5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE
WWE

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। रेसलमेनिया (WrestleMania) पीपीवी अब करीब है। WWE को जरूर ही SmackDown के एपिसोड में कुछ बड़े मैच और सैगमेंट बुक करने होंगे। अबतक WWE ने ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। सिर्फ एक सैगमेंट ही तय किया गया है।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के पुराने दुश्मन ने WWE Raw में फेमस सुपरस्टार की बुरी हालत करने का कारण बताया

अगर WWE को SmackDown का एपिसोड रोचक बनाना है तो उन्हें कुछ सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे SmackDown का एपिसोड सबके बीच चर्चा का विषय बन सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- SmackDown में लोगन पॉल को स्पेशल गेस्ट रेफरी बनाया जाएं

SmackDown में एक बड़ा सैगमेंट देखने को मिलने वाला है। सैमी जेन के सैगमेंट में लोगन पॉल नजर वाले हैं। इस समय केविन ओवेंस और सैमी जेन की दुश्मनी देखने को मिल रही हैं। साथ ही दोनों के बीच WrestleMania के लिए मैच भी तय हो गया है। पिछले हफ्ते सैमी जेन के लोगन पॉल के आने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के खिलाफ मैच को लेकर ऐज ने दिया चौंकाने वाला बयान

इस हफ्ते लोगन दिखाई देने वाले हैं। वो इस सैगमेंट में सबको सरप्राइज कर सकते हैं। दरअसल, केविन ओवेंस इस सैगमेंट में दखल दे सकते हैं। साथ ही किसी तरह से लोगन पॉल उनके WrestleMania मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी बन सकते हैं। इससे फैंस के बीच मैच में रुचि बढ़ जाएगी। साथ ही लोगन पॉल को एक बड़ा पद मिलेगा। SmackDown में इस तरीके से बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- सैथ रॉलिंस SmackDown में सिजेरो पर हमला करें

सैथ रॉलिंस और सिजेरो के बीच दुश्मनी काफी रोचक रही हैं। दोनों के बीच WrestleMania में मैच देखने को मिलेगा। WWE स्टोरीलाइन को रोचक बनाकर उनके बीच ब्रॉल बुक कर सकता है। खैर, WWE इस स्टोरीलाइन में सैथ रॉलिंस को टॉप हील दिखाना चाहता है। ऐसे में वो सिजेरो पर हमला कर सकते हैं।

सैथ रॉलिंस SmackDown के एपिसोड में सबको सरप्राइज कर सकते हैं। वो एक प्रोमो कट कर सकते हैं। साथ ही सिजेरो पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। इससे सिजेरो को एक अच्छा बेबीफेस दिखाया जा सकता है। साथ ही उनकी स्टोरीलाइन एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाएगी।

3- बिग ई और अपोलो क्रूज के मैच में स्टीप्यूलेशन जोड़ी जाएं

बिग ई और अपोलो क्रूज के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए WrestleMania में मैच देखने को मिलने वाला है। उनके बीच पिछले कुछ महीनों में कई बार मैच देखने को मिल चुके हैं। खैर, इस बार WWE ने बड़े इवेंट में मुकाबला बुक किया है। ऐसे में वो इस बार मुकाबले को खास बनाना चाहेंगे।

इसके चलते मुकाबले में स्टीप्यूलेशन को जोड़ा जा सकता है। WWE यहां नियम का ऐलान करके सबको चौंका सकता है। अबतक WWE ने कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज इस दुश्मनी में नहीं दिए हैं। ऐसे में SmackDown के एपिसोड में सभी फैंस को WWE के द्वारा एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

2- साशा बैंक्स का हील टर्न हो

साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर की दुश्मनी अबतक काफी निराशाजनक रही है। इस दुश्मनी में दोनों ही सुपरस्टार्स इस समय बेबीफेस है। अब WrestleMania करीब है और ऐसे में फैंस को जरूर ही एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। WWE अब कम समय रहते हुए दुश्मनी को रोचक बनाने का निर्णय ले सकता है।

इसके चलते साशा बैंक्स का हील टर्न हो सकता है। दुश्मनी में बियांका का हील टर्न होना तो गलत निर्णय रह सकता है। ऐसे में साशा बैंक्स का हील टर्न हो सकता है जहां वो बियांका ब्लेयर पर बुरी तरह हमला कर सकती हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा क्योंकि बैंक्स कई महीनों से SmackDown की टॉप फेस रही हैं।

1- रोमन रेंस अपना बदला पूरा करें

रोमन रेंस, डेनियल ब्रायन और ऐज की दुश्मनी काफी अच्छी रही हैं। पिछले हफ्ते ऐज ने रोमन रेंस, डेनियल ब्रायन और जे उसो पर जबरदस्त तरीके से हमला किया था। इसके बाद हर कोई ऐज के इस रूप को देखकर चौंक गया था। खैर, रोमन रेंस अब जरूर ही अपना बदला लेना चाहेंगे क्योंकि उनकी बेइज्जती हो गई है।

इस हफ्ते SmackDown में रोमन रेंस अपने भाई जे उसो के साथ मिलकर ऐज और डेनियल ब्रायन को सब सीखा सकते हैं। हर एक फैन के लिए काफी बड़ा सरप्राइज होगा। WWE जरूर ही इस हफ्ते रोमन को अन्य दो सुपरस्टार से बेहतर दिखाना चाहेगा। ये सैगमेंट अंत में बुक किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर गहरी चोट की वजह से रुक गया था

Quick Links