स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) के बाद यह WWE के SmackDown ब्रांड का पहला एपिसोड रहेगा। अबतक WWE ने किसी बड़ी चीज़ का ऐलान नहीं किया है। खैर, रॉ (Raw) का अंतिम एपिसोड शानदार था और इसने फैंस की उम्मीदें ब्लू ब्रांड के शो को लेकर भी बढ़ा दी हैं। SmackDown के एपिसोड अमूमन बढ़िया रहते हैं। WWE अब मनी इन द बैंक (Money in the Bank) के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ाएगा।Roman Reigns is by far the best thing in all of Pro-Wrestling right now Acknowledge him #SmackDown pic.twitter.com/bP9h6UQIqc— Wrestle Views (@TheWrestleViews) June 19, 2021ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो Roman Reigns के SmackDown में ओपन चैलेंज का जवाब दे सकते हैंलैडर मैचों के लिए कुछ क्वालीफायर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा नई स्टोरीलाइंस की शुरुआत हो सकती हैं। अगर WWE को SmackDown के एपिसोड को चर्चा का विषय बनाना है तो उन्हें कुछ सरप्राइज प्लान करने होंगे। शॉक्स और सरप्राइज से जरूर SmackDown का यह एपिसोड खास बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- SmackDown में मोंटेज फोर्ड वापसी करते हुए ओटिस और चैड गेबल की बुरी हालत कर देंMontez Ford for #MITB pic.twitter.com/7xBhJKNSk1— Shoddy (@Shoddy92) June 22, 2021मोंटेज फोर्ड को ओटिस ने दो हफ्ते पहले चोटिल कर दिया था। इसके अलावा पिछले हफ्ते एंजलो डॉकिंस पर ओटिस और चैड गेबल ने बुरी तरह हमला कर दिया था। ऐसे में अब SmackDown के एपिसोड में मोंटेज फोर्ड वापसी करते हुए अपने टैग टीम साथी की मदद करते हुए दिखाई दे सकते हैं।ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें Money in the Bank लैडर मैच में शामिल नहीं करके WWE ने बहुत बड़ी गलती कीवो एंजलो डॉकिंस के साथ मिलकर ओटिस और चैड गेबल पर हमला कर सकते हैं। साथ ही पिछले दो हफ्तों का बदला ले सकते हैं। WWE द्वारा दोनों टीमों के बीच अगले हफ्ते के लिए टैग टीम मैच का ऐलान किया जा सकता है। मोंटेज वापसी करते हुए अपने सभी फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!