WWE ड्राफ्ट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 9 अक्टूबर को WWE स्मैकडाउन के एपिसोड में इसकी शुरूआत होगी। और फिर 12 अक्टूबर को WWE रॉ के एपिसोड में ड्राफ्ट देखने को मिलेगा। फैंस इस चीज के लिए काफी उत्साहित। काफी बदलाव WWE के सभी ब्रांड में होने वाला है। साल 2019 के ड्राफ्ट में कुल पचास सुपरस्टार को दो दिन में ड्राफ्ट किया गया था। बाकि अठारह सुपरस्टार्स को बाद में रॉ और स्मैकडाउन में लिया गया था।
ये भी पढ़ें: 3 तरीके जिनसे WWE के दिग्गज रैंडी ऑर्टन से बदला ले सकते हैं
इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। WWE ने अभी 2020 ड्राफ्ट को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया है। ड्राफ्ट पूल को लेकर भी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है। शो में ही इस बात का अब पता चल पाएगा कि क्या होने वाला है। लेकिन खबर के मुताबिक कुल 80 सुपरस्टार्स इस बार इस ड्राफ्ट में होंगे। और रोस्टर इनका बदलने वाला है। तो आइए जानते हैं उन पांच चीजों के बारे में जो WWE ड्राफ्ट 2020 में जरूर होनी चाहिए।
WWE को सुपरस्टार्स का ब्रांड कॉन्ट्रैक्ट बताना चाहिए
अभी तक जो भी WWE में ड्राफ्ट हुए है उसके दो महीने बाद फिर बदलाव हो जाता है। साल 2016 ड्राफ्ट के बाद जैक स्वैगर ने एलान किया कि उनका रॉ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। इसके अगले दिन वो स्मैकडाउन में नजर आए थे। वो फिर स्मैकडाउन रोस्टर का हिस्सा बन गए थे। 2019 ड्राफ्ट में अपोलो क्रूज को स्मैकडाउन का हिस्सा बनाया गया था लेकिन छह महीने बाद उन्हें रॉ में भेज दिया गया था।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो भविष्य में रेट्रीब्यूशन से जुड़ सकते हैं
WWE को इस बार अब सभी के कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बता देना चाहिए। इसे सुपरस्टार्स को भी मदद मिलेगी और फैंस को भी समझ आएगा कि आगे क्या होने वाला है। ऑरिजिनल ब्रांड के बारे में सभी को बता दिया जाना चाहिए। अगर किसी सुपरस्टार का एक साल का कॉन्ट्रैक्ट है तो उसे पहले ही बता दिया जाना चाहिए। हालांकि अभी ये कहना मुश्किल है कि ये नियम लागू होगा या नहीं लेकिन इस बार ड्राफ्ट में ये चीज जरूर होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: 5 चीजें जो WWE सुपरस्टार्स विंस मैकमैहन के सामने नहीं कर सकते