5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जो Royal Rumble 2021 में चौंकाने वाली एंट्री कर सकते हैं

रॉयल रंबल 2021
रॉयल रंबल 2021

WWE Royal Rumble 2021 पीपीवी अब करीब 1 ही महीने की दूरी पर है, जिसके लिए स्टोरीलाइंस भी सामने आने लगी हैं। उससे पहले RAW स्पेशल 'Legends Night' एपिसोड भी होना है, जिसमें 20 से भी ज्यादा दिग्गज सुपरस्टार्स वापसी करते हुए नजर आएंगे।

इसलिए ये कहना गलत नहीं है कि इन्हीं लैजेंड रेसलर्स में से कुछ रॉयल रंबल मैच में भी एंट्री कर सकते हैं। पिछले कुछ समय में हमें ऐज और मॉली हॉली जैसे बड़े सुपरस्टार्स की रॉयल रंबल में वापसी देखने को मिली है।

देखना दिलचस्प होगा कि इस बार विमेंस रॉयल रंबल मैच में जीत दर्ज कर कौन रेसलमेनिया 37 के लिए चैंपियनशिप मैच हासिल करेगा। लीटा, ट्रिश स्ट्रेटस और मिशेल मैक्कूल जैसी बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स को भी वापसी करते देखा गया है।

ये भी पढ़ें: जॉन सीना के WWE में 5 सबसे बढ़िया और यादगार मैच

इस आर्टिकल में हम उन दिग्गज और पूर्व WWE सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रख रहे हैं जो रॉयल रंबल 2021 में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं।

पूर्व WWE डीवाज़ चैंपियन एजे ली

WWE को छोड़ने के बाद से ही पूर्व डीवाज़ चैंपियन एजे ली कंपनी में वापसी की सभी खबरों को सिरे से खारिज करती आई हैं। उनके पति सीएम पंक ने भी वापसी के संकेत दिए हैं, इसलिए ली भी वापसी का बड़ा फैसला लेकर सभी को चौंका सकती हैं।

रिटायरमेंट से पहले ली को बैक इंजरी आई थी, लेकिन इस तरह की चोट से उबर कर कई अन्य प्रो रेसलर्स भी वापसी करने में सफल रहे हैं। वैसे भी अब उन्हें रिटायरमेंट लिए करीब 6 साल पूरे होने वाले हैं, इतने समय में संभव ही उनकी चोट ठीक हो गई होगी।

ये भी पढ़ें: 2 WWE सुपरस्टार्स जो द ग्रेट खली को कभी नहीं हरा पाए और 2 जिन्हें खली नहीं हरा पाए

वो काफी समय से रिंग से दूर रही हैं, इसलिए अगर उनकी वापसी हुई तो उन्हें एक छोटा लेकिन दिलचस्प रोल दिया जा सकता है। उनकी केवल 1 बार रिंग में एंट्री ही WWE की रेटिंग्स में तगड़ा उछाल ला सकती है, वहीं इससे विमेंस रेवोल्यूशन को भी बड़ा पुश मिलेगा।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में गोल्डबर्ग को कभी नहीं हरा पाए

एलिसा फॉक्स

एलिसा फॉक्स
एलिसा फॉक्स

एलिसा फॉक्स पिछली बार जुलाई 2019 में हुए RAW Reunion में नजर आई थीं और अब Legends Night एपिसोड के लिए भी उनके नाम की पुष्टि कर दी गई है।

पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से उन्हें रिंग में परफ़ॉर्म करते नहीं देखा गया है। इसलिए अगर रॉयल रंबल में उनकी वापसी हुई तो उनके पास एक यादगार तरीके से अपने करियर को अंतिम रूप देने का मौका होगा।

बेथ फ़ीनिक्स

बेथ फ़ीनिक्स
बेथ फ़ीनिक्स

बेथ फ़ीनिक्स इन दिनों WWE NXT में एक ब्रॉडकास्टर के रूप में कार्यरत हैं और उनकी बॉडी अभी भी अच्छी शेप में बनी हुई है। इससे पहले रेसलमेनिया 35 में उन्होंने नटालिया के साथ टीम बनाकर WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था।

फ़ीनिक्स अभी भी अच्छे मैच लड़ सकती हैं और नटालिया के साथ एक बार फिर टीम बनाकर वो कमजोर पड़ चुकी टैग टीम डिविजन को ऊपर उठाने में मदद कर सकती हैं और इस सब की शुरुआत के लिए रॉयल रंबल सबसे सही समय होगा।

मेलिना

ट्रिश स्ट्रेटस और लीटा के रिटायर होने के बाद एक समय पर मेलिना ने WWE विमेंस डिविजन का भार अपने कंधों पर संभाला हुआ था। आखिरी बार उन्हें RAW Reunion में ऑन-स्क्रीन देखा गया था।

इसी साल खबरें आई कि मेलिना ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, लेकिन इन खबरों की कभी पुष्टि नहीं हो पाई। Legends Night में मेलिना का आना उनके करियर को एक नई शुरुआत दे सकता है।

विक्टोरिया

विक्टोरिया अपने करियर में ट्रिश स्ट्रेटस और लिटा की तरह बड़ी उपलब्धियां प्राप्त नहीं कर पाईं। लेकिन वो सबसे पहले विमेंस स्टील केज और सबसे पहले विमेंस हार्डकोर मैच का भी हिस्सा रहीं।

स्ट्रेटस भी कई बार कह चुकी हैं कि विक्टोरिया WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की हकदार हैं। शायद WWE अधिकारियों के कानों तक ये बात पहुंचे और वो विक्टोरिया को रॉयल रंबल में एंट्री दिलाकर एक नई पहचान दिलाएं, जिससे भविष्य में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा सके।