क्रिस जैरिको पिछले 30 साल से प्रो रेसलिंग से जुड़े रहे हैं, 6 बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और इतिहास के सबसे महान WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियंस में से एक रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने NJPW और AEW में भी सफलता प्राप्त की है।
49 वर्ष के हो चुके जैरिको को सबसे पहले AEW वर्ल्ड चैंपियन होने का गौरव प्राप्त है और 2018 में IWGP इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बने थे। प्रो रेसलिंग के अलावा भी उन्होंने कई चीजों में सफलता प्राप्त की है।
ये भी पढ़ें: 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स द्वारा अपने करियर में की गईं सबसे बड़ी गलतियां
एक गायक रहे हैं, फिल्मों और टीवी सीरीज में भी काम कर चुके हैं। क्या अब भी ऐसी कोई चीज बची है जो जैरिको ने अपने जीवन में हासिल ना की हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 उपलब्धियों के बारे में आपको बताने वाले हैं जो क्रिस जैरिको ने अपने करियर में अभी तक हासिल नहीं की हैं।
क्रिस जैरिको WWE मनी इन द बैंक विजेता नहीं बने
करीब 15 साल पहले क्रिस जैरिको ने रेसलमेनिया में मनी इन द बैंक लैडर मैच का आयडिया दिया था। जिसमें ऐज, केन और क्रिश्चियन जैसे लैजेंड सुपरस्टार्स ने भाग लिया। रेसलमेनिया 21 को WWE इतिहास के सबसे यादगार पीपीवी में से एक माना जाता है।
ये भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाले सुपरस्टार्स जो पिछले 10 साल से WWE में काम कर रहे हैं
क्रिस जैरिको अपने करियर में 5 मनी इन द बैंक लैडर मैचों का हिस्सा रहे हैं लेकिन कभी ब्रीफकेस को अपने नाम नहीं कर पाए। ये बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिस रेसलर ने मनी इन द बैंक लैडर मैच की शुरुआत में अहम भूमिका निभाई, वो ही आज तक इस मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाया है।
अब वो ऑल एलीट रेसलिंग(AEW) में जा चुके हैं लेकिन अगर वो कभी WWE में वापस आते हैं तो विंस मैकमैहन को जरूर जैरिको की इस उपलब्धि के बारे में सोचना चाहिए।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिनका WWE से बाहर भी बिजनेस चल रहा है