स्मैकडाउन का एपिसोड UK से सीधा प्रसारित हुआ। देखा जाए तो शो बढ़िया था लेकिन इसे सबसे अच्छा शो नहीं कहा जा सकता। स्मैकडाउन के दौरान एक सैगमेंट ने हर एक फैन का ध्यान खींचा होगा जब सैमी जेन और डेनियल ब्रायन बैकस्टेज मौजूद थे।सैमी जेन, पूर्व डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियन को अपने पक्ष में लाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन इतनी ही देर में लाइटिंग बदलकर लाल हो गयी और द फीन्ड वहां आ गए। उन्होंने डेनियल ब्रायन पर अपने मैंडिबल क्लो से अटैक किया। ये भी पढ़ें:- WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के बारे कुछ अहम जानकारी जो आपको जाननी जरुरी हैइससे यह बात तो साफ पता चलती है कि दोनों की दुश्मनी की शुरुआत होने वाली है। बहुत से फैंस के मन में सवाल होगा कि यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट ने डेनियल ब्रायन पर अचानक से अटैक क्यों किया। इसलिए आइए नजर डालते हैं 5 कारणों पर जिसके चलते द फीन्ड ने स्मैकडाउन के दौरान ब्रायन पर हमला किया। #5 दोनों सुपरस्टार्स के बीच पहले भी इतिहास रहा चुका हैTHE FIEND ATTACKED DANIEL BRYAN.You guys might think he's cruel for that, but he's a kind entity.He's only avenging Bray Wyatt for what he did a couple years back.Get ya a friend that'll avenge you the same way The Fiend did for Wyatt. 😢#ThankYouFiend #SDLive pic.twitter.com/ZwKSTKKRO6— 🎅 ❄️ Ⓩ 🎅 ❄️ (@The_Realest2_) November 9, 2019कुछ सालों पहले ब्रे वायट ने डेनियल ब्रायन को अपने साथ शामिल कर लिया था। इसके बाद हमें दोनों सुपरस्टार्स वायट फैमिली में दिखाई दिए थे। इसके अलावा दोनों की दुश्मनी भी देखने को मिली थी। वायट और ब्रायन दोनों ही साथ में जबरदस्त काम करते हैं। उस दौरान ब्रायन ने वायट फैमिली से अलग होने का निर्णय लिया था और आज शायद द फीन्ड ने उस बात का बदला लेने के लिए पूर्व WWE चैंपियन को अपना निशाना बनाया है। फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट के दौरान ब्रे ने कहा था कि वह द फीन्ड उन सारे लोगों को दर्द पहुंचाएंगे जिन्होंने उन्हें पहले परेशान किया है। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं