Create

Raw में वापसी के बाद इन 4 WWE सुपरस्टार्स को शायना बैज़लर अपना अगला शिकार बना सकती हैं

शायना बैज़लर
शायना बैज़लर

WWE सुपरस्टार शायना बैज़लर ने पिछले सप्ताह आयोजित रॉ ब्रांड के एपिसोड में सभी प्रो रेसलिंग फैंस को चौंकाते हुए वापसी की थी। शायना ने वापसी के बाद आर-ट्रुथ के प्रोमो को इंटरफेयर किया था और इंटरफेयर करने के बाद इन्होंने निंजा स्टार्स पर बुरी तरह हमला किया। शायना बैज़लर बहुत ही काबिल सुपरस्टार हैं और इन्होंने NXT ब्रांड में बहुत अच्छा काम किया था। इनकी रिंग और माइक स्किल दोनों ही बहुत अच्छी है।

ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स इन चीजों से बच्चों की तरह डरने लगते हैं

इस आर्टिकल में हम उन 4 विमेंस रेसलर्स के बारें में बात करेंगे जिन पर शायना बैज़लर आने वाले समय में अटैक कर सकती है।

4- WWE रेसलर बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर
बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर वर्तमान समय में प्रो रेसलिंग फैंस के बीच अपने गिमिक की वजह से बहुत लोकप्रिय है। अगर आने वाले समय में शायना बैज़लर और बियांका ब्लेयर के बीच फ्यूड होती है तो इसे दोनों ही रेसलर्स के रेसलिंग करियर को बहुत फायदा होगा। इनके बीच फ्यूड की शुरुआत होने से बियांका को टीवी पर ज्यादा समय तक दिखाया जाएगा और इसे इनके गिमिक को भी फायदा होगा।

ये भी पढ़ें: WWE से जुड़ी 5 बड़ी अफवाहें जो इस हफ्ते सच साबित हुई

3- लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन
लिव मॉर्गन

WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन को अभी तक मेन रोस्टर में बड़ा पुश नहीं दिया गया है और इस वजह से इन्हें शायना बैज़लर के साथ स्टोरीलाइन में शामिल किया जाना चाहिए। लिव मॉर्गन की फ्यूड शायना बैज़लर के साथ देखना बहुत दिलचस्प होगा क्योंकि दोनों ही सुपरस्टार्स की रिंग स्किल अलग है।

2- WWE स्टार रूबी रायट

रूबी रायट
रूबी रायट

शायना को WWE रॉ ब्रांड में खुद को पहले की तरह स्थापित करने के लिए किसी बेहतरीन विरोधी की जरूरत है और यह विरोधी रूबी रायट हो सकती हैं। अगर इस फ्यूड में रूबी हार भी जाती हैं तो इनके रेसलिंग करियर को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। इसके साथ ही फैंस को एक बेहतरीन स्टोरीलाइन भी देखने को मिलेगी।

1- असुका

असुका
असुका

पिछले कुछ महीनों से असुका को बहुत पुश दिया जा रहा है। रॉ ब्रांड में अपनी वापसी के बाद शायना पूर्व NXT सुपरस्टार असुका के साथ फ्यूड में शामिल हो सकती है और यह फ्यूड सभी फैंस को पसंद भी आएगी क्योंकि दोनों ही रेसलर्स की रिंग स्किल शानदार है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो खुद रिटायर हुए और 5 जिन्हें मजबूरन रिटायर होना पड़ा

Quick Links

Edited by Ankit
Be the first one to comment