5 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ड्राफ्ट में सबसे पहले चुना जा सकता है

ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस
ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस

WWE ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान करते हुए फैंस को जानकारी दी कि जल्द ही उन्हें WWE ड्राफ्ट देखने को मिलेगा। कंपनी ने इस ड्राफ्ट की तारीख का भी ऐलान कर दिया है जिसमें आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

इस बार 9 अक्टूबर को WWE ड्राफ्ट की शुरूआत होगी। पिछली बार जिस तरह से ड्राफ्ट हुआ था वैसे ही इस बार भी होगा। रॉ और स्मैकडाउन में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता हैं। इसके अलावा NXT में भी ड्राफ्ट होगा।

WWE ड्राफ्ट की सबसे खास बात यह है कि इससे सुपरस्टार्स को ही सबसे ज्यादा फायदा होता है।साथ ही फैंस की उत्सुकता भी अब इस बात को लेकर बढ़ रही होगी कि उनका पसंदीदा सुपरस्टार अब किस ब्रांड में नज़र आएगा। वर्तमान में कोविड के चलते समय कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है। WWE ड्राफ्ट से न केवल सुपरस्टार्स बल्कि कंपनी को भी फायदा होगा।

WWE ड्राफ्ट में सबसे पहले किस सुपरस्टार को चुना जाएगा या किस सुपरस्टार को ब्रांड बदला जाएगा उसको लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। इस आर्टिकल में हम उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें ड्राफ्ट में सबसे पहले चुना जा सकता है।

5. असुका (WWE रॉ)

बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के न होने पर असुका ने विमेंस डिवीजन की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई हुई है। हाल ही में clash of champions 2020 पीपीवी में उन्हें रॉ विमेंस चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक बचाव किया था।

इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि WWE ड्राफ्ट में सबसे पहला नाम असुका का भी हो सकता है। पिछले साल बैकी लिंच का नाम WWE ड्राफ्ट में सबसे पहले नंबर पर था। असुका का रिंग अनुभव उन्हें बाकी सुपरस्टार्स से आगे रखता है।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स के वजन (70 से 174 किलो तक): रोमन रेंस, बिग शो, ब्रॉन स्ट्रोमैन समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने किलो के हैं ?

4. एजे स्टाइल्स (WWE रॉ)

एजे स्टाइल्स clash of champions 2020 पीपीवी में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए एक ट्रिपल थ्रेट मैच में शामिल हुए थे जहां उनकी हार हुई। इसके बाद रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर की रिपोर्ट में यह कहा गया कि एजे स्टाइल्स रॉ में ड्राफ्ट किए जा सकते हैं।

हम सभी जानते हैं कि एजे स्टाइल्स एक बड़े सुपरस्टार हैं और कंपनी को उनके लिए स्टोरीलाइन का खास ख्याल रखना होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पॉल हेमन के स्मैकडाउन में होने के चलते भी एजे को रॉ में भेजा जा सकता है। इन सारी चीजों को देखते हुए अगर उन्हें WWE ड्राफ्ट में पहले नंबर पर चुना जाता है तो फैंस को इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए।

3. रैंडी ऑर्टन (WWE स्मैकडाउन)

clash of champions 2020
clash of champions 2020

clash of champions 2020 में रैंडी ऑर्टन को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। WWE चैंपियनशिप के लिए हुए इस मैच में ड्रू मैकइंटायर ने धमाकेदार मैच में रैंडी को हराया। रैंडी वर्तमान में मौजूद रॉ के सभी बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मुकाबला लड़ चुके हैं।

रैंडी के लिए अब WWE को नए विरोधी तलाशने की जररूत है जो कि उन्हें स्मैकडाउन में मिल सकते हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि रैंडी को स्मैकडाउन में भेजा सकता है और उन्हें ड्राफ्ट में पहले नंबर पर चुना जा सकता है।

2. ड्रू मैकइंटायर (WWE रॉ/ स्मकैडाउन)

ड्रू मैकइंटायर हाल ही में एक बार फिर WWE चैंपियनशिप डिफेंड कर चुके हैं। ब्रॉक लैसनर से टाइटल जीतने के बाद उन्होंने हर बार टाइटल डिफेंड किया है और अब उनकी गिनती कंपनी के बड़े सुपरस्टार के रूप में होती है।

WWE ड्राफ्ट में भले ही उनका ब्रांड बदले या न बदले लेकिन उनके पहले नंबर पर चुने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। अगर उन्हें स्मैकडाउन में भेजा जाता है कि फैंस को उनकी नई स्टोरीलाइन और नए दुश्मन देखने को मिल सकते हैं।

1. रोमन रेंस (WWE रॉ/स्मैकडाउन)

अगर WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को कंपनी स्मैकडाउन में भेजती है तो फिर रोमन रेंस को रॉ में जरूर भेजना चाहिए। इसमें कोई शक नहीं है कि रोमन रेंस कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनका ड्राफ्ट में पहले नंबर पर चुना जाना कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

रोमन रेंस के रॉ में जाने से शो की रेटिंग्स को जबरदस्त फायदा मिलेगा साथ रॉ में मौजूद बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ उनकी स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है।

Quick Links