पिछले हफ्ते की शानदार स्मैकडाउन के बाद इस हफ्ते की रॉ भी काफी अच्छी रही। शो में एक बार फिर से डब्लू डब्लू ई (WWE) के NXT रेसलर्स दिखे और इस वजह से ये शो और भी ज्यादा अच्छा लगने लगा था।
शो में टाइटल मुकाबले और कई रेसलर्स का आमना-सामना होते हुए दिखा और इस वजह से हमें कई शानदार स्टोरीलाइंस की भी शुरुआत होते हुए नजर आई।
ये भी पढ़ें: Raw में ऑफ एयर होने के बाद यूनिवर्सल चैंपियन फीन्ड और सैथ रॉलिंस भिड़े
सर्वाइवर सीरीज जल्द ही होने वाला है और फैंस इस शो के लिए काफी उत्सुक हैं। आइए जानें उन 5 बातों के बारे में जिन्हें WWE ने इस हफ्ते रॉ में इशारों-इशारों में बताया।
#5 बैकी लिंच सर्वाइवर सीरीज में जीतने वाली हैं और इससे किसी बड़ी चीज़ की शुरुआत होने वाली है
![What a face-off!](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/44650-15729241069304-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/44650-15729241069304-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/44650-15729241069304-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/44650-15729241069304-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/44650-15729241069304-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/44650-15729241069304-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/44650-15729241069304-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/44650-15729241069304-800.jpg 1920w)
सर्वाइवर सीरीज में बैकी लिंच का मैच शायना बैजलर और बेली के खिलाफ होने वाला है। बेली और लिंच का WWE में इतिहास रह चुका है लेकिन बैजलर के इस दुश्मनी में आने के बाद से फैंस काफी ज्यादा खुश हो चुके हैं। इस ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में तीनों चैंपियंस एक दूसरे के खिलाफ लड़ने वाली हैं।
जब बैजलर और लिंच का सैगमेंट हो रहा था तो द मैन ने रोंडा राउजी का नाम भी लिया था, जो मौजूदा NXT विमेंस चैंपियन की ट्रेनिंग पार्टनर थीं।
बैजलर ने फिर उन्हें याद दिलाया कि वो रोंडा राउजी नहीं हैं। इन दोनों रेसलर्स कि दुश्मनी में भले ही बेली भी शामिल हैं लेकिन इससे हमें आने वाले समय में एक बड़ा रेसलमेनिया मुकाबला दिख सकता है जो फोर हॉर्सविमेन बनाम फोर हॉर्सविमेन हो।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 शार्लेट और नटालिया की टैग टीम अगले कुछ समय तक तो ज़रूर रहेगी
![Natalya and Charlotte Flair](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/16941-15729234091499-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/16941-15729234091499-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/16941-15729234091499-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/16941-15729234091499-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/16941-15729234091499-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/16941-15729234091499-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/16941-15729234091499-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/16941-15729234091499-800.jpg 1920w)
शार्लेट और नटालिया ने रॉ में द कबुकी वॉरियर्स के खिलाफ एक मैच लड़ा था जिसमें नटालिया ने असुका को सीधे तरीके से टैप आउट करवा दिया था। ऐसा दूसरी बार था जब दोनों रेसलर्स ने बिना किसी स्टोरीलाइन के एक दूसरे का साथ एक टीम बनकर दिया हो।
ऐसा लगता है कि इस समय WWE के पास इन दोनों के लिए कोई स्टोरीलाइन नहीं है और इस वजह से दोनों को टैग टीम बना दिया गया है। अब क्योंकि शार्लेट और नटालिया ने द कबुकी वॉरियर्स को हरा ही दिया है तो ये चौंकाने वाला नहीं होगा अगर आने वाले कुछ हफ्ते में हमें वो विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबला लड़ते हुए भी दिख जाए।
#3 ब्रॉक लैसनर बनाम रे मिस्टीरियो का मैच लंबा चलेगा
