स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। खैर, SmackDown का अंतिम एपिसोड काफी ज्यादा रोचक रहा था और उम्मीद है कि इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। ये रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) से पहले अंतिम शो रहेगा।The disrespect. #SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos pic.twitter.com/x8fnx2pvOr— WWE Universe (@WWEUniverse) May 8, 2021ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे WrestleMania Backlash में बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर vs ब्रॉन स्ट्रोमैन के WWE चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता हैइसके चलते WWE कुछ बड़ा और खास करने की कोशिश कर सकता है। अगर WWE को SmackDown के एपिसोड को बेहतर बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- SmackDown में साशा बैंक्स वापसी करते हुए मैच का हिस्सा बन जाएंlol. #SmackDown @itsBayleyWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/7w34kCymhA— WWE (@WWE) May 8, 2021SmackDown के एपिसोड में साशा बैंक्स की वापसी देखने को मिल सकती हैं। पिछले कुछ हफ्ते से वो टेलीविजन पर दिखाई नहीं दे रही हैं। ऐसे में अब जाकर वो वापसी कर सकती हैं। WWE ने ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले की WWE टाइटल की स्टोरीलाइन में ब्रॉन स्ट्रोमैन को जोड़ा था। इसके साथ ही असुका और रिया रिप्ली के Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में शार्लेट फ्लेयर को जोड़ा गया था।ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे WWE WrestleMania Backlash में रोमन रेंस vs सिजेरो के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता हैकुछ ऐसा ही SmackDown विमेंस चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में देखने को मिल सकता है। साशा बैंक्स असल में बेली और बियांका ब्लेयर के प्रोमो सैगमेंट में वापसी कर सकती हैं। साथ ही दोनों सुपरस्टार्स पर हमला करते हुए रीमैच की मांग कर सकती हैं। इस दौरान सोन्या डेविल उन्हें रीमैच देने के लिए मान सकती हैं। अगर SmackDown में ऐसा कुछ होता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।