किसी एक ही काम को करीब 10 साल के समय तक करते रहना काफी लोगों को एक उबाऊ चीज लग सकती है। लेकिन जब WWE सुपरस्टार्स इतने सालों तक कंपनी से जुड़े रहते हैं तो ये उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बन जाती है।नियमित रूप से टीवी पर आकर रेसलर्स को प्रोमो देना, सैगमेंट्स का हिस्सा बनना और रिंग में परफ़ॉर्म भी करना होता है। इस व्यस्त शेड्यूल के दौरान थकावट होना भी लाज़िमी हो जाता है।ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिनका WWE से बाहर भी बिजनेस चल रहा हैकुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं जो अन्य चीजों में हाथ आजमाने के लिए WWE छोड़कर चले गए थे। जैफ हार्डी से लेकर जॉन मॉरिसन जैसे बड़े सुपरस्टार्स ने कई साल WWE से बाहर काम करने के बाद वापसी की थी।लेकिन कुछ बड़े नाम ऐसे भी रहे हैं जो पिछले एक दशक से निरंतर WWE में परफ़ॉर्म करते आ रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 5 बड़े सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रखने वाले हैं जो पिछले 10 साल से भी अधिक समय से WWE में काम कर रहे हैं।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपनी उम्र को सभी से छुपाकर रखापूर्व WWE चैंपियन शेमसHere we go. Hell of a journey fella. And it’s only just beginning. Proud of ya lad. #WWE24 pic.twitter.com/hDxkXeMWdb— Sheamus (@WWESheamus) October 4, 2020शेमस ने साल 2009 में WWE के साथ डील साइन की थी। अभी उन्हें कंपनी से जुड़े 6 महीने ही हुए थे कि जॉन सीना को हराकर उन्होंने अपने करियर का पहला WWE वर्ल्ड टाइटल जीतने में सफलता पाई।पिछले करीब 11 साल के सफर में शेमस कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं। 4 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा कई बार WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन, सिजेरो के साथ मिलकर 5 बार टैग टीम चैंपियन भी बन चुके हैं। लेकिन अभी तक WWE इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल उनके हाथ नहीं लग पाया है।Wow. @WWEBigE just felt the power of The #CelticWarrior @WWESheamus. #SmackDown pic.twitter.com/ryEcj7OYVX— WWE (@WWE) September 5, 2020इसके अलावा वो 2010 किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट विजेता, 2012 रॉयल रंबल विनर और 2015 में मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट भी जीत चुके हैं। दुर्भाग्यवश इतनी उपलब्धियां प्राप्त करने के बाद भी शेमस कभी WWE के टॉप सुपरस्टार नहीं बन पाए हैं।ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो बाद में कमेंटेटर बन गए