WWE में अक्सर नए-नए परिवर्तन देखे जाते रहे हैं और परिस्थितियों के हिसाब से खुद में बदलाव के कारण ही WWE दुनिया की टॉप प्रोफेशनल रेसलिंग ब्रांड बन पाई है। WWE सुपरस्टार्स को अपने कैरेक्टर को फैंस के लिए दिलचस्प बनाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और नए-नए आयडियाज भी सोचने पड़ते हैं।ऐसे भी कई बड़े सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने अपने आयडियाज की चोरी के लिए WWE पर आरोप लगाया था। यहां तक कि कुछ बड़े रेसलर्स ने दूसरी कंपनियों के आयडिया चुराने का आरोप लगाया हुआ है।ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो बैकी लिंच को WWE में कभी नहीं हरा पाईइस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रखने वाले हैं जब उन्होंने WWE पर अपने आयडियाज को चुराने का आरोप लगाया था।पूर्व WWE सुपरस्टार EC3 ने Raw अंडरग्राउंड का आयडिया चुराने का आरोप लगायाI will not copy and paste a motivational quote. ⁣⁣I will not make proclamations about a future that is uncertain, not only for an industry, but a planet as a whole. ⁣⁣I am not a victim. I am not the first, I will not be the last. ⁣⁣⁣ pic.twitter.com/3R89iJCtRI— I|I essential character I|I (@therealec3) April 16, 2020EC3 ने साल 2018 में WWE में वापसी की थी और मेन रोस्टर में आने से पहले उन्हें NXT में बहुत सफलता भी प्राप्त हो रही थी। लेकिन मेन रोस्टर में कुछ खास सफलता ना मिलने के कारण इस साल उन्हें कंपनी ने रिलीज़ करने का फैसला किया था।ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जो अपने डेब्यू के बाद सीधा मेन इवेंटर बन गएEC3 ने हाल ही में ROH Stolen पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि, "मैं जानता था कि मेरा Raw अंडरग्राउंड का आयडिया जरूर चुराया जाएगा, मैं इसके लिए पहले से तैयार था। मैं एक शो को प्रोड्यूस कर रहा था और उसी शो को देख शेन मैकमैहन ने रॉ अंडरग्राउंड के आयडिया को चुराया था।"#ShaneOMac is BACK, and #RAWUnderground is FAST approaching!#WWERaw @shanemcmahon pic.twitter.com/lG8Vc8tjwm— WWE (@WWE) August 4, 2020WWE द्वारा रॉ अंडरग्राउंड को बंद करने के कुछ हफ्ते बाद ही EC3 ने ये बड़ा खुलासा किया था। लेकिन इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि क्या WWE ने वाकई में उनका आयडिया चुराया और रॉ में उसका इस्तेमाल किया था। खैर अब EC3 WWE को छोड़ इंडिपेंडेंट सर्किट में वापसी कर चुके हैं।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अजीबोगरीब कपड़े पहनकर सभी को हैरान किया