क्रिस जैरिको पिछले 30 साल से प्रो रेसलिंग से जुड़े रहे हैं, 6 बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और इतिहास के सबसे महान WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियंस में से एक रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने NJPW और AEW में भी सफलता प्राप्त की है।
49 वर्ष के हो चुके जैरिको को सबसे पहले AEW वर्ल्ड चैंपियन होने का गौरव प्राप्त है और 2018 में IWGP इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बने थे। प्रो रेसलिंग के अलावा भी उन्होंने कई चीजों में सफलता प्राप्त की है।
ये भी पढ़ें: 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स द्वारा अपने करियर में की गईं सबसे बड़ी गलतियां
एक गायक रहे हैं, फिल्मों और टीवी सीरीज में भी काम कर चुके हैं। क्या अब भी ऐसी कोई चीज बची है जो जैरिको ने अपने जीवन में हासिल ना की हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 उपलब्धियों के बारे में आपको बताने वाले हैं जो क्रिस जैरिको ने अपने करियर में अभी तक हासिल नहीं की हैं।
क्रिस जैरिको WWE मनी इन द बैंक विजेता नहीं बने

करीब 15 साल पहले क्रिस जैरिको ने रेसलमेनिया में मनी इन द बैंक लैडर मैच का आयडिया दिया था। जिसमें ऐज, केन और क्रिश्चियन जैसे लैजेंड सुपरस्टार्स ने भाग लिया। रेसलमेनिया 21 को WWE इतिहास के सबसे यादगार पीपीवी में से एक माना जाता है।
ये भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाले सुपरस्टार्स जो पिछले 10 साल से WWE में काम कर रहे हैं
क्रिस जैरिको अपने करियर में 5 मनी इन द बैंक लैडर मैचों का हिस्सा रहे हैं लेकिन कभी ब्रीफकेस को अपने नाम नहीं कर पाए। ये बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिस रेसलर ने मनी इन द बैंक लैडर मैच की शुरुआत में अहम भूमिका निभाई, वो ही आज तक इस मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाया है।
अब वो ऑल एलीट रेसलिंग(AEW) में जा चुके हैं लेकिन अगर वो कभी WWE में वापस आते हैं तो विंस मैकमैहन को जरूर जैरिको की इस उपलब्धि के बारे में सोचना चाहिए।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिनका WWE से बाहर भी बिजनेस चल रहा है
WWE रेसलमेनिया को कभी हेडलाइन नहीं किया
ये सबसे चौंकाने वाली बात रही कि क्रिस जैरिको इतने साल WWE में काम करने के बाद भी कभी रेसलमेनिया को हेडलाइन नहीं कर पाए हैं। रेसलमेनिया 33 के बिल्ड-अप में जैरिको और केविन ओवेंस के बीच जबरदस्त फ्यूड चल रही थी।
जैरिको ये भी कह चुके हैं असल में उनके बीच उस साल रेसलमेनिया के मेन इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होने वाला था। लेकिन गोल्डबर्ग की वापसी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया था।
क्रिस जैरिको WWE हॉल ऑफ फेमर नहीं हैं
क्रिस जैरिको WWE के सबसे सफल और अनुभवी सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। अपने करियर में WCW, WWE और ECW में भी सफलता प्राप्त कर चुके हैं, तीनों कंपनियों को एक समय पर विंस मैकमैहन ही संभालते थे।
जैरिको ने अपने करियर में इतनी तो सफलता प्राप्त कर ही ली है कि वो हॉल ऑफ फेमर बनने के पूरे हकदार हैं। ढेरों टाइटल्स अपने नाम कर चुके हैं और इन दिनों AEW से जुड़े हुए हैं, वहां अक्सर वो विंस और WWE पर तंज़ कसते हुए नजर आते हैं।
IWGP हैवीवेट चैंपियन नहीं बन पाए

साल 2018 में क्रिस जैरिको ने NJPW में वापसी की थी। इसके अलावा कैनी ओमेगा के खिलाफ उनके मैच को दुनियाभर के फैंस ने पसंद भी किया था। 4 जनवरी 2018 को ओमेगा ने जैरिको को हराकर अपना IWGP यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया।
उसके एक साल बाद उन्होंने काजुचिका ओकाडा को IWGP हैवीवेट टाइटल के लिए चैलेंज किया। दुर्भाग्यवश उस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और कभी IWGP हैवीवेट चैंपियन बन ही नहीं पाए।
कभी WWE रॉयल रंबल विजेता नहीं बन पाए

क्रिस जैरिको 2018 तक WWE से जुड़े रहे थे और खास बात ये रही कि WWE में बिताए अपने आखिरी 4 सालों में से 3 साल वो रॉयल रंबल मैचों का हिस्सा बने। इस दौरान कई महान प्रो रेसलर्स के साथ भी रिंग साझा कर चुके हैं।
उनके AEW में जाने के बाद उम्मीद कम है कि उनकी कभी WWE में वापसी होगी क्योंकि साल दर साल अब उनकी उम्र भी बढ़ती जा रही है। इसलिए संभावनाएं बेहद कम हैं कि वो कभी रॉयल रंबल मैच जीत भी पाएंगे या नहीं।