5 बातें जो आप WWE सुपरस्टार दिलशेर शैंकी के बारे में नहीं जानते होंगे

बातें जो आप WWE सुपरस्टार दिलशेर शैंकी के बारे में नहीं जानते होंगे
बातें जो आप WWE सुपरस्टार दिलशेर शैंकी के बारे में नहीं जानते होंगे

WWE ने हाल में कई भारतीय रेसलर्स को आगे आने का मौका दिया है। इनमें से एक नाम दिलशेर शैंकी (Dilsher Shanky) का भी है जो हाल फिलहाल में पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल (Jinder Mahal) के साथ 10 मई को हुए WWE रॉ (Raw) में नजर आए थे। इन्होंने उस शो में कोई मैच नहीं लड़ा था।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 बातें जो आप WWE हॉल ऑफ फेमर और रुस्तम-ए-हिन्द Dara Singh जी के बारे में नहीं जानते होंगे

ये WWE Superstar Spectacle में एक मैच लड़ने में कामयाब रहे थे और उन्हें जीत भी मिली थी। रेसलिंग में अपना नाम ऊँचा करने वाले दिलशेर शैंकी का काम काफी अच्छा है लेकिन उसे और बेहतर करने के लिए वो इस समय कंपनी के परफॉर्मेंस सेंटर में अपने हुनर को निखार रहे हैं। आइए आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जो आप इनके बारे में नहीं जानते होंगे।

#5 WWE सुपरस्टार शैंकी एक अच्छे कुक हैं

youtube-cover
Ad

खाना बनाना या खाना हर किसी को पसंद है। शैंकी भी इससे अछूते नहीं हैं क्योंकि वो खाना बनाने पसंद करते हैं। ऐसा नहीं है कि वो हमेशा से अच्छे कुक थे। उन्होंने WWE नाउ इंडिया के साथ अपने इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी कि वो धीरे धीरे खुद को बेहतर कर रहे हैं। इसमें उनकी माता जी उनकी मदद करती हैं।

ये भी पढ़ें: WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को मिला भारतीय नामों को पुकारने का अनोखा चैलेंज, जवाब सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

शैंकी ने बताया कि जब वो यूएसए गए तो उस समय उन्हें खाना बनाना नहीं आता था। वो रेसलिंग की प्रैक्टिस करके जब वापस आते थे तो उनका शरीर दर्द कर रहा होता है। इसके साथ ही शरीर को अपनी खुराक भी चाहिए थी जिसको पूरा करने के लिए उन्होंने खुद खाना बनाना शुरू किया और उनकी माँ इसमें उनकी मदद करती हैं।

ये भी पढ़ें: "मैं द अंडरटेकर को हराकर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने वाला था"

Ad

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#4 अंग्रेजी बोलने में मुश्किल पेश आती है

Ad

शैंकी ने जब यूएस में एंट्री की तो उन्हें अंग्रेजी बोलने में मुश्किल पेश आई। इसके लिए उन्होंने अंग्रेजी सीखने वाली क्लासेज लेनी शुरू की हैं। इस समय उनकी अंग्रेजी काफी अच्छी है लेकिन एक वो दौर भी था जब उन्हें अंग्रेजी बोलने में काफी मुश्किल पेश आती थी। ये बात उन्होंने खुद बताई है।

भारत में अंग्रेजी एक सब्जेक्ट है लेकिन उसपर आप कितना काम करते हैं ये आप पर है। शैंकी ने अपने दिनों को याद किया और बताया कि कैसे शुरूआती दिनों में उन्हें किसी से बात करने में भी झिझक महसूस होती थी। आज का समय और है जहाँ वो किसी से भी बेबाक बातचीत कर पाते हैं।

#3 अमरीकी ड्राइविंग को करने में मुश्किल पेश आती है

Ad

आप ये सोच सकते हैं कि ड्राइविंग तो ड्राइविंग होती है, इसमें भला अमरीकी ड्राइविंग क्या होती है। आपको बताते चलें कि भारत में जहाँ आप चार पहिया गाड़ी को दायीं तरफ रखते हैं और ड्राइवर की सीट भी उसी तरफ होती है, अमरीका में ये स्थिति एकदम उलट है जो किसी के लिए भी मुश्किल का सबब बन सकती है।

शैंकी को ड्राइविंग तो आती है लेकिन इस एक बदलाव के कारण किसी भी इंसान को मुश्किल पेश आ सकती है। शैंकी ने बताया कि अगर आपके पास यूएस में कार नहीं है तो आप कहीं भी आने जाने में असमर्थता महसूस करते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि यूएस में ड्राइविंग को लेकर नियम काफी सख्त हैं।

#2 ये एक पूर्व अकाउंटेंट हैं

youtube-cover
Ad

रेसलिंग के साथ साथ शैंकी को पैसों से जुड़े दांव पेंच भी आसानी से समझ आ जाते हैं क्योंकि ये एक अकाउंटेंट भी रहे हैं। अकाउंटेंट के तौर पर इन्होंने एक यूनिवर्सिटी में काम किया लेकिन उन्हें नौकरी में मजा नहीं आ रहा था। इस स्थिति के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और रेसलिंग पर ध्यान देना शुरू कर दिया।

रेसलिंग के दिनों में आई दिक्कतें और उनके मनोभाव के बारे में हम आपको नीचे बताने वाले हैं। ये रेसलिंग में अपने काम के कारण प्रसिद्ध हुए। ये सुर्खियों में उस समय आए थे जब इनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ये दो पुलिसवालों को एक साथ चोकस्लैम देते हुए नजर आते हैं।

#1 इन्होंने एक समय पर रेसलिंग छोड़ने का मन बना लिया था

Ad

रेसलिंग को पसंद करने वाले शैंकी ने जब खली की एकेडमी को ज्वाइन किया तो उन्हें ऐसा लगा जैसे ये वो चीज नहीं है जिसे ये करना चाहते हैं। इन्हें उन दिनों काफी चोटें आईं और ये अपने रेसलिंग वाले फैसले पर भी सवाल करने लगे थे। 7 फुट का होने के कारण इन्होंने एक समय पर मॉडलिंग में भी जाने का मन बनाया था।

ये बात और है कि इसके बाद इन्होंने अपने बदलते हुए हाव भाव और विचारों को स्थिर किया और अपने काम पर ध्यान दिया। इसका नतीजा ये हुआ कि ये आज रेसलिंग में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। इस समय ये किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और ये देखना होगा कि ये आनेवाले दिनों में कैसा काम करते हैं।

(नोट: ये सारी जानकारी आपको इस आर्टिकल में दिए गए दोनों वीडियोज से प्राप्त हो जाएगी।)

Edited by Amit Shukla
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications