WWE ने क्लैश ऑफ चैंपियंस 2020 का आयोजन सफल तरीके से किया और अब कंपनी का फोकस फ्यूचर स्टोरीलाइंस पर चला गया है। कुछ ही घंटों में WWE रॉ(Raw) का एपिसोड शुरू हो जाएगा और किस पीपीवी से अगला Raw एपिसोड अक्सर धमाकेदार ही रहता है।क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद अभी ऐसी कई सारी चीजें हैं जिन्हें WWE फैंस के लिए और भी अधिक दिलचस्प बना सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 चौंकाने वाली चीजें आपके सामने रख रहे हैं जो क्लैश ऑफ चैंपियंस से अगले Raw के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।ये भी पढ़ें: 3 बड़ी गलतियां जो WWE ने क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में कीWWE चैंपियन को Raw m मिलेगी नई चुनौतीhttps://t.co/EKq7jm5h2z pic.twitter.com/KjtH8mm2Pj— Adam Pearce (@ScrapDaddyAP) September 17, 2020WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस 2020 में ड्रू मैकइंटायर ने लैजेंड सुपरस्टार्स की मदद से रैंडी ऑर्टन के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत हासिल की है। उम्मीद की जा रही है कि हालिया पीपीवी में जीत के बाद मैकइंटायर और ऑर्टन की स्टोरीलाइन को अंतिम रूप दिया जा सकता है।अगर ऐसा होता है तो Raw में ऑर्टन से भी बड़े और तगड़े सुपरस्टार्स मौजूद हैं। हो सकता है कि इस हफ्ते Raw के एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन, डेबा काटो और कीथ ली जैसे बड़े सुपरस्टार्स मौजूदा चैंपियन को घेर सकते हैं।एडम पीयर्स को रेट्रीब्यूशन का लीडर बनाया जाएगाThis @WWE ThunderDome is a symbol of oppression. They want to control & manipulate you. We say NO MORE! We will invade the ThunderDome and claim it for RETRIBUTION! Wear your masks! Bring your signs! Allow the world to see that You Are #MAC̼ḘM̬O̙̖̳͌ͥ͋B #TRIBUTES & #RETRIBUTION! pic.twitter.com/CC0oI3JIJ6— T-BAR (@TBARRetribution) September 25, 2020वैसे तो टी-बार, स्लैपजैक और मेस WWE Raw में अपने दम पर सफलता हासिल करने में सक्षम हैं। लेकिन पिछले काफी समय से एक सवाल का लोग जवाब जानना चाहते हैं कि आखिर रेट्रीब्यूशन को लीड कौन कर रहा है।आपको याद दिला दें कि एडम पीयर्स इन दिनों अपने मैनेजिंग रोल को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहे हैं। यहां तक कि विंस मैकमैहन ने उन्हें 3 बड़े और खतरनाक सुपरस्टार्स से कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाने के लिए भी भेजा था।एक तरफ रेट्रीब्यूशन अभी तक WWE में हो रही चीजों के होने के तरीके पर सवाल उठाता आया है। वहीं एडम पीयर्स भी WWE के सिस्टम से खुद को बचा नहीं पाए हैं, इसलिए संभावनाएं अत्यधिक हैं कि उन्हें ही इस ग्रुप का लीडर घोषित किया जा सकता है।ये भी पढ़ें: क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस के यूनिवर्सल टाइटल रिटेन करने की 4 बड़ी वजह