डब्लू डब्लू ई (WWE) या किसी अन्य रेसलिंग कंपनी में कोई इन रिंग परफ़ॉर्मर अच्छा प्रदर्शन कर पाता है जब तक उनकी बॉडी उनका साथ दे रही होती है। लेकिन अंततः एक ऐसा समय भी आता है जब उन्हें रिटायर होना ही होता है, जैसा हाल ही में WWE लैजेंड अंडरटेकर (Undertaker) ने किया था।
ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स इन चीजों से बच्चों की तरह डरने लगते हैं
किसी रेसलर का करियर समय से पहले समाप्त हो जाता है तो कुछ कई दशकों तक मैच लड़ते रहे हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रख रहे हैं जो अपनी मर्जी से WWE से रिटायर हुए और 5 जिन्हें मजबूरन रिटायरमेंट लेनी पड़ी।
ट्रिश स्ट्रेटस अपनी मर्जी से WWE से रिटायर हुईं
ट्रिश स्ट्रेटस (Trish Stratus) ने WWE अनफॉरगिवन 2006 में अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की थी। 6 बार की विमेंस चैंपियन का कहना था कि वो अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती थीं इसलिए उन्होंने रिटायरमेंट ली थी।
क्रिश्चियन
क्रिश्चियन 2005 में WWE छोड़ TNA में जाने का निर्णय लिया था। लेकिन 4 साल बाद एक बार फिर उन्होंने WWE में वापसी की और उन्होंने कई वर्ल्ड टाइटल भी जीते। लेकिन 2011 में उन्हें मजबूरन रिटायर होना पड़ा था।
सितंबर 2017 में E&C पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि, "मेरी उम्र 40 साल रही और चोटों के कारण सामने रिटायर होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।"
मार्क हेनरी
2013 में मार्क हेनरी (Mark Henry) के फेक रिटायरमेंट सैगमेंट ने WWE फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। लेकिन 2017 में जाकर उन्होंने असल में रिटायरमेंट ली थी।
अब वो WWE में बैकस्टेज प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और फ्यूचर स्टार्स को तैयार करने में कंपनी की मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें: WWE के 10 सबसे अमीर सुपरस्टार्स