5 चीज़ें जो रोमन रेंस इस हफ्ते Raw में अपनी वापसी के बाद कर सकते हैं 

इस हफ्ते मंडे नाइट रॉ काफी शानदार होने वाली है। ना केवल इस हफ्ते रॉ में रिक फ्लेयर का जन्मदिन मनाया जाएगा बल्कि रोमन रेंस की वापसी भी होगी। इस बात की जानकारी खुद विंस मैकमैहन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी है कि इस हफ्ते रॉ में रोमन अपनी वापसी करने वाले हैं।

मैकमैहन ने बताया है कि रेंस ल्यूकीमिया को लेकर अपडेट देने के लिए रॉ में आ रहे हैं लेकिन वह इसके अलावा भी कुछ कर सकते हैं।

कई रिपोर्ट्स के अनुसार रोमन रेंस जल्दी रिकवर हो रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई द रॉक के साथ हॉब्स & शॉ नामक फिल्म में काम किया है जो जल्द ही रिलीज़ होगी। इन सभी चीज़ों से ये साफ होता है कि रेंस की तबियत में काफी सुधार हो चुका है।

आईये जानें ऐसी 5 चीज़ों के बारे में जिन्हें रोमन रेंस इस हफ्ते रॉ में कर सकते हैं।

#5 ये घोषणा कर सकते हैं कि वह जल्द अपनी वापसी करेंगे

Roman Reigns could be about to give the WWE Universe some amazing news!

काफी फैंस सोच रहे होंगे कि रोमन रेंस की तबियत अब पूरी तरह से ठीक हो चुकी है लेकिन शायद ऐसा नहीं है। रोमन के जाने के बाद से WWE को काफी नुकसान हुआ है और शायद इस कारण ही वह रॉ में आ रहे हैं।

पिछले कुछ समय में उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है शायद वह समय से पहले अपनी वापसी कर लेंगे। वह इस हफ्ते रॉ में अपनी वापसी करने के बाद फैंस को ये जानकारी दे सकते हैं कि उनकी तबियत में सुधार तेजी से हो रहा है और वह जल्द ही रिंग में अपनी वापसी कर सकते हैं।

हालाँकि इसका मतलब ये नहीं होगा कि वह अभी से ही अपनी वापसी की तैयार करने लग जाएंगे लेकिन अगर वह ऐसा कर सकते हैं तो WWE इसमें कोई देरी भी नहीं करना चाहेगी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 "द मैन" बैकी लिंच के साथ उनका एक सैगमेंट

Enter caption

रोमन रेंस रॉ में अपनी तबियत के बारे में एक अपडेट देने ही आ रहे हैं लेकिन अगर इस दौरान हमें उनका एक शानदार सैगमेंट बैकी लिंच के साथ दिख जाए तो फैंस काफी खुश होंगे।

रेंस और लिंच का आमना सामना अगर बैकस्टेज भी हो जाए तो फैंस को काफी अच्छा लगेगा और ऐसा भी हो सकता है। आखिर बैकी लिंच इस साल रोमन रेंस के रैसलमेनिया मेन इवेंट को तोड़ने वाली हैं।

हालाँकि बैकी लिंच को विंस मैकमैहन ने ससपेंड कर रखा है और इस कारण वह सीधे तरीके से ऐसा नहीं कर सकती हैं लेकिन इस हफ्ते रिक फ्लेयर का जन्मदिन भी मनाया जाएगा तो कुछ भी हो सकता है। लिंच ने मैकमैहन परिवार की बात कभी नहीं सुनी है और इस हफ्ते भी ऐसा ही होने की सम्भावना है।

#3 द बीस्ट और रोमन रेंस का आमना सामना हो जाए

Will 'The Beast Incarnate' and 'The Big Dog' have yet another confrontation?

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने कई बार दुश्मनी की है। दोनों रैसलर्स के बीच कई बार मुकाबले भी हुए थे और आखिर में समरस्लैम 2018 में रेंस ने लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। हालाँकि फिर उन्हें चैंपियनशिप कंपनी को वापस सौंपनी पड़ी और इसके बाद से ही ब्रॉक लैसनर चैंपियन बने हुए हैं। उसके बाद से लैसनर ने सिर्फ 1 बार अपने टाइटल को डिफेंड किया है और अब उनका सामना रैसलमेनिया में सैथ रॉलिंस से होने वाला है।

इस हफ्ते रॉ में इन दोनों दुश्मनों का आमना सामना हो सकता है लेकिन इसमें जरूरी नहीं है कि लैसनर रेंस को F5 लगाने लग जाएं। रेंस की तबियत ख़राब है और शायद ही WWE लैसनर को ऐसा करने देगी। हालाँकि लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन उन्हें ऐसा करने की सलाह ज़रूर दे सकते हैं।

#2 वह आकर डीन एम्ब्रोज़ को WWE ना छोड़ने की सलाह दे सकते हैं

Could Roman Reigns stop Dean Ambrose from leaving?

डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेंस हमेशा से ही दोस्त रहे हैं। द शील्ड जब पहली बार टूटी थी तब भी एम्ब्रोज़ और रेंस ने कई मौक़ों पर टीम अप करके मैच लड़ा था। पिछले साल डीन एम्ब्रोज़ ने इस ग्रुप को तोड़ा था लेकिन इस बार भी उन्होंने रेंस पर हमला नहीं किया।

पिछले कुछ समय पहले WWE ने ये बताया था कि डीन एम्ब्रोज़ इस साल अप्रैल के बाद WWE को छोड़ देंगे। रेंस इस हफ्ते रॉ में आकर एम्ब्रोज़ को बोल सकते हैं कि वह जल्द ही अपनी वापस करेंगे और उनकी वापसी के समय द शील्ड के बाकी दो मेंबर्स भी साथ होने चाहिए।

अब ये कोई नहीं जानता है कि डीन एम्ब्रोज़ रेंस की इस बात को मानेंगे या नहीं लेकिन ऐसा होने की सम्भावना है।

#1 वह सैथ रॉलिंस का हौसला बढ़ाकर उन्हें सलाह दे सकते हैं

Roman Reigns could give Seth Rollins the advice he needs to beat Brock Lesnar

सैथ रॉलिंस ने इस साल का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लड़ने का फैसला लिया। अबतक लैसनर ही रॉलिंस पर भारी पड़े हैं और अगले हफ्ते रॉ में आकर रेंस अपने दोस्त को एक अच्छी सलाह दे सकते हैं।

रेंस ने कई बार लैसनर के खिलाफ मैच लड़ा है और वह अच्छे से जानते हैं कि लैसनर की कमज़ोरी क्या है।

ऐसे में रेंस की सलाह सैथ रॉलिंस के काफी काम आ सकती है। इससे वह रैसलमेनिया में लैसनर को हराकर नए चैंपियन भी बन सकते हैं। इसके अलावा रेंस रॉलिंस का हौसला भी बड़ा सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ishaan Sharma
App download animated image Get the free App now