WWE के काम की आलोचना हाल फिलहाल में कई बार हुई है। ऐसे में कंपनी ने खुद को साबित करने का प्रयास किया है लेकिन ऐसा लगता है जैसे उनका काम फैंस की समझ से परे जा रहा है। इस पर रेसलर्स का रिलीज किया जाना कंपनी के फेवर में नहीं जा रहा है क्योंकि फैंस इस प्रकार की चीजों से खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं।ये भी पढ़ें: 5 बातें जो आप WWE हॉल ऑफ फेमर और रुस्तम-ए-हिन्द Dara Singh जी के बारे में नहीं जानते होंगेरेसलिंग जगत में WWE का काम और नाम प्रेरणा का स्त्रोत रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे समय के दीमक ने उनके काम पर असर ड़ाल दिया है। कंपनी अब भी वापसी कर सकती है लेकिन उसे अपने काम में कुछ बदलाव करना होगा। अब वो कैसे बदलाव होंगे इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।#5 WWE सुपरस्टार आर ट्रुथ कॉमेडी करके Money In The Bank कॉन्ट्रैक्ट जीत जाते हैंR-Truth using a Ladder to reach the Briefcase at Royal Rumble 2016Me after the 1000th time watching it pic.twitter.com/uI4qpm3E9W— BrokenTavo (@BrokenWWESC) June 27, 2020आर ट्रुथ ने किस तरह से 24/7 चैंपियनशिप को एंटरटेनिंग बना दिया है वो किसी से छुपा हुआ नहीं है। ट्रुथ अपने एक्शन के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनकी कॉमेडी की टाइमिंग भी अच्छी है और इसकी वजह से उनसे जुड़ा हुआ हर सेगमेंट चेहरे पर मुस्कान ले आता है। क्या हो अगर ट्रुथ अब इस किरदार को आगे बढ़ाएं?ये भी पढ़ें: 5 बातें जो आप WWE सुपरस्टार दिलशेर शैंकी के बारे में नहीं जानते होंगेहमने देखा है कि ट्रुथ ने Royal Rumble में एक ब्रीफकेस को प्राप्त करने का प्रयास किया था। इस बार अगर ट्रुथ मैच से पहले ही उस ब्रीफकेस को ले जाएं और फिर विजेता के साथ इस बात के लिए लड़ाई करें कि असली विजेता कौन है तो ये उनके किरदार के लिए भी सही रहेगा। वैसे भी कंपनी को उनके टैलेंट को सिर्फ 24/7 चैंपियनशिप का हिस्सा बनाकर नहीं रखना चाहिए।Yup.......@RonKillings really DID interrupt the #WWEChampion @BrockLesnar & @HeymanHustle on #RAW! pic.twitter.com/dRSLLTPn5a— WWE (@WWE) January 14, 2020ये भी पढ़ें: WWE ने RK-BRO के 10 मजेदार पलों की जारी की लिस्ट, देखिए वीडियोWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।