Raw: WWE Raw Day 1 स्पेशल एपिसोड उम्मीद अनुसार धमाकेदार साबित हुआ है। शो की शुरुआत बैकी लिंच (Becky Lynch) vs नाया जैक्स (Nia Jax) जबरदस्त मुकाबले से हुई, जिसमें खूनी संघर्ष देखा गया। वहीं द रॉक (The Rock) ने अपीयरेंस देकर सबको चौंका दिया था।शो में नाया जैक्स, कोफी किंग्सटन और जे उसो की टीम, आर ट्रुथ और द मिज़ की टीम, शेना बैज़लर और ज़ोई स्टार्क की टीम और रिया रिप्ली की जीत भी देखने को मिली। वहीं मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।#)WWE में जल्द हो सकता है The Rock vs Roman Reigns मैच? View this post on Instagram Instagram PostRaw Day 1 के लिए एक पूर्व WWE चैंपियन की वापसी को टीज़ किया जा रहा था। अनाउंसमेंट के बाद जब जिंदर महल बाहर आए तो क्राउड निराश हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही द रॉक ने वापसी करते हुए सबको चौंका दिया था। उन्होंने रिंग में जबरदस्त प्रोमो कट करते हुए फैंस का खूब मनोरंजन किया।इसी प्रोमो के अंतिम क्षणों में द रॉक ने रोमन रेंस के 'हेड ऑफ द टेबल' मॉनिकर पर तंज कसते हुए उनके साथ ड्रीम मुकाबले को टीज़ कर दिया है। इसी के साथ लोग कयास लगाने लगे हैं कि अब WrestleMania 40 में रोमन रेंस vs द रॉक मैच होना लगभग तय है।#)WWE में बैकी लिंच vs नाया जैक्स फिउड जारी रह सकती है?Raw Day 1 की शुरुआत बैकी लिंच और नाया जैक्स के खतरनाक मुकाबले के साथ हुई। उनकी दुश्मनी काफी पुरानी रही है, लेकिन आज तक मेन रोस्टर पर उनका सिंगल्स मैच नहीं हो पाया था। इस हफ्ते रेड ब्रांड में आखिरकार उनकी पहली वन-ऑन-वन भिड़ंत हुई, जो सबकी उम्मीदों पर खरी उतरी है।मैच के अंतिम क्षणों में जैक्स ने एक ऐसा पंच लगाया, जिसके प्रभाव से द मैन का चेहरा लहूलुहान हो गया था। इस तरह के मैच के बाद फैंस बिना कोई संदेह बैकी vs जैक्स रीमैच जरूर देखना चाहेंगे और ये भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या बैकी खून का बदला खून से लेने में सफल होंगी या नहीं।#)WWE में ड्रू मैकइंटायर और द जजमेंट डे की दुश्मनी शुरू हो सकती है?ड्रू मैकइंटायर ने Survivor Series 2023 के मेंस WarGames मैच में द जजमेंट डे का साथ दिया था, लेकिन अब वही टीम उन्हें काटने को दौड़ रही है। Raw Day 1 के मेन इवेंट में मैकइंटायर ने सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया, जिसमें बहुत खतरनाक एक्शन देखने को मिला।मैच के अंतिम क्षणों में डेमियन प्रीस्ट कैश-इन करने के इरादे से Money in the Bank ब्रीफकेस लेकर बाहर आए और उनके साथ एक रेफरी और डॉमिनिक मिस्टीरियो भी रहे। कैश-इन के ऑफिशियल होने से पहले ही मैकइंटायर ने प्रीस्ट और डॉमिनिक पर हमला कर दिया था। रॉलिंस के खिलाफ मैच में मैकइंटायर को हार मिली और वो गुस्से से आगबबूला भी नज़र आए, जो संकेत दे रहा था कि वो अगले कुछ हफ्तों में द जजमेंट डे मेंबर्स को सबक सिखाने की कोशिश कर सकते हैं।#)आईवी नाइल बहुत बड़ा WWE सुपरस्टार बनने की काबिलियत रखती हैं?आईवी नाईल ने कुछ हफ्तों पहले ही WWE मेन रोस्टर पर कदम रखा था और आते ही उन्होंने अपनी प्रतिभा से फैंस को लुभाना शुरू कर दिया है। Raw Day 1 में उन्होंने रिया रिप्ली को विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। ये एक ऐसा मैच था जो नाईल का भविष्य बना सकता था और उसे बिगाड़ भी सकता था।ये सौभाग्य की बात रही कि रिया रिप्ली ने भी आईवी नाईल को मजबूत दिखाने में अहम योगदान दिया। नाईल हालांकि जीत दर्ज नहीं कर पाईं, लेकिन इस एक्शन से भरपूर मुकाबले के जरिए उन्हें फ्यूचर चैंपियन बनाने की नींव जरूर रखी जा चुकी है।#)क्या पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल के छाने का समय आ गया है? View this post on Instagram Instagram Postजिंदर महल पूर्व WWE चैंपियन रहे हैं और 2023 की शुरुआत में उन्होंने द इंडस शेर को जॉइन किया था। दुर्भाग्यवश पूरे साल उनकी वीर महान और सौरव गुर्जर उर्फ सांगा के साथ टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इस हफ्ते Raw को देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे उन्हें बहुत बड़ा पुश मिलने वाला है।द रॉक के रिटर्न से ठीक पहले जिंदर महल प्रोमो कट करने के दौरान अमेरिका पर तंज कस रहे थे। उन्हें देखकर पता चला कि उनकी प्रोमो स्किल्स में काफी सुधार हुआ है और द रॉक के साथ रिंग शेयर करना भी उनके लिए बहुत बड़ा लम्हा रहा होगा, जो उन्हें आने वाले हफ्तों में बड़ा पुश दिलाने में मददगार रह सकता है।