WWE का रेसलमेनिया (WrestleMania) पीपीवी अब काफी ज्यादा करीब है। WWE ने इस इवेंट के लिए अबतक पूरी तैयारी कर ली है। WrestleMania का आयोजन दो अलग-अलग दिनों तक देखने को मिलेगा। WrestleMania नाईट 2 काफी अहम होगी। WWE ने नाईट 2 के लिए सात मैचों की घोषणा कर दी है।Let’s go #WrestleMania37 pic.twitter.com/Zg43xE2ozx— Mercedes Varnado (@SashaBanksWWE) April 9, 2021ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों डेनियल ब्रायन को WWE WrestleMania में नया यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहिए और 2 क्यों उन्हें नहीं बनना चाहिएWWE अपने इस बड़े इवेंट में जरूर ही कुछ सरप्राइज और शॉक्स प्लान करना चाहेगा। इससे शो का मजा बढ़ेगा और इस इवेंट को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इसलिए हम इस आर्टिकल में 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो WrestleMania 37 में देखने को मिल सकती हैं।5- WrestleMania 37 में असुका अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लेंi am madly in love with rhea ripley i mean look at her pic.twitter.com/q0hDIrjQZq— bree (@breexnichole) April 2, 2021असुका और रिया रिप्ली के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। ऐसे में हर कोई इसके लिए उत्साहित है। अबतक रिया रिप्ली को ताकतवर दिखाया गया है। साथ ही वो जबरदस्त काम कर रही हैं। लग रहा है कि इस सुपरस्टार की जीत होगी और वो नई Raw विमेंस चैंपियन बन जाएगीं। इसके बावजूद अगर किसी तरह से असुका इस मुकाबले के बाद भी चैंपियन बनी रहती हैं, यानी वो अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर लेती हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा।ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे WrestleMania 37 में रोमन रेंस vs ऐज vs डेनियल ब्रायन के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता हैकोई भी इस समय उनके चैंपियनशिप रिटेन करने की उम्मीद कर रहा है। असुका के पास काफी समय से Raw विमेंस चैंपियनशिप मौजूद है। उनके टाइटल रन ने अच्छी जगह प्राप्त कर ली है। साथ ही WrestleMania जैसे बड़े पीपीवी में अगर वो टाइटल हारती हैं तो रिया रिप्ली के करियर को मदद मिल सकती हैं। खैर, फैंस को सरप्राइज मिल सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।