स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी अहम रहेगा। WWE ने इस एपिसोड के लिए कुछ तगड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। इस शो के दौरान WWE अपने अगले पीपीवी Money in the Bank के लिए स्टोरीलाइंस आगे बढ़ाना चाहेगा। फैंस को SmackDown का अंतिम एपिसोड काफी अच्छा लगा था।Cesaro and Liv Morgan deserve to win MITB this year IMO pic.twitter.com/xW3EHfKLb5— Terminator (@TerminatorOng) July 3, 2021ये भी पढ़ें:- WWE Money in the Bank इतिहास के 5 सबसे जबरदस्त मेन इवेंट्स जिन्हें सालों तक याद रखा जाएगाWWE जरूर ही SmackDown के एपिसोड को खास और रोचक बनाना चाहेगा। इसके लिए उन्हें होंगे SmackDown के एपिसोड में कुछ बड़े सरप्राइज और शॉक्स प्लान होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown में हो सकती हैं।5- लिव मॉर्गन SmackDown में सोन्या डेविल को मैच के लिए चैलेंज करेंI don’t “deserve” anything.. but I’ll keep proving that I’ve Earned to be in the MITB ladder match. Watch me… 🖤✨ https://t.co/kXKUW0xvZ8— LIV Morgan (@YaOnlyLivvOnce) July 2, 2021लिव मॉर्गन को अबतक विमेंस Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा नहीं बनाया गया है। सोन्या डेविल ने कार्मेला और जेलिना वेगा को बिना किसी क्वालिफिकेशन के चुना था। दोनों ही सुपरस्टार्स को लिव मॉर्गन हरा चुकी हैं। ऐसे में अब वो Money in the Bank लैडर मैच में हिस्सा बनने की मांग कर सकती हैं। सोन्या ने अबतक उन्हें जगह नहीं दी है और वो ऐसा ही फिर कर सकती हैं।ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam इतिहास के 5 सबसे शानदार और यादगार मैच जिन्हें सालों तक याद रखा जाएगा (पार्ट 4)ऐसे में अगर गुस्से में आकर लिव मॉर्गन WWE ऑफिशियल सोन्या डेविल पर हमला कर देती हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। साथ ही वो डेविल को एक सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज कर सकती हैं। लिव मॉर्गन अन्य सुपरस्टार्स को मौका मिलने को लेकर निराश दिखाई दी हैं। ऐसे में वो डेविल पर हमला करते हुए उन्हें ही चुनौती दे सकती हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!