WWE पहले हर एक सुपरस्टार को रेसलमेनिया (WrestleMania) के मैच कार्ड में शामिल करने की कोशिश करती थी, हालांकि, अब ऐसा बिलुकल भी नहीं है। आपको बता दें, WrestleMania में बैटल रॉयल मैच इसलिए कराया जाता ताकि अधिकतर सुपरस्टार्स को एक्शन में आने का मौका मिले। इस वजह से सुपरस्टार्स को 70000 से हजार से ज्यादा दर्शकों के सामने परफॉर्म करने का अनुभव मिल जाता था।
हालांकि, पिछले कुछ सालों में कई बड़े स्टार्स ने WrestleMania को मिस किया था और यह शो मिस करने के पीछे की वजह उनका चोटिल होना नहीं था। ऐसा इसलिए था क्योंकि WWE के पास कुछ सुपरस्टार्स के लिए WrestleMania मैच कार्ड में जगह नहीं थी और इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें अभी तक WrestleMania 37 के मैच कार्ड में जगह नहीं मिल पाई है।
5- एजे स्टाइल्स WWE WrestleMania 37 मिस करने वाले हैं?
![एजे स्टाइल्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/91666-16150037487832-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/91666-16150037487832-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/91666-16150037487832-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/91666-16150037487832-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/91666-16150037487832-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/91666-16150037487832-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/91666-16150037487832-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/91666-16150037487832-800.jpg 1920w)
एजे स्टाइल्स को WrestleMania में हमेशा से ही महत्वपूर्ण स्थान मिला है और 2016 में डेब्यू के बाद से ही स्टाइल्स ने क्रिस जैरिको, शेन मैकमैहन, शिंस्के नाकामुरा, रैंडी ऑर्टन और द अंडरटेकर का सामना किया है। आपको बता दें, स्टाइल्स, द अंडरटेकर के आखिरी प्रतिदंद्वी थे और उनका WrestleMania रिकॉर्ड 3-2 का रहा है। यही कारण है कि इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि इस साल शोज ऑफ शोज के लिए अभी तक उनका मैच बुक नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो AEW Revolution में डेब्यू कर सकते हैं
स्टाइल्स Raw में नियमित रूप से नजर आए हैं लेकिन वह किसी महत्वपूर्ण स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं रहे हैं। WrestleMania में डैडमैन के खिलाफ शानदार मैच के बाद इस साल भी स्टाइल्स शोज ऑफ शोज में जगह बनाना डिजर्व करते हैं लेकिन उनके शोज ऑफ शोज में जगह बनाने की संभावना काफी कम हो गई है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
4- WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन
![डेनियल ब्रायन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d5dd9-16150066733118-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d5dd9-16150066733118-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d5dd9-16150066733118-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d5dd9-16150066733118-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d5dd9-16150066733118-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d5dd9-16150066733118-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d5dd9-16150066733118-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d5dd9-16150066733118-800.jpg 1920w)
डेेनियल ब्रायन WWE SmackDown में हुए स्टील केज मैच को जीतकर Fastlane 2021 में रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जगह बना चुके हैं। यह बात पक्की है कि रोमन इस मैच में ब्रायन को हराकर अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगे। संभव है कि रोमन से हारने के बाद ब्रायन एक बार फिर टैलेंटेड सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं।
अब जबकि, WrestleMania 37 में रोमन रेंस vs ऐज का मैच तय किया जा चुका है इसलिए ऐसा लग रहा है कि ब्रायन शोज ऑफ शोज में किसी साधारण मैच का हिस्सा हो सकते हैं और संभावना यह भी है कि उन्हें WrestleMania मैच कार्ड में जगह ही न मिले।
3- क्या कीथ ली अपना पहला WrestleMania मिस करेंगे?
![कीथ ली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/76728-16150053305143-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/76728-16150053305143-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/76728-16150053305143-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/76728-16150053305143-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/76728-16150053305143-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/76728-16150053305143-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/76728-16150053305143-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/76728-16150053305143-800.jpg 1920w)
कीथ ली ने मेन रोस्टर में अपने डेब्यू के 6 दिन बाद SummerSlam 2020 में रैंडी ऑर्टन जैसे बड़े सुपरस्टार को हराने में कामयाब रहे थे। इस वक्त कीथ ली के WrestleMania स्टेटस के बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है और Elimination Chamber में उन्हें यूएस चैंपियनशिप मैच से हटा दिया गया।
अगर रिडल WrestleMania 37 तक चैंपियन रहने वाले हैं तो इस शो में कीथ ली को रिडल के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप मैच में लड़ने का मौका मिल सकता है। हालांकि, संभावना यह भी है कि रिडल WrestleMania 37 को मिस कर सकते हैं।
2- पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस
![केविन ओवेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d08fb-16150057496839-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d08fb-16150057496839-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d08fb-16150057496839-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d08fb-16150057496839-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d08fb-16150057496839-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d08fb-16150057496839-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d08fb-16150057496839-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/d08fb-16150057496839-800.jpg 1920w)
केविन ओवेंस का WrestleMania सीजन के दौरान लक ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और ऐसा लग रहा है कि इस साल वह WrestleMania को मिस कर सकते हैं। ओवेंस पिछले कुछ समय तक यूनिवर्सल टाइटल पिक्चर का हिस्सा हुआ करते थे लेकिन इस फ्यूड के दौरान वह रोमन रेंस को हरा नहीं पाए थे।
हम उम्मीद करेंगे कि इस साल WrestleMania में ओवेंस को महत्वपूर्ण स्थान मिले लेकिन उनके पोजिशन को देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद ही वह शोज ऑफ शोज में किसी बड़े मैच का हिस्सा बन पाएंगे।
1- बेली WWE WrestleMania 37 को मिस कर सकती हैं
![बेली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/66cdb-16150062194732-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/66cdb-16150062194732-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/66cdb-16150062194732-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/66cdb-16150062194732-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/66cdb-16150062194732-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/66cdb-16150062194732-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/66cdb-16150062194732-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/03/66cdb-16150062194732-800.jpg 1920w)
380 दिनों तक WWE SmackDown विमेंस चैंपियन रहने के बाद बेली का रन Hell in a Cell 2020 पीपीवी में समाप्त हो गया था। चैंपियनशिप हारने के बाद से ही बेली का WWE रन कुछ खास नहीं रहा है और ऐसा लग रहा है कि इस साल वह WrestleMania मिस कर सकती हैं।
यही नहीं, इस वक्त बेली के इस साल शोज ऑफ शोज में मैच कराने की कोई अफवाहें भी सामने नहीं आ रही है। संभव है कि WWE विमेंस बैटल रॉयल मैच के जरिए बेली को WrestleMania के मैच कार्ड में शामिल कर सकती है।