रॉयल रंबल पीपीवी बड़े शॉक्स और सरप्राइज के लिए जाना जाता है। हर साल इस बड़े इवेंट में कई सारी बड़ी चीज़ें देखने को मिलती है। साल 2019 का रॉयल रंबल शानदार था जहां बैकी लिंच ने विमेंस रॉयल रंबल मैच में चौंकाने वाले एंट्री की थी और मैच में बड़ी जीत भी हासिल की थी।
डब्लू डब्लू ई (WWE) 2020 के पहले इवेंट को यादगार जरूर बनाना चाहेगा। अगर उन्हें इसे खास बनाना है तो उन्हें कुछ सरप्राइज प्लान करने होंगे। रॉयल रंबल मैचों के अलावा WWE पीपीवी में होने वाले बड़े मुकाबलों में भी फैंस को चौंका सकता है। रॉयल रंबल पीपीवी भारत में 27 जनवरी को प्रसारित होगा।
WWE को अगर साल 2020 के पहले इवेंट को रोचक बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स प्लान करने होंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो रॉयल रंबल मैच में हो सकती है।
#5 जिंदर महल की चौंकाने वाली वापसी हो
जिंदर महल के लिए WWE करियर उतार-चढ़ाव वाला रहा है। शुरुआत में उन्हें जॉबर की तरह बुक किया गया, वापसी के बाद वह WWE चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे और वह लंबे समय तक चैंपियन रहे। कुछ समय में टाइटल हारने के बाद वह फिर जॉबर बन गए।
उन्हें फिर खराब तरह से बुक किया जाने लगा। एक समय में WWE चैंपियन रह चुका सुपरस्टार 24/7 टाइटल की स्टोरीलाइन में शामिल हो गया। जिंदर महल इसके बाद चोटिल हो गए और महीनों बाद अब वह वापसी के लिए पूरी तरह फिट है। वह जिम में वर्कआउट भी कर रहे हैं।
महल ने कुछ समय पहले बताया था कि वह WWE में बड़ी वापसी करेंगे और इस बार अपने प्रदर्शन से फैंस को चौंका सकते हैं। अगर वह रॉयल रंबल में वापसी करते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।
ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जो रॉयल रंबल में 30 मिनट से ज्यादा समय बिता सकते हैं और 2 जो जल्दी एलिमिनेट हो सकते हैं