कि रिंग में ऐसे कई पल हुए हैं जिनके बारे में फैंस आज भी बात करते हैं। इनमें हल्क होगन (Hulk Hogan) बनाम आंद्रे द जायंट (Andre The Giant) वाला मैच शामिल है।
ये भी पढ़ें: 5 कारणों से ड्रू मैकइंटायर को WrestleMania में WWE चैंपियनशिप के लिए स्टोरीलाइन में शामिल नहीं होना चाहिए
इसके साथ साथ WWE ने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और विंस मैकमैहन के बीच जो लड़ाई और कहानी दिखाई है वो किसी से छुपी नहीं है। ऐसी कई कहानियाँ हैं जिनके बारे में लोग आज भी बात करते नहीं थकते हैं लेकिन ऐसी भी कई कहानियाँ हैं जिन्हें विंस ने बीच में ही बंद कर दिया था। ये कहानियाँ काफी अजीब तरीके से बंद हुई थीं और इस आर्टिकल में हम आपको उनके बारे में ही बताने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: 2 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें AEW में नहीं जाना चाहिए था और 2 जिन्हें जाने की सख्त जरूरत है
#5 WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर बनाम मोर्डेकाय - WrestleMania 21
2004 में WWE SmackDown में एक रेसलर ने एंट्री की जिसके किरदार के काम करने का तरीका द अंडरटेकर से मेल खाता था। यहाँ फर्क सिर्फ इतना था कि जहाँ टेकर डार्क साइड की बातें करते थे तो वहीं ये किरदार ब्राइट साइड की बात करता था। इन दोनों के बीच एक मैच होना लगभग तय लग रहा था।
ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने सीमाएं लांघी
इस बीच मोर्डेकाय की एक बार में लड़ाई हो गई जिसकी वजह से विंस काफी नाराज हो गए थे। ये वो लड़ाई थी जो मोर्डेकाय को उनके करियर और उनको भविष्य में मिलने वाले सम्मान से दूर ले गई। इसके बाद वो ECW में नजर आए लेकिन केविन थॉर्न वाले किरदार के बावजूद इन्हें जल्द ही रिलीज कर दिया गया।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।