WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में यूनिवर्सल चैंपियन और ट्राइबल चीफ रोमन रेंस (Roman Reigns) ना सिर्फ रेसलिंग के चीफ हैं बल्कि वो शब्दों के भी चीफ हैं। जी हाँ, रोमन रेंस ने हाल में WWE Now इंडिया के साथ एक वीडियो बातचीत में अपने इस हुनर को दिखाया कि उन्हें कितनी आसानी से हिन्दुस्तान में बोली जाने वाली भाषाओँ में वेलकम करना आता है।ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स अपनी लाइन भूल गएभारत विविधताओं से भरा देश हैं। 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में बोल चाल की भाषा अलग और ये विविधता ही भारत को विशिष्ट बनाती है। ऐसे में क्या अमरीका में जन्मे और पले बढ़े रोमन रेंस भारत में नमस्कार के लिए इस्तेमाल होने वाले अलग अलग शब्दों को सही से बोल सकेंगे? आइए जानते हैं।WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने भारत के विभिन्न नमस्कारों को पुकारा View this post on Instagram A post shared by Joe Anoai aka “Roman Reigns” (@romanreigns)WWE सुपरस्टार्स भारत को बेहद पसंद करते हैं। भारत से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जिन्हें रेसलिंग के ये रेसलर्स बेहद पसंद करते हैं। इनमें खान, पान, परिधान और जीवनशैली शामिल है। भारत में भी रोमन रेंस के काफी ज्यादा फैंस हैं। रोमन रेंस ने WWE Now इंडिया की होस्ट गेलिन मेंडोजा के साथ एक वीडियो बातचीत में एक चैलेंज स्वीकार किया जिसमें वो भारतीय नमस्कारों को बोलने वाले थे।ये भी पढ़ें: WWE ने बड़े टूर्नामेंट का किया ऐलान, पहले भी कई दिग्गज सुपरस्टार्स रह चुके हैं इसका हिस्सा60 सेकेंड में उन्हें ये नाम बोलने थे और रोमन रेंस ऐसा पहले भी बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायलॉग्स के साथ कर चुके हैं। इस चैलेंज में उन्होंने कई भारतीय नमस्कारों जिनमें नमस्ते, वणक्कम, नमस्कार, प्रणाम, धन्नोबाद, शुभदिनम, कसा आहेस, सलाम को एकदम सही बोला। वो कुछ नामों को बोलने में थोड़ा सा चूक गए।इसके बावजूद उनके प्रदर्शन और उनकी लगन को देखकर खुद होस्ट मेंडोजा भी हैरान थीं। ऐसे कई शब्द हैं जिन्हें उन्होंने बिल्कुल उसी तरह से बोला जैसे कोई भारतीय आम जीवन में बोलता है। ये बताता है कि रोमन रेंस के पास रिंग में एक्शन, व्यक्तिगत जीवन में डांसिंग और भाषाओं को सही बोलने का हुनर मौजूद है। आप उस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।ये भी पढ़ें: 5 सबसे जबरदस्त मुकाबले जो 2021 में अबतक हुए WWE पीपीवी में देखने को मिले हैं View this post on Instagram A post shared by WWE India (@wweindia)WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।