5 सुपस्टार्स जिन्हें WWE में काम करते हुए 10 साल से भी अधिक समय हो गया है

WWE
WWE

WWE और अन्य रेसलिंग कंपनी में काम करने वाले सभी रेसलर्स की यह कोशिश रहती है कि वह प्रो रेसलिंग फैंस के सामने हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते रहे ताकि उनकी लोकप्रियता फैंस के बीच कम न हो। WWE में आने के बाद कुछ रेसलर्स फैंस के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं और कुछ रेसलर्स केवल जॉबर बनकर रहा जाते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से जुड़ी 5 बैकस्टेज कहानियां जो आपको जरूर जाननी चाहिए

इस आर्टिकल में हम विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की कंपनी में काम करने वाले उन 5 रेसलर्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE काम करते हुए 10 साल से भी ज्यादा समय हो गया लेकिन इस बारे में आपको पता नहीं है।

WWE सुपरस्टार आर ट्रुथ

आर ट्रुथ
आर ट्रुथ

आर ट्रुथ (R-Truth) को प्रो रेसलिंग बिजनेस में रेसलिंग करते हुए 20 वर्ष से अधिक समय हो गया है। शुरुआत में जब इन्होंने WWE के साथ पहली बार कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था तब इनके गिमिक का नाम आर ट्रुथ नहीं था औत इन्होंने यहाँ तीन साल तक काम किया था। इस दौरान इन्होंने दो बार हार्डकोर चैंपियनशिप भी जीती थी।

Ad

ये भी पढ़ें: 11 रेसलिंग कपल्स जिनकी उम्र के बीच कई सालों का अंतर है

इसके बाद इस दिग्गज सुपरस्टार ने 2008 में एक बार फिर WWE में वापसी की और तब से लेकर अभी तक यह कंपनी के साथ हैं। पिछले कुछ साल इन्हें कंपनी बहुत पुश दे रही है। 24/7 चैंपियनशिप को यह सुपरस्टार अब तक 35 बार जीत चूका है।

टमिना स्नूका

टमिना स्नूका
टमिना स्नूका

टमिना स्नूका ने WWE के अंदर 2010 में डेब्यू किया था और तब से लेकर अभी तक यह इस कंपनी में ही है। टमिना ने अपने डेब्यू सैगेमेंट में द उसोज टैग टीम के साथ मिलकर द हार्ट डायनेस्टी टैग टीम पर अटैक किया था। इन्होंने इस कंपनी में केवल एक बार 24/7 चैंपियनशिप अपने नाम की और इस चैंपियनशिप के अलावा इन्होंने कोई भी बड़ा टाइटल अभी तक नहीं जीता है।

Ad

यह भी पढ़े: 8 बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई

हाल ही में आयोजित हुए मनी इन द बैंक पीपीवी 2020 में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। यह मैच टमिना और बेली के बीच हुआ था। इस मैच में बेली ने अपनी स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

टाइटस ओ नील

टाइटस ओ नील
टाइटस ओ नील

टाइटस ओ नील (Titus O neil) ने 2009 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद इन्होंने 2010 में कुछ समय तक कंपनी के FCW रेसलिंग ब्रांड में काम किया और यही ब्रांड आगे चलकर NXT ब्रांड बना। NXT ब्रांड के सीजन 2 में इन्होंने हिस्सा लिया था और इस दौरान इनके मैनेजर जैक राइडर थे।

Ad

WWE सुपरस्टार नेओमी

नेओमी
नेओमी

नेओमी (Naomi) ने कंपनी के साथ 2009 में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 2012 में इन्होंने मेन रोस्टर के अंदर डेब्यू किया था। WWE द्वारा 2017 में आयोजित एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए नेओमी और एलेक्सा ब्लिस के बीच सिंगल मैच देखने को मिला था। इस मैच में सभी रेसलिंग फैंस को चौंकाते हुए नेओमी ने जीत हासिल की थी।

Ad

रोमन रेंस

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस ने 2010 में फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग नामक कंपनी से WWE के अंदर अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। इन्होंने मेन रोस्टर के अंदर डेब्यू द शील्ड टैग टीम के साथ किया था और जब यह टैग टीम अलग हो गई तब कंपनी ने इन्हें बहुत पुश दिया। कंपनी द्वारा रोमन को अधिक पुश देने से फैंस ने इन्हें कई बार बू भी किया। इन्होंने अपने रेसलिंग करियर में 3 बार WWE चैंपियनशिप और एक बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने नाम किया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications