रॉब वैन डैम (Rob Van Dam) रेसलिंग जगत के सबसे प्रसिद्ध सुपरस्टार्स में से एक है। इस दिग्गज ने WWE में रहते हुए काफी शानदार काम कमाया है। इसके साथ ही वो TNA और ECW के दिग्गज भी माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सारी चैंपियनशिप जीती हुई है। हाल ही में उन्हें लेकर बड़ी घोषणा हुई है।BREAKING: As first reported by @FOXSports, @TherealRVD is the latest inductee in the WWE Hall of Fame Class of 2021! #WWEHOF https://t.co/hUMbomRPm9— WWE (@WWE) March 29, 2021ये भी पढ़ें:- WWE Hall Of Fame में 50 साल के दिग्गज को किया गया शामिल, ऐतिहासिक ऐलान के बाद आई जबरदस्त प्रतिक्रियाWWE ने रॉब वैन डैम को 2021 के हॉल ऑफ फेम क्लास का हिस्सा बनाया है। उनके लिए ये काफी बड़ा मौका है। काफी कम लोगों को रॉब वैन डैम के बारे में जानकारी होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE दिग्गज रॉब वैन डैम से जुड़े 5 फैक्ट्स जानने वाले हैं, जिनके बारे में शायद ही किसी को जानकारी होगी।5- रॉब वैन डैम WWE के अंतिम यूरोपियन और हार्डकोर चैंपियन रहे हैंthe Late Big Bossman (97 days)Al Snow (91 days)Rob Van Dam (90 days)Steve Blackman (89 days)longest reigning champions of the Defunct Hardcore title pic.twitter.com/Nl6spFznWR— EPW 🇪🇷🇯🇲🇧🇷🇮🇪🇧🇸🇰🇳🇱🇨🇻🇨🇹🇿 (@EPluribusWiggum) April 9, 2019WWE में कई सारी चैंपियनशिप रिटायर की जा चुकी हैं। इस दौरान दो प्रसिद्ध चैंपियनशिप के अंतिम चैंपियन रॉब वैन डैन रहे हैं। काफी कम लोगों को इस बारे में पता होगा। दरअसल, 2002 में WWE का नाम बदला था। इसके बाद उन्होंने कई बदलाव किये। इस दौरान उन्होंने यूरोपियन चैंपियनशिप को आईसी टाइटल के साथ जोड़ने का निर्णय लिया। इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रॉब वैन डैम और यूरोपियन चैंपियन जैफ हार्डी के बीच मैच देखने को मिला था।ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज सुपरस्टार्स जो WrestleMania 37 में नजर नहीं आएंगे और 2 जो चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैंइस दौरान RVD को जीत मिली थी और वो डबल चैंपियन बन गए थे। इसके साथ ही उस टाइटल को हटा दिया गया था। इसके अलावा अगस्त 2002 में WWE ने आईसी चैंपियन रॉब वैन डैम और हार्डकोर चैंपियन टॉमी ड्रीमर के बीच मैच तय किया था। वैन डैम को जीत मिली थी और इसके बाद हार्डकोर टाइटल गायब हो गया। कुछ मौकों पर इसे वापस जरूर लाया गया लेकिन फुल टाइम में ये चैंपियनशिप हटा दी गई थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।