![An interest feud](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bdefa-15729250313526-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bdefa-15729250313526-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bdefa-15729250313526-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bdefa-15729250313526-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bdefa-15729250313526-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bdefa-15729250313526-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bdefa-15729250313526-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bdefa-15729250313526-800.jpg 1920w)
सर्वाइवर सीरीज में अब लगातार तीसरी बार ब्रॉक लैसनर का सामना एक ऐसे रेसलर से होने वाला है जो उनसे साइज में काफी छोटा है। दो साल पहले द बीस्ट ने एजे स्टाइल्स का सामना किया था और पिछले साल उनका मैच डेनियल ब्रायन के साथ हुआ। दोनों ही मुकाबले में लैसनर की शानदार परफॉरमेंस देखने को मिली थी।
अब इस साल हमें लैसनर का मैच मिस्टीरियो के खिलाफ होते हुए दिखेगा। ये एक इंटर-ब्रांड मुकाबला तो नहीं है लेकिन इस मुकाबले के लिए WWE शानदार बिल्ड-अप ज़रूर करेगी। लैसनर अपने से छोटे रेसलर्स के खिलाफ शाकता है कि मिस्टीरियो और लैसनर के बीच होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच को WWE एक स्क्वाश मुकाबला नहीं बनने देगी।
#2 सैथ रॉलिंस को एक शानदार एंगल मिल चुका है
![Seth Rollins was in a big main event](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/71873-15729264010531-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/71873-15729264010531-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/71873-15729264010531-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/71873-15729264010531-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/71873-15729264010531-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/71873-15729264010531-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/71873-15729264010531-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/71873-15729264010531-800.jpg 1920w)
स्मैकडाउन में एडम कोल ने डेनियल ब्रायन का सामना WWE चैंपियनशिप के लिए किया था। इस मैच में उन्हें क्लीन तरीके से जीत मिल गई थी और फिर इस हफ्ते हमें कोल का मैच रॉलिंस के साथ होते हुए दिखा। दोनों रेसलर्स शानदार काम करते हैं और इस वजह से फैंस को भी इन दोनों का मैच पसंद आया।
मैच से पहले ट्रिपल एच रिंग में आए थे और उन्होंने रॉलिंस को याद दिलाया कि कैसे जब भी वह ये नहीं जान पाते थे कि आगे क्या होने वाला है तो वह द गेम के पास आते थे। इस वजह से उन्होंने कितने टाइटल भी अपने नाम किये हैं।
रॉलिंस ने ट्रिपल एच के इरादों को जानने की कोशिश की और तभी द अनडिस्प्यूटेड एरा रिंग में आ गया। फिर द गेम ने रॉलिंस को ये बताया कि वह या तो उनके साथ मिल सकते हैं या उनके खिलाफ जा सकते हैं। अब देखना होगा कि आने वाले हफ़्तों में WWE इस स्टोरीलाइन पर कितना काम करती है।
#1 NXT में जल्द ही हमला होने वाला है
![Fighting fire with fire](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/bb2a5-15729269473034-800.jpg 1920w)
अबतक NXT में रॉ और स्मैकडाउन में जाकर हमला किया है। ऐसा होने के कारण हमें कई शानदार मुकाबले और स्टोरीलाइंस की शुरुआत होते हुए दिखी है। इस हफ्ते रॉ में कोई टाइटल चेंज तो नहीं हुआ लेकिन मेन इवेंट में हमें रॉलिंस बनाम कोल के बाद ब्रॉल दिखा।
द ओसी रिंग में आ गई थी और उनका आमना सामना द अनडिस्प्यूटेड एरा के साथ होते हुए दिखा। इसके कुछ समय बाद ही NXT के टॉमैसो सिएम्पा, मैट रिडल, डेमियन प्रीस्ट और कीथ ली भी आ गए। सैगमेंट के अंत में कोई भी टीम खड़ी नजर नहीं आई थी।
इसका एक ही मतलब है और वो ये कि जल्द ही NXT में हमला होने वाला है। अगर ऐसा होता है तो इस शो के लिए अगले कुछ हफ्ते काफी शानदार होने वाले हैं।