WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। WWE में ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं। प्रोफेशनल रेसलिंग में चोटिल होना आम बात है। कई सारे सुपरस्टार्स WWE में चोटिल रहते हैं। इस दौरान कुछ सुपरस्टार्स जल्द ही वापसी कर लेते हैं। साथ ही कई ऐसे भी रेसलर्स है जो अपनी वापसी में काफी समय लगा देते हैं। View this post on Instagram A post shared by Joe Anoai aka “Roman Reigns” (@romanreigns)ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज सुपरस्टार्स जो WrestleMania 37 में नजर नहीं आएंगे और 2 जो चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैंचोट की वजह से सुपरस्टार्स के करियर पर काफी असर पड़ता है। कई ऐसे भी रेसलर्स रहे हैं जिनका करियर चोट की वजह से पूरी तरह खत्म हो गया था। खैर, कुछ सुपरस्टार्स के करियर पर चोट या बीमारी की वजह से बड़ा प्रभाव पड़ा है। इसलिए हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने WWE में चोट की वजह से करियर रुक गया था।5- WWE दिग्गज शॉन माइकल्स View this post on Instagram A post shared by Shawn Michaels (@shawnmichaelswwe)शॉन माइकल्स WWE इतिहास के सबसे शानदार सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। 1997 में माइकल्स WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए थे। वो विंस मैकमैहन के फेवरेट थे। हालांकि, उनका करियर 1998 में अचानक से रुक गया। दरअसल, माइकल्स को अंडरटेकर के खिलाफ कास्केट मैच लैंड करते समय बुरी तरह चोट लग गई थी। वो काफी दर्द में दिखाई दे रहे थे। इसके बावजूद भी जारी रखा और WrestleMania के बाद रिटायर हो गए।ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज रॉब वैन डैम के बारे में 5 बड़ी बातें जो शायद आपको बिल्कुल पता नहीं होगीलगभग 4 सालों के बाद उन्होंने 2002 में अपनी सारी चोट को पराजित किया और वापसी की। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि माइकल्स कभी वापसी भी करेंगे। इसके बावजूद उनकी वापसी हुई और वो लगभग 8 सालों तक फुल-टाइम लड़ते हुए दिखाई दिए। इसके बावजूद चोट ने माइकल्स के ऐतिहासिक करियर के 4 साल पूरी तरह खराब कर दिए। खैर, माइकल्स अगर चोटिल नहीं होते तो जरूर ही वो और ज्यादा सफलता हासिल करते।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।