WWE बहुत ही पुरानी कंपनी हैं, कई जनरेशन यहां आती हैं और जाती रहती हैं। WWE रोस्टर में भी हमेशा बदलाव होता रहता हैं। जब भी कोई WWE सुपरस्टार साइन होता है तो बाद में उसकी जगह में कोई ना कोई जरूत आता है और इस तरह से हमेशा कुछ ना कुछ नया यहां होता रहता है। कई टॉप के सुपरस्टार्स ने रिटायरमेंट ले लिया है और उनकी जगह भी कई अच्छे रेसलर अब आ गए है। पहले रेसलिंग की कला अलग थी और आज रिंग में परफॉर्मेंस कुछ अलग है।
WWE में परिस्थिति के हिसाब से हर साल कुछ ना कुछ बदलाव देखने को मिलता रहता है। कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी होते हैं जिनकी जगह लेना काफी मुश्किल होता है। अंडरटेकर, जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर जैसे सुपरस्टार्स दोबारा इस इंडस्ट्री को नहीं मिल सकते हैं। WWE भी इनकी जगह भरने के लिए काफी कोशिश करता हैं लेकिन आज तक सफलता हाथ नहीं लगी। इन सुपरस्टार्स की WWE रोस्टर में जगह बदलना सभी के लिए काफी मुश्किल हैं। तो आइए जानते हैं 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिनकी WWE रोस्टर में जगह बदल पाना नामुमकिन है।
ये भी पढ़ें:8 WWE सुपरस्टार्स जो फुटबॉल के बहुत बड़े फैन हैं और उनका पसंदीदा क्लब कौन सा है?
रोमन रेंस- WWE का मॉर्डन फेस
जॉन सीना, द रॉक, स्टीव ऑस्टिन और हल्क होगन जिस तरह के WWE में फेस बने उस तरह रोमन रेंस नहीं बन पाए। मौजूदा जनरेशन के हिसाब से देखा जाए तो रोमन रेंस इस मामने में काफी अव्वल हैं। पिछले छह साल में रोमन रेंस को टॉप सुपरस्टार बनाने के लिए कंपनी ने काफी मेहनत की है। फैंस को साइड में रखकर काफी पुश रोमन रेंस को दिया गया लेकिन उतनी सफलता कंपनी को नहीं मिल पाई।
ये भी पढ़ें:5 दिलचस्प बातें जो आपको WWE दिग्गज समोआ जो के बारे में जरूर जाननी चाहिए
जॉन सीना की जगह भरने के लिए रोमन रेंस को काफी आगे लाया गया और शायद ऐसा किसी और सुपरस्टार्स के साथ नहीं हुआ। रोमन रेंस पिछले छह सालों में कई बार फेल भी हुए और कई बार पास भी हुआ है। साल 2019 से पहले फैंस हमेशा रोमन रेंस को फेस के रूप में बू करते थे लेकिन इसके बाद फैंस का नजरिया बदल गया। इस समय रोमन रेंस मौजूदा रोस्टर में टॉप के सुपरस्टार हैं और उनकी फैन फॉलोविंग भी शानदार है।
कुछ समय पहले जॉन सीना की जगह भरने के लिए रोमन रेंस ने काफी मेहनत की लेकिन सफल नहीं हो पाए। काफी समय से रोमन रेंस के हील टर्न की मांग फैंस कर रहे थे और पिछले साल उन्होंने हील टर्न ले ही लिया। रोमन रेंस इस समय टॉप के हील हैं और उनकी रन इस समय सबसे शानदार चल रहा है। जॉन सीना इस समय पार्ट टाइम के रूप में काम कर रहे हैं तो सभी लोग अब रोमन रेंस को देखना ही पसंद करते हैं। WWE में इस समय फुल टाइम रेसलर के रूप में रोमन रेंस सभी के चहेते हैं और इस वजह से उनकी जगह बदल पाना काफी मुश्किल है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।