5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE
WWE

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहेगा। WWE ने इसे 'थ्रोबैक एपिसोड' के रूप में एडवर्टाइज किया है। ऐसे में शो के अंदर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही कुछ जबरदस्त मैचों और सैगमेंट्स की उम्मीद रहने वाली है। WWE पर इसे बेहतर बनाने का बोझ होगा।

ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की पत्नी सेबल के बारे में 5 बड़ी बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी

अगर WWE को SmackDown के इस एपिसोड को सही मायने में खास बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे फैंस की रूचि एपिसोड के लिए बढ़ जाएगी। इसलिए आइए 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करते हैं जो SmackDown के अगले एपिसोड में हो सकती हैं।

5- SmackDown में जे उसो की इंटरफेरेंस की वजह से सैथ रॉलिंस की जीत हो

सैथ रॉलिंस और सिजेरो के बीच SmackDown के एपिसोड में मैच देखने को मिलेगा। दोनों ने WrestleMania में मैच लड़ा था और इस दौरान सिजेरो ने जीत दर्ज करते हुए सभी फैंस को खुश कर दिया था। इसके बाद से दोनों के बीच रीमैच की उम्मीद की जा रही थीं। पिछले हफ्ते सिजेरो ने सैथ रॉलिंस के रीमैच के चैलेंज को स्वीकारा। इसके बाद दोनों के बीच सिंगल्स मैच तय हो गया है।

ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिससे WWE सुपरस्टार जैफ हार्डी को वर्ल्ड टाइटल वाली कहानी का हिस्सा बनाया जा सकता है

उनके बीच होने वाला ये मुकाबला जरूर ही खास और रोचक रह सकता है। इसके बावजूद जे उसो की मैच में इंटरफेरेंस हो सकती हैं। रोमन रेंस के साथ सिजेरो की दुश्मनी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में वो सिजेरो को हराने के लिए जे उसो की इंटरफेयर करने के लिए भेज सकते हैं। जे उसो मैच में दखल देते हुए सिजेरो का ध्यान भटका सकते हैं। इसके चलते सैथ रॉलिंस की जीत हो सकती हैं। साथ ही यहां से सिजेरो और रोमन रेंस की दुश्मनी आगे बढ़ जाएगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- अपोलो क्रूज के बड़े मैच की घोषणा हो जाएं

अपोलो क्रूज इस समय इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियन है और अबतक उन्होंने जबरदस्त काम किया है। वो बिग ई के साथ महीनों से दुश्मनी में शामिल है। इसके बावजूद WrestleMania के बाद से केविन ओवेंस और सैमी जेन को भी इस स्टोरीलाइन में जोड़ दिया गया है। देखकर लग रहा है कि दो अलग-अलग मैचों की स्टोरीलाइन आगे बढ़ाने के लिए उन्हें साथ बुक किया जा रहा है।

इसके बावजूद SmackDown के एपिसोड में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। अपोलो क्रूज के चैंपियनशिप मैच की घोषणा हो सकती हैं। इस दौरान अगर अपोलो क्रूज और बिग ई के बीच सिंगल्स मैच तय होने के बजाय सैमी जेन और केविन ओवेंस को भी इस स्टोरीलाइन में जोड़ा जाता है तो ये बड़ा शॉक होगा।

3- बियांका ब्लेयर और बेली के बीच बैकस्टेज ब्रॉल हो

पिछले हफ्ते बियांका ब्लेयर और बेली एक मिक्स्ड टैग टीम मैच का हिस्सा थीं। इस मैच में बियांका ब्लेयर और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने मिलकर बेली और द डर्टी डॉग्स को पराजित कर दिया था। साथ ही अहम जीत दर्ज की थी। WWE ने यहां से बेली और बियांका के बीच होने वाले मुकाबले को हाइप करने की कोशिश की थी।

देखा जाए तो बियांका ब्लेयर के बीच अबतक कोई भी ब्रॉल देखने को नहीं मिला है। ऐसे में SmackDown के एपिसोड में बियांका ब्लेयर के इंटरव्यू वाले सैगमेंट में बेली इंटरफेयर करते हुए उनपर बुरी तरह हमला कर सकती हैं और ब्रॉल देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये बड़ा शॉक रहेगा।

2- एलिस्टर ब्लैक SmackDown में आकर सैथ को निशाना बनाएं

सैथ रॉलिंस और सिजेरो की दुश्मनी का अंत SmackDown के एपिसोड से देखने को मिल सकता है। ऐसे में सैथ रॉलिंस को एक नई दुश्मनी की जरूरत होगी। ऐसे में सैथ रॉलिंस उनके लिए काफी बेहतर विकल्प रहने वाले हैं। सैथ की वजह से ही ब्लैक को मेन रोस्टर पर अबतक उतनी सफलता नहीं मिली हैं।

ऐसे में सिजेरो के खिलाफ मैच के बाद या फिर किसी बैकस्टेज सैगमेंट में एलिस्टर ब्लैक की वापसी हो सकती हैं। वो यहां आकर सैथ रॉलिंस को निशाना बना सकते हैं। अगर SmackDown में ऐसा कुछ देखने को मिलता हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। कोई भी ब्लैक और सैथ की दुश्मनी से निराश नहीं होगा।

1- सिजेरो SmackDown में रोमन रेंस की बुरी हालत करें

सिजेरो और रोमन रेंस के बीच दुश्मनी टीज़ हो रही हैं। अगर जे उसो की वजह से सिजेरो की हार होती हैं तो वो रोमन पर हमला कर सकते हैं। पिछले हफ्ते भी रोमन रेंस और जे उसो ने सिजेरो की बुरी हालत कर दी थी। ऐसे में सिजेरो जरूर ही रोमन रेंस से बदला लेना चाहेंगे। इसके साथ ही वो सैथ के साथ दुश्मनी खत्म करना चाहेंगे।

रोमन रेंस जरूर ही अपनी बड़ी जीत के बाद अब SmackDown के एपिसोड में प्रोमो सैगमेंट में दिखाई देंगे। ऐसे में अगर सिजेरो गुस्से में आकर सीधा रोमन रेंस पर हमला करने लग जाते हैं तो ये बड़ा शॉक होगा। वो यहां रोमन की बुरी हालत करते हुए उन्हें Backlash में टाइटल मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। WWE इस तरह से फैंस को चौंका सकता है।

ये भी पढ़ें:- 4 बड़े मौके जब जॉन सीना की WWE में काफी बुरी तरह पिटाई हुई

Quick Links

App download animated image Get the free App now