WWE को दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनाने के सफर में विंस मैकमैहन को बहुत बड़े-बड़े त्याग करने पड़े हैं। विंस की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज WWE दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड्स में से एक है।वो खुद भी WWE टीवी पर अलग-अलग किरदार में नजर आ चुके हैं। एटीट्यूड एरा में निभाए गए उनके द्वारा हील कैरेक्टर को आने वाले कई दशकों तक याद रखा जाएगा। उन्हें प्रो रेसलिंग वर्ल्ड के सबसे बड़े जीनियस की भी संज्ञा दी जाती है।ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE में बैकस्टेज तगड़ी बहस देखने को मिलीइस लंबे सफर में विंस मैकमैहन कई चीजों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं, जिनमें खतरनाक मूव्स भी शामिल रहे। दूसरी ओर ऐसी भी कुछ चीजें रही हैं जिन्हें सुपरस्टार्स से विंस मैकमैहन ने करने के लिए मना कर दिया था। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें विंस सुपरस्टार्स को करते नहीं देखना चाहते थे।विंस मैकमैहन ने डेनियल ब्रायन को 'वातवारण' शब्द का प्रयोग करने से रोकाFICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. FICKLE. #SDLive @WWEDanielBryan pic.twitter.com/crqvLnK9Wr— WWE Universe (@WWEUniverse) December 5, 2018साल 2018 में डेनियल ब्रायन ने हील टर्न लिया और स्मैकडाउन के एक एपिसोड में एजे स्टाइल्स को हराकर WWE चैंपियन बने थे। उस समय डेनियल पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति के लिए WWE को जिम्मेदार ठहराते थे और लगातार अपने प्रोमो में 'Environment' शब्द का प्रयोग कर रहे थे और विंस मैकमैहन इससे बिल्कुल भी खुश नहीं थे।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें साथी रेसलर्स के साथ सफर करना बहुत पसंद थाडेनियल खुद कह चुके हैं कि, "उस समय अधिकारियों ने मुझे 'Environment' शब्द का प्रयोग ना करने के लिए कहा था। उनका कहना था कि ये राजनीतिक मुद्दों में आ जाता है और हम राजनीति में नहीं पड़ना चाहते।"Daniel Bryan really has a hemp championship. We stan a legend. pic.twitter.com/HIndA51kBE— Hector Diaz (@iamHectorDiaz) January 30, 2019ब्रायन ने तुरंत उस शब्द का प्रयोग करना बंद कर दिया था। उसके कुछ महीने बाद वो कोफी किंग्सटन के खिलाफ फ्यूड में शामिल हुए और रेसलमेनिया 35 में आखिरकार उन्हें चैंपियनशिप बेल्ट गंवानी पड़ी थी।ये भी पढ़ें: WWE के 5 ड्रीम मैच जिन्हें आखिरी मोमेंट पर कैंसिल कर दिया गया था