5 बड़े सुपरस्टार्स जो 2020 में WWE या यूनिवर्सल चैंपियनशिप जरूर जीतेंगे

रोमन रेंस
रोमन रेंस

साल 2019 सैथ रॉलिंस, बैकी लिंच और कोफी किंग्सटन जैसे अंडरडॉग के लिए याद रखा जाएगा। सैथ रॉलिंस ने 2019 में दो बार बीस्ट ब्रॉक लैसनर को हराया और यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इसके अलावा रेसलमेनिया के इतिहास के पहले विमेंस मेन इवेंट में बैकी लिंच ने इतिहास रचते हुए एक ही मैच में दोनों ब्रांड की टॉप टाइटल जीत ली।

कोफी किंग्सटन ने रेसलमेनिया 35 में डेनियल ब्रायन को हराकर डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। साल 2019 का अंत होने वाला है और अब हर एक रेसलिंग फैन 2020 में WWE में कई सारी चीज़ें देखना चाहेगा।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं

खैर, WWE के पास इस पूरे साल में कई सारे सुपरस्टार्स को आगे लाने का मौका है। ऐसे में कई सारे सुपरस्टार्स 2020 में WWE या यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो 2020 में जरूर WWE या यूनिवर्सल टाइटल जीतने वाले हैं।

#5 किंग कॉर्बिन

कॉर्बिन
कॉर्बिन

WWE के किंग, बैरन कॉर्बिन को मेन रोस्टर पर डेब्यू के बाद से ही बढ़िया पुश मिला है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि बैकस्टेज इस सुपरस्टार को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कॉर्बिन को ट्रिपल एच के साथ ही विंस मैकमैहन द्वारा भी पसंद किया जाता है।

बैरन कॉर्बिन अभी रोमन रेंस के साथ दुश्मनी में है और कुछ हफ़्तों पहले उन्होंने द बिग डॉग को एक मैच में भी हराया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि WWE उन्हें जबरदस्त तरीके से पुश कर रहा है।

बैरन कॉर्बिन WWE चैंपियनशिप जीतने के बहुत करीब आ गए थे जब उनके पास MITB कॉन्ट्रैक्ट था। इसके अलावा रेसलमेनिया के बाद उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए भी मैच मिल चुका है। 2019 में उनकी बुकिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2020 में वह एक बड़ी चैंपियनशिप तो जरूर जीतने वाले हैं।

#4 रोमन रेंस

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार हैं। इसके बावजूद भी यह सुपरस्टार 2019 में एक भी चैंपियनशिप नहीं जीत पाया। WWE ने इस साल रेंस की बुकिंग में बड़ा बदलाव किया है।

2019 साल द बिग डॉग के फैंस के लिए भुलाने लायक है। रेंस कंपनी के टॉप स्टार है इसलिए WWE कभी भी उन्हें ज्यादा समय तक चैंपियनशिप से दूर नहीं रखेगा। ऐसे में उनके 2020 में वर्ल्ड टाइटल जीतने के चांस काफी ज्यादा है।

#3 सैथ रॉलिंस

रॉलिंस
रॉलिंस

सैथ रॉलिंस पिछले एक साल से कंपनी के पोस्टर बॉय का रोल अदा कर रहे हैं। इस साल उन्होंने काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी है। दरअसल, इस सुपरस्टार ने साल में दो बार यूनिवर्सल टाइटल जीती है और इसके अलावा वह IC टाइटल पर भी कब्जा कर चुके हैं।

रॉलिंस ने बतौर सुपरस्टार कोई खराब काम नहीं किया। WWE इस वजह से उनके जबरदस्त पुश को जारी रखते हुए उन्हें 2020 में भी WWE या यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने पास रखने का मौका जरूर देगा।

ये भी पढ़ें- 4 सुपरस्टार्स जो 2020 में सैथ रॉलिंस की जगह लेकर WWE के फेस बन सकते हैं

#2 ड्रू मैकइंटायर

ड्रू
ड्रू

2019 की शुरुआत में लग रहा था कि 'स्कॉटिश साइकोपैथ' साल में किसी एक वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा कर लेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 2019 में उन्हें किसी बड़ी चैंपियनशिप के लिए मौका नहीं मिला।

2020 ड्रू मैकइंटायर के लिए खास रहने वाला है क्योंकि इस साल कंपनी उन्हें जरूर चैंपियनशिप देगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो इस सुपरस्टार का करियर बहुत ज्यादा बड़े खतरे में आ जाएगा।

#1 द मिज़

मिज़
मिज़

द मिज़ को पिछले कुछ सालों से WWE या यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने का मौका नहीं मिला है। बतौर बेबीफेस, फैंस द मिज़ को काफी ज्यादा पसंद करते हैं और WWE यह बात जरूर जनता है।

द मिज़ का WWE करियर अब ढलान की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनी को उनकी बुकिंग में सुधार करते हुए उन्हें एक अच्छा वर्ल्ड चैंपियनशिप रन देना चाहिए जो फैंस को हमेशा याद रहे। इस वजह से वह 2020 में WWE या यूनिवर्सल चैंपियनशिप जरूर जीत सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर को कंपनी द्वारा WWE चैंपियनशिप हराने के 3 अच्छे विकल्प और 3 बुरे विकल्प