WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज (Edge) ने लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद प्रोफेशनल रेसलिंग में वापसी की। उन्हें 2011 में चोट की वजह से मजबूरन रिटायरमेंट लेना पड़ा था। उन्होंने 2020 Royal Rumble मैच में WWE में चौंकाने वाली वापसी की और सभी को चौंका दिया।यह भी पढ़ें: 7 WWE सुपरस्टार्स जिनके WWE छोड़ने के बाद जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलाऐज को आखिरी बार WrestleMania 37 के नाईट टू के मेन इवेंट में देखा गया था। जहां उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को ट्रिपल थ्रेट मैच में चुनौती दी थी। ऐज टाइटल जीतने में नाकाम रहे, लेकिन उनका शानदार प्रदर्शन फैंस को काफी पसंद आया।WrestleMania 37 के बाद से वह WWE में नहीं दिखाई दिए, लेकिन WWE ने अब उनकी वापसी की तारीख की घोषणा कर दी है वह SmackDown के 16 जुलाई के एपिसोड में वापसी करेंगे, जो लाइव ऑडियंस के साथ WWE का पहला शो होने वाला हैआइए नजर डालते हैं उन पांच चीजों पर जो ऐज SmackDown में वापसी करने पर कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो लाइव ऑडियंस के सामने वापसी कर सकते हैं#5. ऐज लंबे समय के बाद स्टेडियम में लौट रहे WWE फैंस का स्वागत करेंगेEdge theme and the pyro is going to be insane with the crowd pop pic.twitter.com/m1I5AmMsrw— 👽snaggyelf (@snaggyelf) May 21, 2021WWE ऐज को फैंस का स्वागत करने के लिए बुक कर सकती है, क्योंकि ऐज WWE में सबसे सम्मानित रेसलर्स में से एक हैं। फैंस उन्हें 16 जुलाई के एपिसोड की शुरुआत करते हुए और एक विशेष सेगमेंट में लंबे समय बाद स्टेडियम में लौट रहे फैंस का स्वागत करते हुए देख सकते हैं।BREAKING NEWS:@WWE returns to live events with a 25-city tour running through Labor Day. The tour starts with the July 16th Friday Night #SmackDown at the @ToyotaCenter in Houston, TX! pic.twitter.com/TjRAqxv3Bf— WWE on FOX (@WWEonFOX) May 21, 2021COVID-19 महामारी के कारण WWE अपने फैंस के साथ थंडरडोम के माध्यम से जुड़ी थी। स्टेडियम में फैंस की वापसी वाकई में रेसलर्स को एक नई ऊर्जा देगी, और ऐज फैंस के स्वागत के लिए सबसे सही सुपरस्टार हो सकते हैं।यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो इस साल Money In the Bank मैच को जीत सकते हैंकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!